spot_img

अवैध संबंध में युवक की पीट-पीटकर हत्या, कमर से नीचे निर्वस्त्र लाश मिलने के विरोध में हंगामा, 6 घंटे बाद शव उठा

spot_img
- Advertisement -

मसौढ़ी से बड़ी खबर है जहां अपराधियों ने गेल्हाबिगहा गांव में 35 वर्षीय युवक मुकेश कुमार यादव की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद शव को आहर में फेंक दिया।

- Advertisement -

पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन की। घटनास्थल से बरामद शव कमर से नीचे निर्वस्त्र था, जिसको लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। अवैध संबंध में हत्या की आशंका जतायी जा रही है।

- Advertisement -

एएसपी वैभव शर्मा ने बताया कि हत्या या हादसे में गिरकर जख्मी अवस्था में मौत को लेकर पुलिस हर बिन्दुओं पर जांच कर रही है। इधर, शव उठाने गयी पुलिस को भारी फजीहत उठानी पड़ी। हत्याकांड के खिलाफ और अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने घंटों विरोध किया।

- Advertisement -

अथक प्रयास कर पुलिस ने उग्र लोगों को समझा बुझाकर और कानूनी कार्रवाई का आश्वासन देकर छह घंटे बाद शव उठाने में सफल हुई। बताया जाता है कि शनिवार की सुबह ग्रामीणों ने गेल्हाबिगहा गांव की पुलिया के पास आहर स्थित कचड़ा स्थल से खून से लथपथ मुकेश का शव देखा। शव की पहचान होते ही गांव में कोहराम मच गया और घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

वहीं मुकेश के पहिजनों ने किसी से दुश्मनी होने का इंकार किया है। मृतक के पिता ने मसौढ़ी थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज करायी है। बताया जाता है कि शुक्रवार की देर शाम मुकेश खेत पर पटवन के लिए घर से निकला था। देर रात तक घर पर नहीं लौटा।

वहीं सुबह आहर के पास शव मिला। शव को देखने से पता चलता है कि हत्या करने से पहले बेरहमी से पीटा गया है। पहचान छिपाने के लिए चेहरे को कूचा गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

झंडू -राणा : बिहार को मिला गौरव! पहली बार पैरा-एथलीट कॉमनवेल्थ गेम्स में, जानें कौन हैं ये जांबाज खिलाड़ी

Bihar Para Sports: बिहार के खेल इतिहास में पहली बार दो पैरा-एथलीटों का कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के लिए चयन हुआ है। नालंदा के झंडू कुमार और गया के सोमन राणा ग्लास्गो में देश का प्रतिनि#BiharSports,#CommonwealthGames,#ParaAthletics

छोटे मियां सुभान अल्लाह: Ashirwad Sooryavanshi : 10 साल की उम्र में बनाया रिकॉर्ड! वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई ने ठोके 168 रन

Ashirwad Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी ने महज 10 साल की उम्र में समस्तीपुर में 168 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर सबका ध्यान खींचा। यह उनके बड़े भाई की राह#AshirwadSooryavanshi,#BiharCricket,#VaibhavSooryavanshi

Terms & Conditions : बिहार के कॉलेजों में अब प्रिंसिपल बनना नहीं होगा आसान! राजभवन ने जारी किए बेहद सख्त नियम

Bihar Principal Appointment: बिहार के कॉलेजों में प्रिंसिपल बनने के नियम अब और सख्त हो गए हैं। राजभवन सचिवालय ने नए दिशानिर्देश जारी किए हैं, जिनमें 15 साल का अनुभव और 60 साल की अधिकतम आयु#BiharNews,#PrincipalAppointment,#HigherEducation

पटना टेंडर घोटाला: IAS संजीव हंस पर गिरी गाज, 7 पर चार्जशीट, दो अधिकारियों को मिली राहत!

Bihar Tender Scam: बिहार के चर्चित टेंडर घोटाले में एसवीयू ने बड़ा एक्शन लिया है। IAS संजीव हंस और मुख्य आरोपी रिशु श्री समेत सात लोगों पर चार्जशीट दाखिल की गई है, जबकि दो IAS अधि#BiharTenderScam,#PatnaNews,#SVUAction