spot_img

Darbhanga जिला परिषद की बैठक में विरोध जताने वाले दो पार्षदों की जमानत याचिका खारिज

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा। जिला परिषद् के दो पार्षदों की जमानत याचिका जिला एवं सत्र न्यायाधीश विनोद कुमार तिवारी ने मंगलवार को खारिज कर दी।

- Advertisement -

जनप्रतिनिधि स्वतंत्र कुमार झा और अमित कुमार ठाकुर गत 11 सितम्बर 23 की घटना को लेकर 12 सितम्बर से काराधीन है। जिला परिषद् भवन में आयोजित जिला परिषद् की सामान्य बैठक में 11 सितम्बर को विपक्षी जिला पार्षदों ने अपनी बात कार्यवाही में शामिल करने के लिए आवाज बुलंद किया था।

- Advertisement -

ट्रेजरी बेंच से नाउम्मीद होने पर सदन के भीतर और मुख्य द्वार पर धरना-प्रर्दशन किया। इतना ही नहीं मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी के वाहन के सामने लेट कर अपना विरोध प्रदर्शन किया था।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime दरभंगा में बच्चों की लड़ाई में घर में घुसे बदमाश, दंपती को पीटा, सोना-नकद लूटा!

इसके विरुद्ध सामान्य बैठक के लिए प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट मत्स्य प्रसार पदाधिकारी मनोरंजन कुमार ने 11 सितम्बर 23 की घटना को लेकर 12 सितम्बर 23 को संध्या 7 बजे लहेरियासराय थाना में टंकित आवेदन पत्र समर्पित किया। जिस पर थानाध्यक्ष ने प्राथमिकी दर्ज की। जिसमें स्वतंत्र कुमार झा, अमित कुमार ठाकुर समेत 17 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया। इनमें दो पार्षदों को गिरफ्तार कर पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime कोचिंग गई छात्रा का अपहरण! कमतौल के 4 युवकों पर FIR | पढ़िए -महेश कुमार की RAID

इसी मामलें में दोनों काराधीन पार्षदों की जमानत याचिका सत्र न्यायाधीश की अदालत ने खारिज कर दी है।

अधिवक्ता अरुण कुमार चौधरी और शिवशंकर झा ने कहा कि जिला परिषद् बोर्ड के करीब 148 वर्षो के स्वर्णिम इतिहास में यह पहली घटना है, जिसमें निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के विरुद्ध कथित घटना के एक दिन बाद प्राथमिकी दर्ज कर काराधीन किया गया है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Accident दरभंगा NH-27 भराठी चौक पर काल बनी बुलेट! बुजुर्ग महिला की कुचलकर दर्दनाक मौत

आजादी के पूर्व और आजादी के पश्चात जिला परिषद् सदस्यों के विरुद्ध सदन में आम जनता की ओर से आवाज बुलंद करने के कारण प्राथमिकी दर्ज करने का उदाहरण नहीं है। आजादी के पूर्व दफा 353 जमानतीय था। जिसे हाल के वर्षों में अजमानतीय बना दिया गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा पुलिस में दो दरोगा की फ़ेरबदल -‘पुलिस दीदी’ की हुई वापसी! SSP जगुनाथ रेड्डी ने किया ट्रांसफर, लड़कियों में जगी नई उम्मीद

Darbhanga Police: दरभंगा पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। 'पुलिस दीदी' के नाम से मशहूर दरोगा ईशु रानी को नेहरा थाना की नई जिम्मेदारी मिली है, जिससे छात्राओं में खुशी है। #DarbhangaPolice,#PoliceDidi,#BiharNews

Madhubani News लापता बेटी मिली! मधुबनी पुलिस ने अयोध्या से गायब युवती को परिवार से मिलवाया, जानें पूरी कहानी

Bihar Police: मधुबनी पुलिस ने उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले से लापता एक युवती को खुटौना थाना क्षेत्र से सकुशल बरामद कर उसके परिवार को सौंप दिया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से पर #BiharPolice,#MadhubaniNews,#MissingGirl

दरभंगा में अकेली महिला पर जानलेवा हमला, अगरबत्ती देने के बहाने घर में घुसा शख्स, DMCH में भर्ती

Bihar Crime: बिहार के दरभंगा में एक महिला पर जानलेवा हमला हुआ है। घर में अकेली सो रही महिला पर अगरबत्ती देने के बहाने घुसे युवक ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप स #BiharCrime,#DarbhangaNews,#CrimeAgainstWomen

मुंबई में टाइगर श्रॉफ पर हमला: लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी, सलमान खान के करीबियों को भी धमकी!

Lawrence Bishnoi Gang: टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है। जुहू में हुई गोलीबारी में टाइगर श्रॉफ के ड्राइवर को गोली लगी, जबकि सलमान खान के करीबियों को #LawrenceBishnoiGang,#TigerShroffAttack,#MumbaiCrime