spot_img

पूरे Bihar में Social Media पर निगरानी तेज, EOU के अतिरिक्त ADG Nayyar Hasnain Khan का आया फरमान

spot_img
- Advertisement -

बिहार में इन दिनों पर्वों वाला मौसम है। इसको देखते हुए पुलिस ने साइबर सेल को अलर्ट मोड पर डाल दिया है। इसके तहत शांति में खलल डालने वाली आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट करने वाले लोगों की पहचान और उनके पता लगाने के लिए सोशल मीडिया पर निगरानी तेज कर दी है।

आपत्तिजनक सामग्री के संबंध में हाल-फिलहाल में औरंगाबाद, सिवान, सारण, नालंदा, समस्तीपुर, कटिहार और पूर्णिया जिले में 15 प्राथमिकी भी दर्ज कराईं गई है।

- Advertisement -

वहीं, बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) के अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी) नैय्यर हसनैन खान ने इसको लेकर पूरे प्रदेश के साइबर थानों और पुलिस को अलर्ट करते हुए कई निर्देश दिए हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Board Exam: 9वीं से 12वीं की तिमाही परीक्षा की तारीखें आईं, 1 जुलाई से शुरू होंगे एग्जाम!

पटना स्थित ईओयू मुख्यालय में तैनात अधिकारियों की एक समर्पित टीम कृत्रिम मेधा सॉफ्टवेयर पर आधारित इस पूरे अभियान की निगरानी कर रही है। हमने पिछले महीने 50 से अधिक उत्तेजक, घृणास्पद, संवेदनशील और आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट के खिलाफ कार्रवाई शुरू की और उन्हें या तो ब्लॉक कर दिया या फिर हटा दिया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बिहार में बढ़ेगा किराया और व्यापार खर्च! जानिए संपत्ति कर में 15% वृद्धि का आप पर क्या होगा असर

इसके तहत  44 साइबर पुलिस थानों और जिला पुलिस को सोशल मीडिया मंचों पर उत्तेजक, आपत्तिजनक और नफरत भरे संदेशों पर तत्काल एक्शन लेने को कहा गया है। इसकी निगरानी करने करने की हिदायत दी गई है। साथ ही, ऐसे गैरकानूनी कृत्यों में शामिल व्यक्तियों या संगठनों की पहचान करने तथा उनके खिलाफ ठोस कार्रवाई करने के लिए सतर्क कर दिया है।

यह भी पढ़ें:  दिल्ली-दरभंगा स्पेशल ट्रेन के कोच में ब्रेक जाम: कानपुर में फंसी राजधानी एक्सप्रेस, हुई घंटों लेट, यात्री रहे दहशत में!

गलत सूचनाओं और अफवाहों का प्रसार करने वाले विभिन्न मंचों की डिजिटल निगरानी की जा रही है और आपत्तिजनक पोस्ट को हटाते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। ईओयू के एडीजी ने कहा, हमने अपनी जांच के दौरान यह भी पाया कि सोशल मीडिया पर साझा की गई कुछ सामग्री को नये सिरे से फिर से पोस्ट किया गया था।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा DM Kaushal Kumar ने दिखाया कड़ा तेवर! पूजा के बाद बड़ा फैसला, कुशेश्वरस्थान के अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर होंगे बंद |पढ़िए – धर्म स्वास्थ...

Darbhanga DM: दरभंगा के जिलाधिकारी कौशल कुमार ने कुशेश्वरस्थान में बाबा भोलेनाथ का रुद्राभिषेक करने के बाद पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की और अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर तत्#DarbhangaDM,#BiharNews,#PolioCampaign

बिजली संकट खत्म! बिहार में NTPC का बड़ा प्लान, अब घर-घर पहुंचेगी सस्ती और ग्रीन एनर्जी

Bihar NTPC: एनटीपीसी बिहार के बरौनी में 800 मेगावाट की नई अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल थर्मल पावर यूनिट लगाने पर विचार कर रहा है। यह परियोजना राज्य की बिजली क्षमता को बढ़ाएगी और इस#BiharNTPC,#BarauniPowerPlant,#EnergyStorageBihar

सीवान में पुलिस पर पथराव! 70 साल के बुजुर्ग की मौत के बाद भड़के ग्रामीण, 3 पुलिसवाले घायल

Bihar Police Attack: सीवान में एक सड़क हादसे के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा. भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया, जिसमें एक ASI समेत 3 पुलिसकर्मी घायल हो गए. मौके पर भारी बल तैनात ह#BiharPoliceAttack,#SiwanNews,#RoadAccident

बिहार के शिक्षकों की बल्ले-बल्ले! अब घर बैठे मनचाही जगह होगा ट्रांसफर, नहीं काटने पड़ेंगे चक्कर |7 विशेष श्रेणियों में होगा स्थानांतरण

Bihar Teacher Transfer Policy: बिहार के लाखों शिक्षकों को बड़ी राहत मिली है। शिक्षा विभाग ने 'बिहार राज्य शिक्षक स्थानांतरण नियमावली, 2026' लागू की है। अब ऑनलाइन आवेदन से घर बैठे ट्रांसफर होग#BiharTeacherTransfer,#ShikshakNiyamawali,#BiharEducation