spot_img

Madhubani में खेलो इंडिया…टेबिल टेनिस के लिए चयन 25 सितंबर को

spot_img
- Advertisement -

समीर कुमार मिश्रा, मधुबनी, देशज टाइम्स। कला संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार पटना एवं जिला प्रशासन मधुबनी के संयुक्त तत्वाधान में खेलो इंडिया स्माल लेवल सेंटर विधा टेबिल टेनिस के चयन के लिए एक दिवसीय कार्यक्रम आगामी 25 सितंबर को खेल भवन सह व्यायामशाला भवन भवन में आयोजित की जाएगी।

- Advertisement -

इसमें 14 साल से कम उम्र के इस राज्य/जिला के कोई भी अध्यनरत,गैर अध्यनरत बच्चे भाग ले सकते हैं। अधिकतम 30 बच्चों का चयन टेबल टेनिस स्मॉल लेवल सेंटर के लिए किया जाएगा।

- Advertisement -

बच्चों को डे-स्कॉलर के आधार पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमे सुबह 6 से 9 तथा शाम में 4 से 7 केंद्र संचालित होगा साथ ही सप्ताह में 6 दिन प्रशिक्षण दिया जायेगा। कोई आवासीय सुविधा उपलब्ध नहीं कराई जाएगी।

- Advertisement -

ज्ञातव्य हो कि टेबल टेनिस का प्रशिक्षण राष्ट्रीय खिलाड़ी या एनआईएस कोच द्वारा दिया जाएगा जिनको विभाग द्वारा नियोजित किया जाएगा। इस संस्था का उद्देश्य राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर टेबल टेनिस खेल विद्या में बच्चों को तैयार करना है।

इसकी जानकारी देते हुए जिला खेल पदाधिकारी मयंक सिंह ने बताया कि ट्रायल को लेकर के सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही है। खिलाड़ियों को अपने साथ आधार कार्ड की छाया प्रति एवं दो पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य होगा किसी प्रकार का यात्रा व भोजन आदि प्रदान नहीं किया जाएगा। इसके लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी के माध्यम से सभी सरकारी गैर सरकारी निजी विद्यालय को पत्र प्रेषित किया गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

गन्ना उद्योग बनेगा आधुनिक: बिहार के गन्ना किसान खुश! IIT पटना लाया नई AI तकनीक, उपज बढ़ाने का मास्टर प्लान

Bihar Sugarcane: बिहार के गन्ना किसानों के लिए बड़ी खबर! राज्य सरकार ने IIT पटना और कोयंबटूर के गन्ना प्रजनन संस्थान के साथ समझौता किया है। अब AI और नई तकनीक से गन्ने की उपज बढ़#BiharSugarcane,#IITPatna,#FarmerIncome

बदलाव की पहल : दरभंगा जेल में DM Kaushal की ‘रेड’, कैदियों के लिए तुरंत दिए ये 4 बड़े आदेश!

Darbhanga Jail Inspection: दरभंगा के बेनीपुर उपकारा में डीएम कौशल कुमार ने औचक निरीक्षण कर कैदियों के लिए कई बड़े निर्देश दिए। जर्जर वार्डों को तोड़ने और मासिक स्वास्थ्य जांच की व्यवस्था#DarbhangaNews,#BiharJail,#DMKaushalKumar

बड़ी खुशखबरी: भागलपुर वालों की बल्ले-बल्ले! अब गोनूधाम हाल्ट बनेगा हाईटेक स्टेशन, न्यू टर्मिनल भी मिलेगा; देखिए क्या-क्या बदलेगा

Bhagalpur Railway: भागलपुर में रेलवे यात्रियों के लिए खुशखबरी है। गोनूधाम हाल्ट को अब पूर्ण स्टेशन बनाया जा रहा है, जिससे सुविधाओं में बड़ा विस्तार होगा। जगदीशपुर में न्यू भागलपुर#BhagalpurNews,#BiharRailway,#GonudhamStation

जोरदार झटका: भागलपुर में दिल दहला देने वाला हादसा! स्कूटी चार्ज करते ही चली गई दो बच्चों के पिता की जान

Bhagalpur Current Shock: भागलपुर में स्कूटी की बैटरी चार्ज करते समय एक व्यक्ति को करंट लग गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक दो बच्चों का पिता था। इस घटना से परिवार और गांव में#BhagalpurNews,#CurrentShock,#TragicAccident