back to top
⮜ शहर चुनें
अक्टूबर, 30, 2026
होम Bihar Darbhanga दरभंगा में Bihar Staff Selection Commission से चयनित 189 अभ्यर्थियों का 29...

दरभंगा में Bihar Staff Selection Commission से चयनित 189 अभ्यर्थियों का 29 अगस्त को होगा वैरिफिकेशन

दरभंगा में Bihar Staff Selection Commission से चयनित 189 अभ्यर्थियों का 29 अगस्त को होगा वैरिफिकेशन
दरभंगा में Bihar Staff Selection Commission से चयनित 189 अभ्यर्थियों का 29 अगस्त को होगा वैरिफिकेशन

दरभंगा, देशज टाइम्स। जिलाधिकारी राजीव रौशन की ओर से आदेश निर्गत करते हुए कहा है कि सरकार के संयुक्त सचिव, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, पटना द्वारा निर्गत पत्र के आलोक में तथा बिहार कर्मचारी चयन आयोग, पटना से प्राप्त अनुशंसा के आलोक में राजस्व कर्मचारी के पद पर नियुक्त के लिए कोटिवार अभ्यर्थियों की सूची प्राप्त हुई है।

उन्होंने कहा कि प्राप्त सूची के अनुसार दरभंगा जिला के लिए 189 चयनित अभ्यर्थियों को राजस्व कर्मचारी के पद पर नियुक्ति की जानी है। कहा कि विभागीय पत्र में सभी चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति की कार्रवाई कैम्प लगाकर एक सप्ताह के अन्दर पूर्ण किये जाने का निर्देश है।

साथ ही नियुक्ति प्राधिकार द्वारा मूल प्रमाण पत्र एवं सभी प्रमाण पत्रों के जाँचोपरान्त प्रथम दृष्टीया संतुष्ट हो जाने के उपरान्त चयनित अभ्यर्थियों से इस आशय का शपत्र पत्र लिये जाने का निर्देश है कि उनके द्वारा दिये गए सभी प्रमाण पत्र सही है तथा गलत पाए जाने पर उनकी नियुक्ति रद्द कर दी जाएगी। वहीं, नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News पलभर में राख हुआ आशियाना! दरभंगा में भीषण आग से लाखों का नुकसान, महिला झुलसी -मवेशी की मौत

इस प्रक्रिया के पश्चात् ही चयनित अभ्यर्थियों को औपबंधित नियुक्ति पत्र निर्गत किया जाना है। साथ ही समान्य प्रशासन विभाग के द्वारा निर्गत संकल्प के आलोक में योगदान के पश्चात् तीन महीने के अन्दर उनके प्रमाण पत्रों का सत्यापन कराकर ही नियुक्ति पत्र की संपुष्टि निर्गत की जाएगी।

उन्होंने कहा कि उक्त विभागीय पत्र के आलोक में राजस्व कर्मचारी के पद पर नियुक्ति के लिए बिहार कर्मचारी चयन आयोग, पटना से प्राप्त चयनित अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों की जांच के लिए 29 अगस्त 2022 (सोमवार) को 11ः00 बजे पूर्वाह्न से जिला परिषद् सभागार, लहेरियासराय, दरभंगा में क्रम संख्या-01 से 31 तक के प्रमाण पत्रों की जांच के लिए गौरव शंकर, अपर अनुमण्डल पदाधिकारी, सदर तथा उनके सहयोग के लिए बबलू महथा, लिपिक, जिला विधि प्रशाखा, दरभंगा, डॉ. कुमार मदन मोहन, शिक्षक, प्लस 2 राजकीय बापू स्मारक उच्च विद्यालय, कुशौथर, बहादुरपुर, प्रदीप कुमार ठाकुर, शिक्षक, प्लस 2 राजकीय बापू स्मारक उच्च विद्यालय, कुशौथर, बहादुरपुर एवं मो. मुस्तफा, कार्यालय परिचारी, जिला स्थापना शाखा, दरभंगा की प्रतिनियक्ति की गयी है।

