back to top
17 मार्च, 2024
spot_img

गंगा स्नान के दौरान एक दूसरे को बचाने के दौरान एक ही परिवार के पांच लोग डूबे, मां समेत दो बेटियों की मौत, एक बचा, एक लापता

spot_img
spot_img
spot_img

भागलपुर से इस वक्त की बड़ी खबर है। जिले के सुलतानगंज थाना क्षेत्र के अब्जुगंज गंगा घाट पर शुक्रवार को गंगा स्नान के दौरान पांच लोग डूब गए। मरने वालों में अनिता देवी, सुप्रिया कुमारी, काजल कुमारी हैं, जिनका शव मिला है। शेष दो लोगों की तलाश जारी है। परिजन घटना को जानबूझ कर अंजाम देने की बात कह रहे है।

परिजन ने इस संबंध में कुछ लोगों का नाम भी बताया है। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने घटना के तुरंत बाद ही नदी से तीन शव निकाले, लेकिन दो लोगों की खोज अभी भी जारी है। इसमें से एक को बचा लिया गया जबकि एक की तलाश अभी भी जारी है। पढ़िए पूरी खबर

जिले के सुल्तानगंज स्थित अब्जूगंज गंगा घाट पर शुक्रवार को गंगा स्नान के दौरान एक ही परिवार के पांच लोग डूब गए। इसमें से एक को सुरक्षित निकाल लिया गया है। तीन लोगों का शव बरामद किया गया है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga में हिंदी फीचर फिल्म Rajni ki Baraat की शूटिंग शुरु...Sanjay Kumar Jha की 'मनोकामना'

वहीं, एक लापता की खोजबीन जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने बचाव कार्य शुरू कर दिया है। गंगा घाट पर बीडीओ, सीओ के नेतृत्व में खोजबीन की जा रही है।

बताया जा रहा है कि अब्जूगंज निवासी सुनील साह की 38 वर्षीय पत्नी ललिता देवी, 19 वर्षीय पुत्री सुप्रिया कुमारी और 17 वर्षीय काजल कुमारी का शव बरामद कर लिया गया है। घटना के बारे में बताया गया कि श्राद्ध कर्म को लेकर घर की सभी महिलाएं गंगा स्नान करने गयी थी। एक साथ लगभग 15 लोग गंगा स्नान कर रहे थे। तभी ललिता देवी डूबने लगी। एक के बाद एक सभी बचाने के लिए नदी में घुस गए।

यह भी पढ़ें:  Madhubani, दिल में होली जल रही...डोमन गांव में दर्दनाक वारदात, होली के बहाने घर में घुसकर पिता की हत्या, बेटा खून से लथपथ

बचाने के क्रम में ही सभी गंगा में समा गए। घटना की जानकारी मिलते ही बीडीओ समेत अन्य अधिकारी एसडीआरएफ टीम के साथ गंगा घाट पर पहुंचे और शवों की खोजबीन शुरू की। तीन शव को बरामद कर लिया गया। एक को सुरक्षित निकाला गया है। जबकि एक की तलाश जारी है। हादसे का पता चलते ही स्थानीय लोगों काफी संख्या में गंगा घाट पर जुट गये हैं। उधर मृतक के घर और गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है। परिजन का रो रोकर बुरा हाल है।

--Advertisement--

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया [email protected] पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें