spot_img

NH 28 पर ट्रैक्टर-बाइक की भीषण टक्कर में Samastipur के तीन युवकों की मौत

spot_img
- Advertisement -

बरौनी-मुजफ्फरपुर खंड पर राष्ट्रीय उच्च पथ (एनएच-28) पर मंगलवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। ट्रैक्टर और बाइक की भीषण टक्कर में समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं, हादसे में एक युवक गंभीर रूप से जख्मी है। हादसा, बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर के समीप की है।

जानकारी के अनुसार, समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र स्थित नगरगामा गांव निवासी रामाशीष राम का पुत्र सत्यम कुमार, राम चरण राम का पुत्र श्रवण कुमार एवं नथुन राम का पुत्र अमन कुमार अपने रिश्तेदार से मिलने मोटरसाइकिल पर सवार होकर बेगूसराय जिले के गोविंदपुर जा रहे थे।

- Advertisement -

इसी दौरान रसीदपुर के समीप ट्रैक्टर को ओवरटेक करने के चक्कर में सामने से आ रहे मोटरसाइकिल से टक्कर हो गई।

इस टक्कर के बाद पीछे से आ रहे एक स्कार्पियो ने भी इन लोगों को धक्का मार दिया। जिससे चारों सड़क पर गिर गए। इस दौरान सत्यम कुमार एवं अमन कुमार दम तोड़ चुके थे।

वहीं, गंभीर रूप से घायल नगरगामा निवासी श्रवण कुमार एवं चिरंजीवीपुर निवासी विष्णुदेव दास के पुत्र बदलु दास को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया जहां पर श्रवण कुमार की भी मौत हो गई।

बदलु का इलाज दलसिंहसराय के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। घटना की सूचना के बाद बछवाड़ा थाने की पुलिस सत्यम एवं अमन के शव को कब्जे में ले लिया।

पुलिस में शव को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। एक साथ तीन युवकों की मौत से पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

अनुभव बताइए: मगध यूनिवर्सिटी में बड़ा खेल! नए शिक्षकों का वेतन रुका, फर्जीवाड़े की जांच से हड़कंप

Bihar Magadh University: मगध यूनिवर्सिटी में नियुक्त हुए असिस्टेंट प्रोफेसरों के अनुभव प्रमाणपत्रों की सघन जांच शुरू हो गई है। फर्जीवाड़े की शिकायत के बाद कई शिक्षकों के वेतन पर रोक लगा#MagadhUniversity,#BiharNews,#AssistantProfessor

IAS संजीव हंस ने बिहार टेंडर घोटाले में भरी हुंकार, SVU की चार्जशीट को बताया ‘दुर्भावनापूर्ण’, उठाया बड़ा कदम!

Bihar Tender Scam: बिहार टेंडर घोटाले में फंसे IAS संजीव हंस ने अपने खिलाफ दायर चार्जशीट को चुनौती देने का फैसला किया है। उनके वकील ने इसे दुर्भावनापूर्ण बताते हुए कहा कि पहले के#BiharNews,#SanjeevHans,#BiharTenderScam

बड़ा प्रशासनिक फैसला: बिहार में 14 IAS अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी, जानिए -किन विभागों की बदली किस्मत, कौन इधर से उधर?

Bihar IAS Posting: बिहार में 14 IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां मिली हैं। इजतबा हुसैन वित्त विभाग और वसीम अहमद पंचायती राज विभाग में संयुक्त सचिव बने हैं, जिससे प्रशासनिक व्यवस#BiharIAS,#AdministrativeUpdate,#BiharGovernment

Bhagalpur Vikramshila Setu: विक्रमशिला सेतु पर DM अलंकृता पांडे का एक्शन, सुरक्षाकर्मियों के लिए उठाया बड़ा कदम!

Bhagalpur Vikramshila Setu: भागलपुर की जिलाधिकारी अलंकृता पांडे ने विक्रमशिला सेतु पर यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया। सुरक्षाकर्मियों के लिए तत्काल शेड और रेनकोट की व्यवस्था का निर्देश#BhagalpurNews,#VikramshilaSetu,#BiharTraffic