spot_img

Madhubaniके खजौली स्कूल के पास डकैती की तैयारी में जुटे 5 अपराधी हथियार, कारतूस के साथ गिरफ्तार

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें: डकैती की योजना बना रहे पांच अपराधी चढ़े पुलिस के हत्थे, एक पिस्टल,एक देशी कट्टा,एक मैगजीन, तीन कारतूस सहित तीन बाइक बरामद, गुप्त सूचना पर खजौली व बाबूबरही थाना की संयुक्त कार्रवाई, देशज टाइम्स फोटो: पुलिस गिरफ्त में अपराधी

- Advertisement -

खजौली, मधुबनी देशज टाइम्स। स्थानीय थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर थाना क्षेत्र के कन्हौली चाफी स्थित उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय के निकट से डकैती की योजना बना रहे पांच अपराधियों को हथियार व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया।

- Advertisement -

पूछताछ के बाद गिरफ्तार सभी अपराधियों को रविवार को न्यायिक प्रक्रिया में मधुबनी भेज दिया गया। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान खजौली थाना क्षेत्र के कन्हौली मल्लिक टोल निवासी लक्ष्मण सहनी के पुत्र पवन सहनी, कन्हौली डीह टोल निवासी श्रवण दास के पुत्र राज

- Advertisement -

कुमार दास, कन्हौली गढ़ी निवासी राम नारायण महतो के पुत्र राधे कुमार, खजौली कुम्हार टोल निवासी राम पंडित के पुत्र गोविन्द पंडित तथा बाबूबरही थाना क्षेत्र के खोजपुर निवासी विष्णुदेव दास के पुत्र दिलीप कुमार दास के रूप में हुई है।

खजौली अंचल पुलिस निरीक्षक राम किशोर शर्मा ने बताया की गुप्त सूचना के आधार पर खजौली एवं बाबूबरही थाना पुलिस द्वारा की गई संयुक्त कार्रवाई में कन्हौली चाफी स्थित उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय के निकट से उक्त पांचों अपराधियों को डकैती की योजना बनाते हुए गिरफ्तार किया गया।

उनके पास से एक पिस्टल, एक देसी कट्टा, एक मैगजीन, तीन कारतूस सहित तीन बाइक बदामद की गई। उन्होंने बताया की गिरफ्तार अपराधियों में पवन कुमार दास एवं दिलीप कुमार का आपराधिक इतिहास है।

छापेमारी दल में खजौली थानाध्यक्ष सुरेन्द्र पासवान, एसआई राम कुमार, पीएसआई जितेश कुमार, बाबूबरही थानाध्यक्ष चंद्रमणि, एसआई रविन्द्र कुमार,पीएसआई संतोष कुमार सहित दोनों थाने के पुलिस बल शामिल थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

गन्ना उद्योग बनेगा आधुनिक: बिहार के गन्ना किसान खुश! IIT पटना लाया नई AI तकनीक, उपज बढ़ाने का मास्टर प्लान

Bihar Sugarcane: बिहार के गन्ना किसानों के लिए बड़ी खबर! राज्य सरकार ने IIT पटना और कोयंबटूर के गन्ना प्रजनन संस्थान के साथ समझौता किया है। अब AI और नई तकनीक से गन्ने की उपज बढ़#BiharSugarcane,#IITPatna,#FarmerIncome

बदलाव की पहल : दरभंगा जेल में DM Kaushal की ‘रेड’, कैदियों के लिए तुरंत दिए ये 4 बड़े आदेश!

Darbhanga Jail Inspection: दरभंगा के बेनीपुर उपकारा में डीएम कौशल कुमार ने औचक निरीक्षण कर कैदियों के लिए कई बड़े निर्देश दिए। जर्जर वार्डों को तोड़ने और मासिक स्वास्थ्य जांच की व्यवस्था#DarbhangaNews,#BiharJail,#DMKaushalKumar

बड़ी खुशखबरी: भागलपुर वालों की बल्ले-बल्ले! अब गोनूधाम हाल्ट बनेगा हाईटेक स्टेशन, न्यू टर्मिनल भी मिलेगा; देखिए क्या-क्या बदलेगा

Bhagalpur Railway: भागलपुर में रेलवे यात्रियों के लिए खुशखबरी है। गोनूधाम हाल्ट को अब पूर्ण स्टेशन बनाया जा रहा है, जिससे सुविधाओं में बड़ा विस्तार होगा। जगदीशपुर में न्यू भागलपुर#BhagalpurNews,#BiharRailway,#GonudhamStation

जोरदार झटका: भागलपुर में दिल दहला देने वाला हादसा! स्कूटी चार्ज करते ही चली गई दो बच्चों के पिता की जान

Bhagalpur Current Shock: भागलपुर में स्कूटी की बैटरी चार्ज करते समय एक व्यक्ति को करंट लग गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक दो बच्चों का पिता था। इस घटना से परिवार और गांव में#BhagalpurNews,#CurrentShock,#TragicAccident