spot_img

बिरौल में शिक्षकों ने सीएम नीतीश का पुतला फूंका, प्रतियों को जलाया

spot_img
- Advertisement -

बिरौल देशज टाइम्स ब्यूरो। सेवाशर्त के विरोध में शिक्षकों ने बुधवार को कालादिवस मनाते हुए बीआरसी के मुख्य द्वार पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला फुंकते हुए प्रतियों को जलाया।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

टीईटी, एसटीईटी उत्तीर्ण नियोजित शिक्षक संघ गोपगुट के बैनर तले प्रखंड अध्यक्ष मुकेश पौद्दार के नेतृत्व मे शिक्षक एकत्रित हो कर आक्रोश प्रदर्शन किए। कार्यक्रम में उपस्थित संघ के वरीय जिला उपाध्यक्ष राशिद अनवर ने कहा कि वर्ष 2015 से ही सेवाशर्त का इंतजार कर रहे शिक्षकोंं की सेवाशर्त को कैबिनट से स्वीकृति मिलते ही शिक्षकोंं का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने इसे स्वयं के साथ धोखा करार दे रहेे हैं। जिला उपाध्यक्ष ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार ने शिक्षकों को चुनावी वर्ष में लॉलीपॉप थमाने का काम किया है। वरीय जिला उपाध्यक्ष ने कहा कि  हमारी मुख्य मांग थी कि हमे नियमित शिक्षको के भांति सेवाशर्त और वेतनमान मिले।

- Advertisement -

 

लेकिन न ही हमारे मुख्य मांगो पर गौर किया गया और न ही राज्यकर्मी का दर्जा दिया गया। यह सेवाशर्त किसी भी स्तर से शिक्षकों के मनोनुकूल नही है। हम इसकी कड़ी शब्दो मे विरोध करते है। संघ के प्रखंड अध्यक्ष मुकेश पौद्दार ने कहा कि न तो कालबद्ध पदोन्नति की व्यवस्था की गई और न ही ऐच्छिक स्थानांतरण की। ईपीएफ पर तो हमलोग पहले ही न्यायदेश प्राप्त कर चुके है सरकार ने वहां भी धोखा दिया है।वहींं शिक्षकों को ग्रेच्युटी,पेंशन समेत तमाम सुविधा से वंचित रखकर बस शिक्षको के साथ छल किया है जिसके विरोध मे आज हम सभी आंदोलित हुए है।

 

संघ के प्रखंड उपाध्यक्ष मो.मोइन अंसारी ने बताया कि संघ अब सरकार से आर पार की लड़ाई लडे़गा। आने वाले विधानसभा और विधानपरिषद के चुनाव में यह सेवाशर्त सरकार के ताबूत का आखरी कील साबित होगा। मौके पर जितेंद्र गांंधी,राजकिशोर यादव,सुरेश कमती,गुन्जेश्वर ठाकुर,निर्मल पंडित, शाहनवाज अंसारी, सहित दर्जनो शिक्षक मौजूद थे।

बीआरसी पर प्रदर्शन करते शिक्षक।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News युवक ने की घर में खुदकुशी ! क्या है दो हजार के मोबाइल में छुपा राज ?

Bihar Power Cut: बिहार के मिथिला क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से जनता त्रस्त है। विद्यापति सेवा संस्थान के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा से मुलाकात कर स्थिति म#BiharPowerCut,#MithilaNews,#SanjayJha

Darbhanga News बिरौल में बड़ा प्रशासनिक बदलाव! अधिकारी हरिशंकर सुमन का कटिहार ट्रांसफर, जानें कौन बना नया अवर निबंधक

Bihar Officer Transfer: बिरौल अवर निबंधन कार्यालय में बड़ा बदलाव हुआ है। हरिशंकर सुमन का कटिहार में जिला निबंधक के पद पर प्रमोशन हुआ है, उनकी जगह संजय कुमार शर्मा ने पदभार संभाला।#BiharOfficerTransfer,#BiraulNews,#KatiharRegistrar

बड़ी खबर | बिहार के सभी 12 पुलिस रेंज में EOU की नई इकाइयां होंगी गठित ! तिरहुत, चंपारण, मिथिला, सारण, मगध, शाहाबाद,...

Bihar EOU: बिहार में आर्थिक अपराधों पर लगाम लगाने के लिए आर्थिक अपराध इकाई (EOU) का बड़े पैमाने पर विस्तार होगा। अब राज्य के सभी 12 पुलिस रेंज में EOU की इकाइयां बनेंगी, ज#BiharEOU,#EconomicCrime,#BiharPolice

बांका में काम से लौट रहे मजदूर को वाहन ने कुचला, भागलपुर में थमी सांसे! मौत की पुलिस खंगाल रही CCTV!

Bihar Road Accident: बांका में एक अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल मजदूर कैलाश पासवान की भागलपुर के मायागंज अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।#BiharRoadAccident,#BankaNews,#BhagalpurHospital