संजय कुमार राय, दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो प्रमुख। राजस्थान के उदयपुर जैसा ही मामला बिहार के सीतामढ़ी के नानपुर से सामने आया है, जहां नानपुर के बहेरा गांव निवासी अंकित झा नामक युवक मोबाइल पर नूपुर शर्मा की वीडियो देख रहा था।
इसी दौरान चार बदमाशों ने उसके शरीर पर चाकू से छह बार वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उसे दरभंगा के एक निजी अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। दो आरोपी अभी भी फरार हैं।






अंकित के पिता मनोज झा ने बताया कि चार लड़कों ने नूपुर शर्मा के समर्थन को लेकर मेरे पुत्र को चाकू मारा जो शरीर के छह जगहों पर निशान देखा जा सकता है। पुलिस ने कहा कि नूपुर शर्मा का नाम आवेदन से अलग करो फिर हम केस करेंगे और आवेदन से नाम हटाने के बाद ही थाने में केस दर्ज हुआ।
अंकित के पिता मनोज झा ने बताया कि उनका बेटा पानी की दुकान पर पान खाने के लिए गया था। दुकान के बगल में खड़ा होकर वह अपने मोबाइल पर नूपुर शर्मा का वीडियो देख रहा था। इसी दौरान मो. बिलाल अपने साथियों के साथ आया। वह अंकित के नूपुर का वीडियो देखने पर गुस्सा हो गया।
इसके बाद आरोपित ने अंकित के चेहरे पर सिगरेट का धुआं उड़ाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दिया। इसका विरोध करने पर आरोपितों ने चाकू से हमला कर दिया। अंकित के शरीर पर चाकू से छह वार किए गए हैं। पुलिस ने एफआईआर में नूपुर शर्मा का नाम हटा दिया है। अंकित के पिता ने हमलावरों की गिरफ्तारी के अलावा सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस ने पांच लोगों को बनाया आरोपी
घटना के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। इस मामले में पुलिस ने नानपुर गांव के गौरा निवासी मों बिलाल और मो. निहाल सहित पांच लोगों को आरोपी बनाया है। घटना के बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें लोगों की भीड़ के बीच जख्मी युवक नजर आ रहा है। घटनास्थल पर खड़े लोग चाकू मारने की बात कह रहे हैं। वीडियो में एक युवक बाइक लेकर निकलने की कोशिश करता दिख रहा है, जिसे वहां मौजूद लोगों ने जबरदस्ती रोक रखा है।
पूरे प्रकरण पर पुपरी डीएसपी विनोद कुमार ने बताया कि पान दुकान पर दो दोस्त पान खा रहे थे। इसी दौरान दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। पान की दुकान पर भांग भी बेची जा रही थी। इसी बीच चाकूबाजी शुरू हो गई। मामले में नूपुर शर्मा के कनेक्शन से साफ इनकार करते हुए सीतामढ़ी पुलिस ने कहा कि यह दो दोस्तों के बीच का झगड़ा है। जख्मी युवक खतरे से बाहर है।









You must be logged in to post a comment.