spot_img

Uttar Pradesh के औरैया में धरती के भगवान हुए सम्मानित, विवेकानंद पार्क में राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे पर वक्ताओं ने कहा, दुआओं की कोई मोल नहीं

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें: औरैया में चिकित्सा दिवस पर किया गया प्रमुख चिकित्सकों का सम्मान, माल्यार्पण व उपहार किए गए भेंट

- Advertisement -

औरैया, देशज टाइम्स ब्यूरो। उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में एक विचित्र पहल सेवा समिति की ओर से शनिवार को आवास विकास स्थित स्वामी विवेकानंद पार्क में राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे के अवसर पर स्वास्थ्य चिकित्सा व परामर्श के साथ लोगों की जान बचाने वाले चिकित्सकों को सम्मानित किया गया।

- Advertisement -

समारोह में समिति के संस्थापक आनंद नाथ गुप्ता एडवोकट ने बताया कि समिति की ओर से प्रतिवर्ष डॉक्टरों के सम्मान में यह कार्यक्रम आयोजित किया जाता हैं। भारत में डॉक्टरों के सम्मान में नेशनल डॉक्टर्स डे मनाने की शुरुआत वर्ष 1991 में तत्कालीन सरकार की ओर से की गई।

- Advertisement -

वहीं, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, सफल राजनीतिक, प्रख्यात चिकित्सक एवं समाजसेवी फिजिशियन डॉ.विधान चंद्र रॉय के जन्म दिवस व पुण्य तिथि को उनके सम्मान में डॉक्टर्स डे मनाया जाता हैं। बताया कि उनका जन्म 1 जुलाई 1882 में व उनका निधन 1 जुलाई 1962 में हुआ था।

अभिनंदन कार्यक्रम के संयोजक मनीष पुरवार (हीरु) ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण को दृष्टिगत रखते डॉक्टर्स टीम को पौधे भेंट किए गए। कहा कि डॉक्टर को भगवान का रूप माना जाता हैं। अनुभवी डॉक्टरों की चिकित्सा की ओर से जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे गंभीर रोगों से पीड़ित लोगों को डॉक्टरों की चिकित्सा से नया जीवन मिलता हैं। कोरोना काल में भी डॉक्टरों की अति प्रशंसनीय भूमिका रही।

समारोह को संबोधित करते हुए इंडियन मेडिकल एसोशिएशन (IMA) के जिलाध्यक्ष डॉ. एसएस परिहार ने कहा कि चिकित्सा पैसा कमाने का माध्यम नहीं है। यह मानव सेवा का एक ऐसा माध्यम है। जिसका अवसर ईश्वर ने आपको दिया हैं। जब आप किसी का जीवन बचाते हैं तो पीड़ित व उसके परिवारीजनों की दिल से दुआएं आपको मिलती है। इन दुआओं की कोई मोल नहीं हैं।

सम्मान समारोह के अंतर्गत इंडियन मेडिकल एसोशिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ. एस.एस. परिहर, महामंत्री डॉ. वाईसी बिश्नोई, डॉ. जीएन अग्रवाल, डॉ.ओमवीर सिंह डॉ. शिव कुमार सोनी, डॉ. अभयकांत अग्रवाल को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के समापन पर औरैया शहर के प्रमुख चिकित्सक डॉ. जीएन अग्रवाल व डॉ. अभयकांत ने समिति की ओर से जनहित में संचालित वैकुंठ रथ सेवा की वार्षिक सदस्यता ग्रहण की। मौजूद सदस्यों ने उनका अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया।

वहीं, अभिनंदन समारोह में प्रमुख रूप से बैंक से सेवानिवृत्त अधिकारी शेखर गुप्ता, तेज बहादुर वर्मा, आदित्य पोरवाल, प्रधानाचार्य नवीन पोरवाल, रानू पोरवाल, भारतीय जीवन बीमा निगम से देव मुनि पोरवाल, आनन्द गुप्ता (डाबर), अनूप बिश्नोई, जूनियर शाखा अनमोल के पूर्व अध्यक्ष अर्पित गुप्ता, निशांत विश्नोई, सतीश चंद्र आदि सदस्य मौजूद रहे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur News: अंधेरी रातों में, सुनसान राहों पर, ज़ुल्म मिटाने निकलता – ‘ बादल बाघ ‘ | Deshaj Times Special Ep. 09 | कब...

साल 1784। क्लीवलैंड ने नीति बनाई—"पेंशन दो, जमीन दो, और आदिवासियों को पालतू बना...

Darbhanga Good News: 6.85 KM लंबे कुशेश्वरस्थान बाईपास के नए एलाइनमेंट को मिली मंजूरी, Kusheshwarsthan Bypass होगा 61 एकड़ भूमि का अधिग्रहण, पढ़िए -लागत...

Kusheshwarsthan Bypass: बिहार के दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान में बहुप्रतीक्षित बाईपास निर्माण को लेकर...

Jamui News: आंधी-बारिश की Jamui Lightning Strike: जमुई में मचाई तबाही, वज्रपात से 4 की मौत, 4 गंभीर रेड अलर्ट !

Bihar Weather: बिहार में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है और इसका...