spot_img

महज 500 रुपए के लिए पति को अगवा कर बंदूक की नोंक पर पत्नी के साथ दुष्कर्म, निर्वस्त्र लौटी पीड़ित महिला

spot_img
- Advertisement -

भागलपुर। पहले पति को अगवा कर मारपीट करने के बाद दरिंदों ने हथियार के बल पर शनिवार की रात 30 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म किया। घटना से आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा किया। मारपीट की गई और एक-दूसरे को खदेड़ा-खदेडी की गई। यह सिलसिला देर रात तक चलता रहा।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

महिला ने देर रात विश्वविद्यालय थाने में कन्हैया यादव और सावन के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। जानकारी मिलते ही पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गयी है। घटना के बाद परबत्ती में सनसनी फैल गयी। दोनों पूर्व में भी कई आपराधिक घटनाओं में शामिल रहे हैं। विवि थानाध्यक्ष रीता कुमारी ने बताया कि मामला दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है।

- Advertisement -

घटना को लेकर पीड़िता के पति ने बताया कि वह ट्रैक्टर ड्राइवर है। शनिवार रात में बच्चे को लेकर सड़क पर घूम रहा था। तभी नशे में कन्हैया और सावन वहां पहुंचा और कहा कि खाने-पीने के लिए 500 रुपये दो।

पैसे देने से मना कर दिया तो कन्हैया ने सावन के कमर से बंदूक निकालकर सटा दिया और गाली देते हुए गोभीबारी (एमबीए भवन के पीछे) लेकर जाने लगा। इस बीच अंधेरे का फायदा उठाकर वह भाग निकला। इस बीच सावन ने घर जाकर महिला को बताया कि कन्हैया तुम्हारे पति को गोली मार देगा। मेरे साथ जल्दी चलो।

आरोपित सावन महिला को अपने साथ गांधी विचार विभाग के पास स्थित झाड़ियों में ले गया। इसके बाद पति और उसकी हत्या करने की धमकी देते हुए हथियार के बल पर महिला के साथ दुष्कर्म किया। किसी तरह पीड़िता वहां से भागते हुए एक घर के पास पहुंची।

हल्ला करने पर घर के लोग बाहर निकले और निर्वस्त्र महिला को साड़ी दिया। इसके बाद शोर मचाते हुए पीड़िता अपने घर पहुंची और आपबीती सुनाई।

पीड़िता ने कहा कि सावन के साथ जैसे ही गोभीबारी गयी, तब तक पति वहां से भाग चुके थे। फिर भी वह कन्हैया यादव और सावन का पांव पकड़ती रही कि हमलोगों को माफ कर दो। मगर कन्हैया सीने पर बंदूक सटाकर जान से मारने की धमकी देने लगा।

महिला ने पुलिस को बताया है कि कन्हैया ने दुष्कर्म किया व सावन से भी दुष्कर्म करने को कहा। इस बीच वह किसी तरह वहां से भागकर एक घर में छुपी। वहीं पर पति ने कपड़ा दिया और हमलोग जान बचाकर थाना पहुंचे।

घटना मोहल्ले में आग की तरह फैल गई। मोहल्ले के लोग जुट गए और हंगामा करने लगे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की।

पीड़ित महिला को पुलिस अपने साथ थाना ले आई। विश्वविद्यालय ओपी प्रभारी रीता कुमारी ने बताया कि महिला के बयान पर कन्हैया यादव और सावन यादव के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया गया है। महिला का मेडिकल कराया गया है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए आसपास के इलाकों में सघन छापेमारी की जा रही है।

इलाके में रात्रि गश्ती को बढ़ाया गया 

घटना के बाद परबत्ती क्षेत्र में रात्रि गश्ती बढ़ा दी गई है। कन्हैया यादव और सावन की तलाश में पुलिस विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। देर रात पुलिस की पीड़िता के घर और घटनास्थल पर जाकर भी जांच की।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

पूर्णिया में नए SSP शौर्य सुमन के आते ही हड़कंप! महज 12 घंटे में 26 पुलिसकर्मियों का वेतन रुका, 4 DSP पर गिरी गाज

Purnia News: पूर्णिया के नए एसएसपी डॉ. शौर्य सुमन ने पदभार संभालते ही सख्त तेवर दिखाए। उन्होंने महज 12 घंटे में 26 पुलिसकर्मियों का वेतन रोका और 4 डीएसपी से स्पष्टीकरण मांगा#PurniaNews,#BiharPolice,#ShauryaSuman

PMCH Principal पर Nishant Kumar का बड़ा एक्शन! नहीं उठाया फोन तो…जानिए कहां मिले प्रिंसिपल साहब?

पीएमसीएच प्राचार्य: स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने पीएमसीएच प्राचार्य डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह को पद से हटा दिया। ड्यूटी के दौरान निजी क्लिनिक में पाए जाने पर हुई यह सख्त कार्रवाई#PMCHPrincipal,#BiharHealth,#NishantKumar

बिहार पुलिस ASI परीक्षा की तारीख आ गई! 462 पदों के लिए जानें आपका एग्जाम कब है?

Bihar ASI Exam Date: बिहार पुलिस में ASI बनने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी! BPSSC ने 462 पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक लिखित परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। जानें कब#BiharASIExam,#BPSSCRecruitment,#BiharPoliceJobs

‘मुझे कभी STD…’ बिल गेट्स के सनसनीखेज खुलासे, 3 अफेयर, एपस्टीन का ब्लैकमेल का प्रयास, जानें क्या कहा

Bill Gates: माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स ने अमेरिकी कांग्रेस के सामने तीन महिलाओं से अवैध संबंध स्वीकार किए। उन्होंने दावा किया कि जेफरी एपस्टीन ने उन्हें ब्लैकमेल#BillGates,#JeffreyEpstein,#Microsoft