बेनीपुर, देशज टाइम्स ब्यूरो। बहेड़ा थाना पुलिस ने गत शुक्रवार की रात्रि गश्ती के दौरान तीन शराब तस्कर को देसी पिस्टल के साथ ₹40000 नकद एवं लगभग 5 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
इस संबंध में बहेड़ा थाना कांड संख्या 312/ 22 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ कर दी गई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार बहेरा थाना के अवर निरीक्षक धनंजय कुमार पुलिस बल के साथ रात्रि-गश्ती में महिनाम पोहदी सड़क पर चल रहे थे। उसी समय उन्हें थाना कंट्रोल से सूचना दी गई कि महिनाम पोहड्डी के मध्य विदेशी शराब की बड़ी खेप उतरने वाली है।






उन्होंने सतर्कता पूर्वक इसकी तहकीकात प्रारंभ की तो महिनाम काली मंदिर के समीप एक युवक अमन कुमार झा पिता शंभु नाथ झा भागने का प्रयास किया, जिसे खदेड़ कर पकड़ लिया गया। ठीक उसी समय एलटीएफ प्रभारी विघ्नेश सिंह भी सदलबल पहुंच गए।
इसके बाद संयुक्त अभियान चलाया गया तो गिरफ्तार युवक के कमर से एक देसी पिस्टल बरामद की गई। उसके निशानदेही पर बेनीपुर हटिया गाछी के समीप विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के लाडला कुमार पिता सुरेश महतो एवं सारा मोहनपुर के चंदन पट्टी निवासी राहुल कुमार पिता हुकुमदेव यादव को गिरफ्तार किया गया।
इसके पास से लगभग 5 लीटर विदेशी शराब एवं ₹39700 बरामद की गई। उन्होंने स्वीकारोक्ति बयान में बताया कि उक्त पैसा शराब बेचकर उन्होंने प्राप्त किया है। तीनों को गिरफ्तार कर सघन पूछताछ की गई, जिसका अनुसंधान की जा रही है। और किसी बड़े शराब माफिया के रैकेट की पर्दाफाश होने की प्रबल संभावना बन रही है। तत्काल तीनों को उत्पाद अधिनियम एवं आर्म्स एक्ट में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।








