spot_img

लागा वर्दी पर दाग : मधुबनी पुलिस का ये वीडियो देख भड़क उठे लोग! गाड़ी में बैठकर बांट रहे थे ‘वसूली’ के पैसे? | फिर SP योगेंद्र का डंडा- पढ़िए

spot_img
- Advertisement -

Madhubani Police Corruption: बिहार के मधुबनी जिले में पुलिसकर्मियों का एक चौंकाने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कुछ पुलिसकर्मी एक वाहन के अंदर बैठकर आपस में रुपये बांटते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिसके बाद उन पर अवैध वसूली के गंभीर आरोप लग रहे हैं। मामला सामने आते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और मधुबनी के पुलिस अधीक्षक (SP) योगेंद्र कुमार ने तुरंत इसका संज्ञान लिया।

- Advertisement -

वायरल वीडियो अररिया संग्राम थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि एक गाड़ी के भीतर बैठे तीन पुलिसकर्मी नोटों की गिनती कर रहे हैं और उनमें से एक व्यक्ति अन्य पुलिसकर्मियों को रुपये बांट रहा है। सोशल मीडिया पर यूजर्स इसे थाने की गश्त या वाहन चेकिंग के दौरान की गई कथित अवैध वसूली से जोड़कर देख रहे हैं। इस घटना ने स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश पैदा कर दिया है और पुलिस की छवि पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बिहार में फिर बढ़ेगी गर्मी: IMD का अलर्ट, अगले 4 दिन झमाझम बारिश नहीं, इन जिलों को थोड़ी राहत

SP योगेंद्र कुमार का सख्त रुख, जांच के आदेश

मधुबनी के पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार तक यह वीडियो पहुंचने के बाद उन्होंने तत्काल कार्रवाई की है। उन्होंने झंझारपुर के एसडीपीओ को पूरे मामले की विस्तृत जांच सौंप दी है। जांच रिपोर्ट में वीडियो में दिख रहे पुलिसकर्मियों की पहचान अररिया संग्राम थाना में तैनात एएसआई सोनल कुमारी, सिपाही गौतम कुमार और महिला सिपाही सौंदर्या राय के रूप में हुई है।

पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने इस मामले को बेहद गंभीरता से लिया है। उन्होंने साफ किया है कि जांच पूरी होने के बाद तीनों आरोपित पुलिसकर्मियों के खिलाफ उचित विभागीय कार्रवाई की तैयारी चल रही है। मधुबनी पुलिस भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रही है और ऐसे मामलों में सख्ती से निपटेगी।

- Advertisement -

एसपी योगेंद्र कुमार ने पहले भी कई मौकों पर भ्रष्ट तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। इस घटना के बाद मधुबनी पुलिस की भ्रष्टाचार के प्रति ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति पर एक बार फिर मुहर लगी है। पुलिस महकमा इस मामले में किसी भी तरह की ढिलाई बरतने के मूड में नहीं है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की गई।

यह भी पढ़ें:  अहम फैसला : ट्रेनिंग स्कूल के सर्टिफिकेट पर ही मिलेगा अब ड्राइविंग लाइसेंस! |बिहार परिवहन में 'प्रशिक्षण आधारित मॉडल लागू'

जांच के दौरान वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे पुलिसकर्मियोंअररिया संग्राम थाना में पदस्थापित एएसआई सोनल कुमारी, सिपाही गौतम कुमार और महिला सिपाही सौंदर्या राय पर गाज गिरी। जांच टीम की पुष्टि और फाइनल रिपोर्ट आने के बाद पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने तीनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। जांच जारी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार में तपिश से हाल बेहाल! 38°C पारा, क्या मिलेगी राहत? आर्द्रता और बारिश को लेकर क्या है स्थिति?

Bihar Weather: बिहार में गर्मी का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। 24 जून 2026 को समस्तीपुर में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.8 डिग्री अधिक है#BiharWeather,#SamastipurNews,#HeatwaveBihar

मयंक राज : दरभंगा के इस बेटे ने कर दिखाया कमाल! 10 लाख की फंडिंग से Droneman स्टार्टअप बिहार में लाएगा क्रांति

Darbhanga News: दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के छात्र मयंक राज को बिहार स्टार्टअप पॉलिसी-2022 के तहत उनके 'Droneman' स्टार्टअप के लिए 10 लाख रुपये की सीड फंडिंग मिली है। यह कृषि#DarbhangaNews,#BiharStartup,#Droneman

ग्रामीणों का गुस्सा और रोजमर्रा: 32 घंटे से अंधेरे में डूबा दरभंगा का भरडीहा गांव, भीषण गर्मी से सैकड़ों परिवार बेहाल |अब SDO ने...

Darbhanga News: दरभंगा के कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड में भरडीहा गांव 32 घंटे से बिजली कटौती का सामना कर रहा है। ट्रांसफॉर्मर जलने से भीषण गर्मी में सैकड़ों परिवार परेशान हैं,#DarbhangaNews,#BiharPowerCut,#Kusheshwarasthan

‘अटल कला भवन’ : मधुबनी को मिली ₹19.73 करोड़ की ऐतिहासिक सौगात, 620 दर्शकों की आधुनिक ऑडिटोरियम | अब खुलेगी सांस्कृतिक विकास की नई...

Madhubani Atal Kala Bhawan: मधुबनी जिले को मिली ऐतिहासिक सौगात! बिहार सरकार ने ₹19.73 करोड़ की लागत से बनने वाले अत्याधुनिक अटल कला भवन को दी प्रशासनिक स्वीकृति। 620 सीटों वाला सभागार बनेग#MadhubaniNews,#AtalKalaBhawan,#BiharCulture