मुख्य बातें: अरेर के बलाइन में एक रात में पांच घरों से 6 से 8 लाख के संपति की चोरी, मगर नहीं लगी कहीं किसी भी गृहस्वामी को भनक, शातिर गैंग
बेनीपट्टी, मधुबनी देशज टाइम्स। अरेर थाना क्षेत्र के नाग्दह बलाइन पंचायत के बलाईन गांव में बीती रात अज्ञात चोरों ने पांच घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।






चोरों ने इन पांच घरों से करीब 6 से 8 लाख रुपए मूल्य के जेवरात सहित अन्य सामग्रियों पर हाथ साफ कर दिया है। चोर इतने शातिर थे कि, बगल के कमरों में सो रहे गृहस्वामी तक को भनक नहीं लगी। सुबह नींद खुली तो चोरी होने का एहसास हुआ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बलाईन गांव के रमण चौधरी, ललित चौधरी, धर्मकांत झा, अमर कुमार दत्त और सुमित पाठक के घरों में चोरी की घटना हुई है।
रमण चौधरी ने बताया कि घर के दूसरे कमरे में वे सोए हुए थे। चोर आंगन में प्रवेश कर ताला तोड़कर घर में घुसकर सोने एवं चांदी के आभूषण सहित अन्य सामान को गायब कर दिया।
उधर, चोरी होने की सूचना अरेर थाना पुलिस को दी गयी, जहां पुलिस मौके पर पहुँच कर चोरी की घटना की जांच में जुट गयी। इस संबंध में प्रभारी एसएचओ हरदयाल सिंह ने बताया कि पुलिस जांच के लिए गयी थी।
अभी तक गृहस्वामी की ओर से एफआईआर दर्ज करने के लिए आवेदन नहीं दिया गया है। जिसके कारण एफआईआर दर्ज नहीं की जा सकी है।








