spot_img

स्कूल में लंच के दौरान चिप्स खाते-खाते छात्रा की मौत

spot_img
- Advertisement -

जमशेदपुर शहर के एक स्कूल आदिवासी प्लस 2 हाई स्कूल सीतारामडेरा की 9वीं की छात्रा चौदह वर्षीय कृतिका कुमारी की मौत चिप्स खाने के तुरंत बाद हो गई। छात्रा कृतिका ने क्लास रूम में बैठकर चिप्स खाया और इसके बाद दम तोड़ दिया।

- Advertisement -

छात्रा ने टिफिन में चिप्स खाया था। इसके बाद वो बेहोश हो गई। बेहोशी की हालत में उसे स्कूल से इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, शिक्षकों ने बताया कि कृतिका शनिवार को क्लास रूम में चिप्स खा रही थी। चिप्स खाते-खाते वह बेहोश हो गई थी। इसके बाद, छात्रों ने घटना की जानकारी स्कूल के शिक्षकों को दी।

- Advertisement -

बेहोशी की हालत में स्कूल के शिक्षक उसे लेकर डॉक्टरों के पास पहुंचे। डॉक्टरों ने छात्रा को इंजेक्शन लगाया। शिक्षक उदित नारायण अपने दो शिक्षकों के साथ उसे लेकर एमजीएम अस्पताल पहुंचे थे। यहां पर डॉक्टरों ने छात्रा की जांच की। मगर, इसीजी करते समय ही डॉक्टरों ने कृतिका को मृत घोषित कर दिया।

स्कूल के प्रधानाध्यापक छोटन लोहरा ने बताया कि कृतिका पहले से ही दिल की बीमारी से ग्रसित थी। शायद गर्मी अधिक होने के कारण वह बेहोश हो गई थी। बेहोशी के बाद शिक्षकों ने 10 मिनट के अंदर एमजीएम अस्पताल पहुंचाया। इलाज के क्रम में ही उसकी मौत हो गई।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार में जमीन खरीदना हुआ बहुत महंगा! रजिस्ट्री शुल्क दोगुना, आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर?

Bihar Land Registry: बिहार में जमीन खरीदना अब महंगा हो गया है। राज्य सरकार ने नए सर्किल रेट लागू किए हैं, जिससे शहरी इलाकों में रजिस्ट्री शुल्क दोगुना और ग्रामीण क्षेत्रों में 60% ब#BiharLandRegistry,#CircleRateBihar,#BiharNews

बिहार के लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी! जुलाई में आएगा BPSC शिक्षक भर्ती का अधियाचन, 5 साल में 1 लाख शिक्षकों की होगी...

Bihar Teacher Recruitment: बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने शिक्षक भर्ती को लेकर बड़ी घोषणा की है। ट्रांसफर प्रक्रिया खत्म होते ही जुलाई के मध्य तक BPSC को रिक्तियों का अधियाचन भे#BiharTeacherRecruitment,#BPSC,#MithileshTiwari

भोजपुर एनकाउंटर में बड़ा मोड़! अब पिता-भाई नहीं होंगे आरोपी, पुलिस के इस फैसले से परिवार को मिली राहत, जानिए क्यों हटा FIR से...

Bhojpur Encounter News: बिहार के भोजपुर जिले में हुए भारत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में बड़ा अपडेट। 17 जून को हुए पुलिस मुठभेड़ के बाद दर्ज प्राथमिकी से मृतक भारत तिवारी के पिता और भा#BhojpurEncounter,#BiharPoliceFiring,#BharatTiwariCase

दरभंगा श्यामा मंदिर में नौकरी का सुनहरा अवसर! आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, जानें कब तक कर सकते हैं अप्लाई?

Darbhanga Shyama Mandir Recruitment: दरभंगा के श्यामा मंदिर में नौकरी के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 25 जून से बढ़ाकर 6 जुलाई कर दी गई है। प्रबंधक, पुजारी समेत कई पदों पर भर्ती का मौका।#DarbhangaNews,#ShyamaMandir,#BiharJobs