spot_img

Darbhanga के सरकारी कार्यालयों में लगा प्लास्टिक के प्रयोग पर बैन

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स। जिलाधिकारी के कार्यालय कक्ष में जिलाधिकारी राजीव रौशन की अध्यक्षता में सरकारी कार्यालयों में रिसायकल नहीं किये जा सकने वाले प्लास्टिक प्रयोग को पूर्णत: प्रतिबंधित रखने के लिए बैठक आयोजित की गई।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, मुख्य सचिव स्तर से दिए गए निर्देश के आलोक में प्लास्टिक प्रयोग प्रतिबंध से संबंधित जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक में सरकारी कार्यालयों में प्लास्टिक पर पूर्णत: प्रतिबंध लगाने को लेकर बैठक की गई।

- Advertisement -

जिलाधिकारी ने सभी पदाधिकारियों को निदेशित करते हुए कहा कि सरकारी कार्यालयों में प्लास्टिक के बोतल, प्लास्टिक के गिलास, डिस्पोजेबल ग्लास, प्लास्टिक के फोल्डर का प्रयोग नहीं किया जाए, उसके स्थान पर स्टील-शीशा गिलास-स्टील व शीशा का बोतल, कपड़े का फोल्डर, कपड़े का बैग इत्यादि का प्रयोग किया जाए।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में बड़ा एक्शन: केवटी प्रखंड प्रमुख पर लटकी बर्खास्तगी की तलवार, जानें क्यों?

उन्होंने कहा कि प्रायः सब्जी, फल विक्रेताओं द्वारा सर्वाधिक प्लास्टिक का प्रयोग करते पाया जाता है, इस पर पूर्णत: प्रतिबंध लगया जाए। नगर आयुक्त, दरभंगा नगर निगम इसे शहरी क्षेत्र में सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया।
उन्होंने कहा कि वैसे प्लास्टिक जिसका रीसायकल नहीं किया जा सकता है, पर्यावरण के लिए खतरनाक है खास करके चौपाया जानवर के लिए ज्यादा नुकसान देह है, इसलिए पर्यावरण को बचाए रखने के लिए ऐसे प्लास्टिक का प्रयोग नहीं किया जाए।
बैठक में नगर आयुक्त कुमार गौरव, जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी रुचि सिंह, उप निदेशक जन संपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता, सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार, डीसीएलआर सदर राकेश रंजन, प्रभारी पदाधिकारी सामान्य शाखा टोनी कुमारी एवं संबंधित पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें:  अंधेरे में DMCH: 30 मिनट तक मोबाइल टॉर्च के सहारे चलता रहा इलाज, पढ़िए

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

गन्ना उद्योग बनेगा आधुनिक: बिहार के गन्ना किसान खुश! IIT पटना लाया नई AI तकनीक, उपज बढ़ाने का मास्टर प्लान

Bihar Sugarcane: बिहार के गन्ना किसानों के लिए बड़ी खबर! राज्य सरकार ने IIT पटना और कोयंबटूर के गन्ना प्रजनन संस्थान के साथ समझौता किया है। अब AI और नई तकनीक से गन्ने की उपज बढ़#BiharSugarcane,#IITPatna,#FarmerIncome

बदलाव की पहल : दरभंगा जेल में DM Kaushal की ‘रेड’, कैदियों के लिए तुरंत दिए ये 4 बड़े आदेश!

Darbhanga Jail Inspection: दरभंगा के बेनीपुर उपकारा में डीएम कौशल कुमार ने औचक निरीक्षण कर कैदियों के लिए कई बड़े निर्देश दिए। जर्जर वार्डों को तोड़ने और मासिक स्वास्थ्य जांच की व्यवस्था#DarbhangaNews,#BiharJail,#DMKaushalKumar

बड़ी खुशखबरी: भागलपुर वालों की बल्ले-बल्ले! अब गोनूधाम हाल्ट बनेगा हाईटेक स्टेशन, न्यू टर्मिनल भी मिलेगा; देखिए क्या-क्या बदलेगा

Bhagalpur Railway: भागलपुर में रेलवे यात्रियों के लिए खुशखबरी है। गोनूधाम हाल्ट को अब पूर्ण स्टेशन बनाया जा रहा है, जिससे सुविधाओं में बड़ा विस्तार होगा। जगदीशपुर में न्यू भागलपुर#BhagalpurNews,#BiharRailway,#GonudhamStation

जोरदार झटका: भागलपुर में दिल दहला देने वाला हादसा! स्कूटी चार्ज करते ही चली गई दो बच्चों के पिता की जान

Bhagalpur Current Shock: भागलपुर में स्कूटी की बैटरी चार्ज करते समय एक व्यक्ति को करंट लग गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक दो बच्चों का पिता था। इस घटना से परिवार और गांव में#BhagalpurNews,#CurrentShock,#TragicAccident