स्थानीय सूत्रों के अनुसार मृतक पारो देवी एक टेंम्पो से दरभंगा किसी काम से जा रही थी। इसी दौरान पेट्रोल पंप के निकट सड़क किनारे खड़े ट्रक में टेम्पो अनियंत्रित होकर टकरा गई। इससे वह गंभीर रूप घायल हो गई।






स्थानीय लोगों ने घायलावस्था में एक नी0जी वाहन से अनुमंडलीय अस्पताल बेनीपुर में इलाज के लिए भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचकर शव को उठाकर अपने घर ले गए।
शव को देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में घर पर महिला पुरुष की भीड़ जुटने लगी। घटना कि सूचना मिलने पर बहेड़ा थाना पुलिस ने घर पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए दरभंगा भेजने की तैयारी करने लगे। लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम करवाने से इंकार कर दिया।
बाद में पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव दे दिया। इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष गोविंद प्रसाद ने देशज टाइम्स बताया कि क्षतिग्रस्त टेम्पो को कब्जे में कर थाना पर लाया गया है। परिजनों ने शव को पोस्टमार्टम करवाने से इंकार कर दिया। पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव परिजन को सौंप दिया। आगे की कार्रवाई की जा रही है।








