spot_img

Darbhanga-Bahedi Highway बना मौत का रास्ता, स्कूल से लौट रही बच्ची की कार से कुचलकर मौत, विरोध, सड़क जाम, गुस्सा

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga-Bahedi Highway बना मौत का रास्ता, स्कूल से लौट रही बच्ची की कार से कुचलकर मौत, विरोध, सड़क जाम, गुस्सा| यहां, मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत से कोहराम है। बच्ची स्कूल से लौट रही थी। दरभंगा-बहेड़ी स्टेट हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने छात्रा को रौंद डाला। इससे मौके पर ही मौत अमर सदा की आठ साल की पुत्री प्रीति कुमारी की मौत हो गई। इससे सनखेरहा में आक्रोश है।

- Advertisement -

तेज रफ्तार कार ने स्कूल से लौट रही छात्रा को रौंदा, मौत

तेज रफ्तार के कहर और प्रीति कुमारी की मौत के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। लोग कार की टक्कर से मासूम की मौत के खिलाफ मुआवजे की मांग पर अड़ गए। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। फिलहाल, पुलिस जांच में जुटी है। हादसे के बाद बहेड़ी थाने की पुलिस सक्रिय है। सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की तलाश जारी है। पढ़िए विस्तार में

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News क्या बिरौल की किस्मत बदलेगी? नगर परिषद का प्रस्ताव फिर गरम| सुपौल, बिरौल, डुमरी, अकबरपुर बैंक, उछटी के और कसरौड़ -करकौली |क्या बदलेगा?

तेज रफ्तार कार ने स्कूल से लौट रही

दरभंगा-बहेड़ी स्टेट हाईवे पर सनखेरहा गांव के पास एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने स्कूल से लौट रही छात्रा को रौंद दिया। इस सड़क दुर्घटना (road accident) में बच्ची प्रीति कुमारी की मौत से कोहराम है। प्रीति अपने ननिहाल में रह रही थी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga KSDSU दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय में आचार्य एडमिशन: 26 तक ही मौका! चूक गए तो पछताएंगे छात्र

घटना के बाद गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम

दुर्घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने दरभंगा-बहेड़ी मुख्य सड़क को जाम कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही बहेड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच (DMCH) भेज दिया। इधर, हादसे की खबर से मृत बच्ची के घर में कोहराम मच गया है। लोग पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा वालों ध्यान दें! 13 और 14 अक्टूबर की रात इन 38 इलाकों में नहीं रहेगी बिजली, देखें आपका इलाका है या नहीं

तेज रफ्तार कार टक्कर मारते हुए फरार

जानकारी के अनुसार, अमर सदा की पुत्री प्रीति कुमारी सनखेरहा स्थित स्कूल से बच्चों के साथ लौट रही थी। तभी बहेड़ी की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया। कुछ चश्मदीदों ने कार का पीछा भी किया, लेकिन चालक भागने में सफल रहा।

पुलिस कर रही जांच, सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे

बहेड़ी थाना अध्यक्ष वरुण कुमार गोस्वामी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मुआवजा (compensation) का भुगतान किया जाएगा। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर भागी हुई कार का पता लगाया जा रहा है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

जम्मू-कश्मीर LoC पर सेना का बड़ा एक्शन, लश्कर का खूंखार कमांडर समेत 4 आतंकी बारूदी सुरंग में उड़े

Jammu Kashmir Terrorist: जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सेना ने बड़ी आतंकी साजिश नाकाम की है। नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की कोशिश कर रहे लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर समेत चार आतंकी बारूदी सुरंग #JammuKashmirNews,#PoonchTerroristAttack,#LashkarETaiba

चौंकाने वाला खुलासा! मुजफ्फरपुर में ‘डिजिटल अरेस्ट’ से लाखों की ठगी, इराक तक जुड़े तार, मास्टरमाइंड दबोचा |बड़े अंतरराज्यीय साइबर गिरोह बेपर्द

Muzaffarpur Cyber Crime: मुजफ्फरपुर साइबर पुलिस ने 'डिजिटल अरेस्ट' के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। यूपी से मास्टरमाइंड टिपू कुशवाहा गिरफ्तार हुआ #MuzaffarpurCyberCrime,#DigitalArrestFraud,#BiharPolice

त्योहारों से पहले बिहार में हड़कंप! खाद्य विभाग ने दुकानों पर मारा छापा, लाखों की मिठाई बर्बाद, लाइसेंस भी छीने

Bihar Food Safety: बिहार में खाद्य सुरक्षा विभाग ने त्योहारों से पहले व्यापक अभियान चलाया है। पटना में कई प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर लाखों रुपये की एक्सपायरी मिठाई और दूषित खाद्य #BiharFoodSafety,#PatnaRaids,#FoodAdulteration

Darbhanga Durga Puja दुर्गा पूजा पर बड़ी खबर: दरभंगा प्रक्षेत्र DIG मनोज कुमार तिवारी का कड़ा फरमान! मधुबनी समस्तीपुर- दरभंगा में हाई अलर्ट| पढ़िए...

Darbhanga Durga Puja: दरभंगा प्रक्षेत्र के डीआईजी मनोज कुमार तिवारी ने दुर्गा पूजा को लेकर दरभंगा, समस्तीपुर और मधुबनी जिलों में हाई अलर्ट जारी किया है। सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने क #DarbhangaDurgaPuja,#BiharPolice,#ManojTiwariDIG