जम्मू-कश्मीर के बाद बिहार टारगेट। पटना, गया, दरभंगा में हाई अलर्ट। बिहार में आतंकी खतरे की आहट। नेपाल बॉर्डर और होटल-लॉज पर कड़ी निगरानी। संभावित आतंकी हमलों को लेकर ADG का अलर्ट जारी। सभी SP को अलर्ट, भीड़भाड़ वाले इलाकों में सख्ती। पढ़िए ADG (विधि व्यवस्था) पंकज दराद का अलर्ट संदेश
आतंकी गतिविधियों के बाद अब बिहार में
— जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हालिया आतंकी गतिविधियों के बाद अब बिहार में भी हाई अलर्ट जारी किया गया है। ADG (विधि व्यवस्था) पंकज दराद ने सभी जिलों के SP और रेलवे SP को पत्र भेजकर राज्य के प्रमुख प्रतिष्ठानों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों की सुरक्षा चाक-चौबंद करने के निर्देश दिए हैं।
राजनीतिक व धार्मिक प्रतिष्ठानों पर संभावित आतंकी हमले की चेतावनी
आतंकी संगठन बिहार विधानसभा, सचिवालय, धार्मिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले स्थानों को बना सकते हैं निशाना। पत्र में चेतावनी दी गई है कि आतंकी गतिविधियां राजनीतिक, धार्मिक और सुरक्षा से जुड़े संस्थानों को प्रभावित कर सकती हैं।
- Advertisement -
इन जगहों पर विशेष निगरानी के निर्देश
हाई अलर्ट की सूची में शामिल संवेदनशील स्थल: बिहार विधानसभा, विधान परिषद, सचिवालय परिसर। पटना हाईकोर्ट व अन्य सरकारी संस्थान। महाबोधि मंदिर (बोधगया), हनुमान मंदिर (पटना जंक्शन), गुरु गोविंद सिंह गुरुद्वारा। पटना, दरभंगा, गया एयरपोर्ट, बरौनी रिफाइनरी, एनटीपीसी बाढ़। मॉल, होटल, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, स्कूल, अस्पताल।
बॉर्डर, होटलों और लॉजों पर सघन जांच का निर्देश
नेपाल सीमा और अंतर-ज़िला सीमाओं पर बढ़ाई जाए गश्त। होटल, लॉज, धर्मशाला, मुसाफिरखानों में संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी। विशिष्ट व्यक्तियों की सुरक्षा भी बढ़ाई जाए।
सोशल मीडिया और अफवाहों पर सख्त नियंत्रण
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर निगरानी के लिए सख्त निर्देश। अफवाह फैलने की स्थिति में DM और SP करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस। जरूरत पड़ने पर इंटरनेट सेवा निलंबित करने का विकल्प खुला।
राज्य भर में पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड में
सभी जिलों के प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी अलर्ट पर। गश्ती दल, दंडाधिकारी और विशेष पुलिस बल को संवेदनशील इलाकों में तैनात किया जा रहा है। भीड़भाड़ वाले स्थलों पर CCTV और सुरक्षा जांच की व्यवस्था सख्त की जा रही है।







