spot_img

Madhubani का खुटौना, जहां 57 वर्षों से इंडो-नेपाल बॉर्डर के घोरमोहना में दोनों देशों की एकजुटता में इंद्र पूजनोत्सव की दिख रही अनोखी छंटा

खासियत यह, इंडो-नेपाल बॉर्डर के मुस्लिम समुदाय के लोग बढ़चढ़ कर लेते हैं पूजनोत्सव में हिस्सा

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें: लौकहा विधायक ने 7 दिवसीय इंद्र पूजा मेले का फीता काट किया उद्घाटन, नेपाल के एमपी, विधायक व उपमेयर रहे मौजूद, 57 वर्षों से इंडो-नेपाल बॉर्डर के घोरमोहना में दोनों देशों के आपसी सहयोग से किया जाता है इन्द्रपूजनोत्सव सह मेला, देशज टाइम्स फोटो:इन्द्र पूजनोत्सव मेले का उद्घाटन करते लौकहा विधायक व अन्य

- Advertisement -

खुटौना, मधुबनी देशज टाइम्स। ललमनियां ओपी थाना क्षेत्र के घोरमोहना भारत-नेपाल सीमा स्थित कुर्सन्डी श्री श्री 108 इन्द्र भवन मंदिर में मंगलवार को लौकहा विधायक भारत भूषण

- Advertisement -

मंडल, नेपाल से सिरहा जिले के सांसद रमाकांत यादव, नेपाल के विधायक संजय कुमार यादव, तथा उपमेयर नीलम कुमारी ने फीता काट 57 वां इंद्र पूजा मेले का उद्घाटन किया।

- Advertisement -

लगातार 57 वर्षों से घोरमोहना के बॉर्डर पर दोनों देशों के नागरिक व राजनेताओं के द्वारा आपसी सहयोग से इंद्र पूजा मेले का आयोजन किया जा रहा।

इसमें स्थानीय इंडो-नेपाल बॉर्डर के मुस्लिम समुदाय के लोग बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते हैं। उद्घाटन समारोह के दौरान दोनों देशों के अर्धसैनिक बल तथा पुलिस बलों की मौजूदगी रही।

वहीं, सुरक्षा और विधि-व्यवस्था को लेकर दोनों देशों के प्रशासन ने कहा अफवाहों से बचें। असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रहेगी और उपद्रवियों को बख्शा नहीं जाएगा।

विधायक ने आयोजनकर्ता को सराहनीय कार्य बताते हुए कहा कि भारत-नेपाल में मैत्री सम्बन्ध के अलावा रोटी बेटी का भी सम्बन्ध है। तो वहीं नेपाल के सांसद और विधायक ने दोनों देशों में इसी तरह के सम्बन्ध बने रहने की प्रार्थना की।

इस अवसर पर मेला सचिव सरपंच दिलशाद आलम, मुखिया मो. आजाद, मो. रिजवान, मो .जान मंसूरी, मो. मोबिन, नारायण यादव तथा रामनारायण महतो आदि मौजूद थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दिल्ली भागने की फिराक में था भड़काऊ पोस्ट वाला, बक्सर स्टेशन पर दबोचा गया! |मुहर्रम से पहले सांप्रदायिक सौहार्द कायम

Nalanda Police: सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक और भड़काऊ पोस्ट साझा करने वाले माधव लाल कश्यप को बक्सर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया है। वह दिल्ली भागने की कोशिश कर रहा था।#NalandaPolice,#BuxarNews,#CommunalHarmony

भागलपुर में गर्मी से बेहाल लोगों को मिली राहत, बिहार ट्रॉली साउंड ने लगाया ठंडा पानी का शिविर

Bhagalpur News: भागलपुर में भीषण गर्मी के प्रकोप के बीच बिहार ट्रॉली साउंड संगठन ने पेयजल शिविर लगाकर लोगों को राहत पहुंचाई। राहगीरों और श्रद्धालुओं को मिला ठंडा पानी, समाज में#BhagalpurNews,#BiharHeatwave,#CommunityService

दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय में बड़ा फैसला! VC ने खुद दिया दो रिटायर कर्मियों को PPO, खुशी से झूमे कर्मचारी

Bihar Sanskrit University: दरभंगा के बिहार संस्कृत विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो लक्ष्मीनिवास पांडेय ने दो सेवानिवृत्त कर्मियों को खुद PPO सौंपा, जिससे उन्हें पेंशन भुगतान की तत्काल राहत#BiharSanskritUniversity,#DarbhangaNews,#PPO

भागलपुर यूनिवर्सिटी के VC को ABVP ने दी चूड़ियां, कहा- ‘कुर्सी छोड़ दें!’

Bhagalpur University: भागलपुर विश्वविद्यालय के कुलपति को ABVP ने चूड़ियां भेंट कर अनोखा विरोध दर्ज कराया है। छात्रों ने प्रशासनिक निष्क्रियता और भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कुलपति स#BiharNews,#BhagalpurUniversity,#ABVPProtest