spot_img

Darbhanga News | Bahera Saraswati Puja Immersion Procession News | बहेड़ा बड़ी बाजार सरस्वती पूजा विसर्जन जुलूस पर पथराव में बड़ी कार्रवाई, 150 नामजद, 250 अज्ञात पर FIR, 40 Arrested

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News | Bahera Saraswati Puja Immersion Procession News | बहेड़ा बड़ी बाजार सरस्वती पूजा विसर्जन जुलूस पर पथराव में बड़ी कार्रवाई, 150 नामजद, 250 अज्ञात पर FIR, 40 Arrested|

- Advertisement -

Darbhanga News | Bahera News |
बहेड़ा बड़ी बाजार सरस्वती पूजा विसर्जन जुलूस पर हुए पथराव के बाद प्रशासन पूर्ण सख्ती में

बेनीपुर के बहेड़ा बड़ी बाजार सरस्वती पूजा विसर्जन जुलूस पर हुए पथराव के बाद प्रशासन पूर्ण सख्ती के साथ असामाजिक तत्वों के साथ निबंटना प्रारंभ कर दिया है। इस क्रम में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी शशि कुमार के लिखित आवेदन पर 150 नामजद एवं 250 अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिक की दर्ज की गई है।

- Advertisement -

Darbhanga News | Bahera News | 40 गिरफ्तार, दर्जनों जख्मी, विसर्जन जुलूस में पथराव के बाद

इसके साथ ही 40 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। शुक्रवार को देर शाम बहेड़ा बाजार के मस्जिद के समीप सरस्वती पूजा समाप्ति के पश्चात विसर्जन जुलूस में अचानक हुए रोड़े एवं पत्थरबाजी में दर्जनों व्यक्ति घायल हो गए थे। सतीश चंद्र झा की रिपोर्ट…

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा के युवाओं की चमकी किस्मत! सरकार की इस पहल से बदल जाएगी जिंदगी

Darbhanga News | Bahera News | छावनी में बदला इलाका…अब पुलिस लेगी गिन-गिन के बदला

जिसकी सूचना मिलते ही जिला पदाधिकारी राजीव रौशन एवं वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी  भारी पुलिस बल के साथ मोर्चा संभालते हुए कार्रवाई प्रारंभ कर दी। इस दौरान बहेड़ा के आसपास बहेरी, मनीगाछी, बिरौल, सकतपुर, बाजितपुर, नेहरा थाना पुलिस के साथ-साथ स्थानीय अनुमंडल आरक्षी पदाधिकारी डॉ कुमार सुमित, बिरौल  अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनीष चंद्र चौधरी सहित भारी संख्या में पुलिस बल ने पूरे बहेड़ा को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime | DMCH में छात्रा से छेड़छाड़, रात में हुआ ये कांड, आरोपी ड्रेसर पकड़ा गया!

Darbhanga News | Bahera News | असामाजिक तत्वों के बीच दहशत, जब शुरू हुई है कार्रवाई

और असामाजिक तत्वों के बीच दहशत फैलाने के उद्देश्य से कार्रवाई प्रारंभ कर दी । लेकिन असामाजिक तत्व छोटी बाजार में भी छिटफुट ढंग से रोड़े एवं पत्थरबाजी छत से करते रहे। जिससे आधे दर्जन पुलिस कर्मियों के साथ-साथ आधे दर्जन अन्य लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

Darbhanga News | Bahera News | दंडाधिकारी शशि कुमार के लिखित आवेदन पर

इस सिलसिले में प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी सह प्रति नियुक्त दंडाधिकारी शशि कुमार के लिखित आवेदन पर 150 नामजद एवं 250 अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है और 40 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जिससे गहन पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में दबंगई नहीं चली! शराबबंदी के बीच पुलिस ने दबोचा फरार तस्कर, घर से मिली हजारों लीटर शराब

Darbhanga News | Bahera News | एसडीओ और एसडीपीओ ने बुलाई शांति के लिए बैठक

आज सुबह अनुमंडल पदाधिकारी शंभूनाथ झा की अध्यक्षता में थाना परिसर में दोनों पक्षों के बीच शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें दोनों पक्षों के लोगों ने आपसी भेदभाव बुलाकर शांतप्रिय ढंग से रहने की बात दोहराई।

Darbhanga News | Bahera News | फ्लैग मार्च के साथ शांति का कराया आभास

स्थानीय प्रशासन पुलिस बल के साथ आम लोगों में दहशत दूर करने के उद्देश्य से फ्लैग मार्च किया। लोगों से शांति बरतने की अपील की। दूसरी और सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बहेड़ा में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी कर दी गई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

समस्तीपुर में दिल दहला देने वाली तस्वीरें! बाढ़ पीड़ितों ने गंदे पानी में लूटा राशन, प्रशासन पर उठे गंभीर सवाल

Bihar Flood: समस्तीपुर में बाढ़ का पानी कम होने के बावजूद लोगों की बेबसी चरम पर है। राशन के लिए मची लूट का वीडियो वायरल हुआ, जिसने प्रशासनिक दावों और व्यवस्था की पोल खोल दी। #BiharFlood,#SamastipurNews,#FloodRelief

गंडक नदी का विकराल रूप! बिहार के गोपालगंज और सारण में टूटे तटबंध, गांवों में फैला पानी

Bihar Flood: बिहार में गंडक नदी के बढ़ते जलस्तर से गोपालगंज और सारण जिले में तटबंधों को भारी नुकसान पहुंचा है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर #BiharFlood,#GandakRiver,#SamratChoudhary

खगड़िया में बड़ा हादसा! प्रार्थना सभा में स्कूल की सीढ़ी गिरी, मलबे में दबकर 7 साल की मासूम की मौत, 4 छात्र जख्मी

Khagaria School Accident: खगड़िया के मानसी प्रखंड में बुधवार को बड़ा स्कूल हादसा हो गया। प्रार्थना सभा के दौरान सरकारी स्कूल की पक्की सीढ़ी गिरने से 7 साल की छात्रा की मौत हो गई, जबकि 4 #KhagariaNews,#SchoolAccident,#BiharTragedy

पटना में नाबालिग छात्राओं से सरेराह बदसलूकी: कोचिंग से लौटती 3 लड़कियों को युवकों ने रोका | छेड़खानी-मारपीट – अब ये बना पुलिस का...

Bihar Crime News: पटना सिटी के खाजेकलां थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रही तीन नाबालिग छात्राओं के साथ छेड़खानी और मारपीट की घटना हुई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज #BiharCrimeNews,#PatnaPolice,#MinorSafety