spot_img

Darbhanga News: Benipur जीवछ नदी किनारे बांसबाड़ी में चल रहा था ‘अवैध शराब’ का खेल, पुलिस ने 4 धंधेबाजों को दबोचा

spot_img
- Advertisement -

Benipur News: बिहार में शराबबंदी के बावजूद धंधेबाज अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं, लेकिन खाकी की नजरों से बच पाना अब मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन सा हो गया है। बेनीपुर में मद्य निषेध थाना पुलिस ने एक बार फिर अपनी सक्रियता दिखाते हुए अवैध शराब कारोबारियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया है। सोमवार की देर शाम की गई एक बड़ी कार्रवाई में पुलिस ने 42 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ चार धंधेबाजों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

- Advertisement -

Benipur News: गुप्त सूचना पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

मामले की जानकारी देते हुए इंस्पेक्टर सिद्धार्थ कुमार ने बताया कि पुलिस को बलनी जीवछ नदी के किनारे स्थित एक बांसबाड़ी में अवैध रूप से देसी शराब की खेप तैयार किए जाने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही एक विशेष टीम का गठन किया गया और पूरी योजना के साथ बताई गई जगह पर घेराबंदी कर छापामारी की गई। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। पुलिस के पहुंचते ही वहां हड़कंप मच गया और कुछ लोगों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम की मुस्तैदी के आगे उनकी एक न चली।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News कुशेश्वरस्थान की 'तालाब' बनी सड़क: 3 फीट गंदे पानी में रोज पलट रही गाड़ियां, श्रावणी से पहले कैसे पहुंचेंगे श्रद्धालु... क्या मिलेगा समाधान?

पुलिस ने मौके से चार लोगों को दबोच लिया, जिनकी पहचान कल्याणपुर वार्ड 6 के निवासी लखीन्द्र मुखिया, बाबू साहेब मुखिया, रविंदर मुखिया और दशरथ के रूप में हुई है। घटनास्थल की तलाशी लेने पर पुलिस को वहां से 42 लीटर देसी शराब बरामद हुई, जिसे जब्त कर लिया गया है। इस कार्रवाई ने क्षेत्र में अवैध शराब का कारोबार करने वालों में खौफ पैदा कर दिया है। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  सखी सेंटर से भागी महिला! Darbhanga Police Arrest पूरे दिन बगीचे में छिपी रही, फिर ऐसे पकड़ी गई पुलिस के हत्थे

न्यायिक हिरासत में भेजे गए सभी आरोपी

इंस्पेक्टर सिद्धार्थ कुमार ने आगे बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी चारों आरोपियों के खिलाफ बिहार उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज कर ली गई है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद मंगलवार को सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस इस गिरोह के अन्य सदस्यों और नेटवर्क का पता लगाने में जुट गई है, ताकि इस अवैध कारोबार की कमर पूरी तरह से तोड़ी जा सके। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में इस तरह की गतिविधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

मुंगेर में कांवरियों की बल्ले-बल्ले! अब यात्रा में ही देखेंगे बाबा बैद्यनाथ की LIVE आरती, नहीं होगी भीड़ की टेंशन

Munger Shravani Mela: श्रावणी मेले में मुंगेर प्रशासन ने कांवरियों के लिए पहली बार अभूतपूर्व इंतजाम किए हैं। 26 किमी कांवरिया पथ पर LED स्क्रीन पर बाबा बैद्यनाथ की LIVE आरती दिखेगी औ#MungerShravaniMela,#KanwariyaPath,#BabaBaidyanath

बिहार के 97 लाख बुजुर्ग-दिव्यांगों की बल्ले-बल्ले! खाते में पहुंचे 1100 रुपये, CM सम्राट ने किया बड़ा ऐलान

Bihar Pension Yojana: बिहार के 97.84 लाख पेंशन लाभार्थियों के खातों में CM सम्राट चौधरी ने 1100-1100 रुपये की पेंशन राशि भेजी है। अब हर महीने की 10 तारीख तक मिलेगी पेंशन।#BiharPension,#SamratChoudhary,#SocialSecurity

खान सर के फैंस के लिए बड़ी खबर! 13 जुलाई तक नहीं होगी गिरफ्तारी, जानें कोर्ट का ताजा आदेश

Bihar Khan Sir: पॉपुलर यूट्यूबर और शिक्षक खान सर उर्फ फैजल खान को कोचिंग विवाद मामले में बड़ी राहत मिली है। उनकी गिरफ्तारी पर अब 13 जुलाई तक रोक रहेगी क्योंकि जमानत याचिका पर फ#BiharNews,#KhanSir,#PatnaCrime

Darbhanga News कुशेश्वरस्थान की ‘तालाब’ बनी सड़क: 3 फीट गंदे पानी में रोज पलट रही गाड़ियां, श्रावणी से पहले कैसे पहुंचेंगे श्रद्धालु… क्या मिलेगा...

Kusheshwarsthan Waterlogging: कुशेश्वरस्थान में सीएचसी रोड पर 2 से 3 फीट पानी जमा होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। श्रावणी मेला से पहले यह जलजमाव हादसों का कारण बन रहा है, जिससे श्रद्धालुओं को#KusheshwarsthanNews,#BiharWaterlogging,#ShravaniMela