वहीं, क्रम संख्या-32 से 62 तक के प्रमाण पत्रों की जांच के लिए ललित राही, प्रभारी पदाधिकारी, जिला विधि शाखा, दरभंगा तथा उनके सहयोग के लिए श्याम कुमार झा, लिपिक, जिला विकास शाखा, दरभंगा, डॉ. रौशन कुमार सिंह, शिक्षक, प्लस 2 नथ्थु सिंह उच्च विद्यालय, भरवाड़ी, बहेड़ी, डॉ. प्रमोद पासवान, शिक्षक, प्लस 2 महंथ कर्ण ज्योति उच्च विद्यालय, हायाघाट एवं अमरेन्द्र कुमार, कार्यालय परिचारी, जिला विधि शाखा, दरभंगा को, क्रम संख्या – 63 से 93 तक के प्रमाण पत्रों की जांच के लिए टोनी कुमारी, प्रभारी पदाधिकारी, जिला सामान्य शाखा, दरभंगा तथा उनके सहयोग के लिए सैयद अख्तर अहसन, लिपिक, जिला नीलाम पत्र शाखा, दरभंगा, रंजन कुमार पासवान, शिक्षक, मध्य विद्यालय, बरूआरा, बहादुरपुर, संदीप कुमार, शिक्षक, लम उच्च विद्यालय, आनन्दपुर एवं अभय कुमार सिंह, कार्यालय परिचारी, अनुमण्डल कार्यालय, सदर दभंगा को, क्रम संख्या-94 से 125 तक के प्रमाण पत्रों की जांच के लिए कंचन कुमारी झा, प्रभारी पदाधिकारी, जिला लोक सूचना कार्यालय, दरभंगा तथा उनके सहयोग के लिए अभय कुमार, लिपिक, प्रखण्ड कार्यालय, बहादुरपुर, अजय कुमार, शिक्षक, उत्क्रमित उच्च विद्यालय, गुजरौली-रमौली, बहेड़ी, देवेन्द्र प्रसाद साहु, शिक्षक, मध्य विद्यालय, मनौर-भौराम, बिरौल एवं मो. सफीउर्र रहमान, कार्यालय परिचारी, जिला स्थापना शाखा, दरभंगा को, क्रम संख्या – 126 से 157 तक के प्रमाण पत्रों की जाँच के लिए पुष्पिता झा, प्रभारी पदाधिकारी, जिला जन शिकायत कोषांग, दरभंगा तथा उनके सहयोग के लिए चंदन कुमार, लिपिक, भूमि सुधार उप समाहर्त्ता, सदर, दरभंगा, मिथिलेश कुमार राय, शिक्षक, प्लस 2 विदेह उच्च विद्यालय, उघरा, बहादुरपुर, प्रवीण कुमार झा, शिक्षक, प्लस 2 परियोजना बालिका उच्च विद्यालय, रमपुरा, सिंहवाड़ा एवं ओम प्रकाश ठाकुर, कार्यालय परिचारी, जिला भू-अर्जन कार्यालय, दरभंगा एवं क्रम संख्या-158 से 189 तक के प्रमाण पत्रों की जाँच के लिए राहुल कुमार, प्रभारी पदाधिकारी, जिला नीलाम पत्र शाखा, दरभंगा तथा उनके सहयोग के लिए कौशल किशोर झा, संविदा लिपिक, अनुमण्डल कार्यालय, सदर, दरभंगा, फुलो यादव, शिक्षक, प्लस 2 उवि कुवंर रंजीत बहेड़ी, राजेश कुमार सिंह, शिक्षक, प्लस 2 नथ्थु सिंह उच्च विद्यालय, भरवाड़ी, बहेड़ी एवं श्रवण कुमार यादव, कार्यालय परिचारी, जिला स्थापना शाखा, दरभंगा को प्रतिनियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में पुलिस की नाव डुबोई! RAID मारने गई थी टीम, फिर जो हुआ? - पढ़िए

उन्होंने सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निदेशित किया कि राजस्व कर्मचारी के पद पर नियुक्ति के लिए अनुशंसित अभ्यर्थियों की ओर से प्रस्तुत प्रमाण पत्रों की जांच करना सुनिश्चित करेंगे।

इसके साथ ही जांच कार्य के सफल क्रियान्वयन हेतु स्थापना उप समाहर्त्ता, दरभंगा को नोडल पदाधिकारी नामित करते हुए निदेशित किया कि उक्त जांच कार्य को ससमय पूर्ण करने हेतु सभी आवश्यक व्यवस्था कराना सुनिश्चित करेंगे।
जिलाधिकारी की ओर से अपर समाहर्त्ता, दरभंगा को वरीय नोडल नामित करते हुए निर्देश दिया कि उक्त जाँच कार्य का पर्यवेक्षण करते हुए ससमय पूर्ण कराना सुनिश्चित करेंगे।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News अंडर-17 बालक वर्ग में ऐतिहासिक जीत ! मधेपुरा में दरभंगा के लाल आदित्य आनंद ने जीता GOLD🥇, बिहार टेबल टेनिस में लहराया परचम!

उन्होंने बिहार कर्मचारी चयन आयोग, पटना द्वारा अनुशंसित सभी अभ्यर्थियों को निदेशित किया गया कि प्रमाण पत्रों के सत्यापन हेतु निर्धारित तिथि, समय एवं स्थल पर पहचान पत्र मूल प्रति के साथ स्वअभिप्रमाणित छायाप्रति यथा – आधार कार्ड/पैन कार्ड/पासपोर्ट, शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की मूल प्रति के साथ स्वअभिप्रमाणित छायाप्रति, आवासीय प्रमाण पत्र की मूल प्रति के साथ स्वअभिप्रमाणित छायाप्रति, जाति प्रमाण पत्र/क्रीमीलेयर रहित प्रमाण पत्र की स्व अभिप्रमाणित छायाप्रति, सभी प्रमाण पत्र सही हैं तथा गलत पाये जाने पर नियुक्ति रद्द कर दी जाएगी एवं नियमानुसार आवश्यक कानुनी कार्रवाई की जाएगी से संबंधित शपथ पत्र, असैनिक शल्य चिकित्सक-सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, दरभंगा द्वारा निर्गत स्वास्थ्य प्रमाण पत्र मूल में, विवाह में दहेज नहीं लेने एवं देने से संबंधित शपथ पत्र मूल में, न्यायालय में किसी प्रकार का मुकदमा लंबित नहीं रहने का शपथ पत्र मूल में, पुलिस अधीक्षक की ओर से निर्गत चरित्र प्रमाण-पत्र, तीन पासपोर्ट साइज फोटो एवं पूर्व में नियोजित/पदस्थापित कार्यालय से निर्गत अनापत्ति प्रमाण पत्र की छायाप्रति के साथ उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे।

उन्होंने कहा कि उपरोक्त के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए आसिफ जमाल, प्रधान लिपिक, जिला स्थापना शाखा, दरभंगा से सम्पर्क किया जा सकता है।

error: कॉपी नहीं, शेयर करें
BREAKING
Bihar Politics | JDU खत्म होने वाली है! तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार की पार्टी पर क्यों किया सबसे बड़ा हमला? ● हैरान करने वाली खबर! हाजीपुर में वकील के पास से AK-47, NIA ने किया गिरफ्तार, नागालैंड से जुड़ा तार ● Muzaffarpur Land Registry मुजफ्फरपुर में जमीन खरीदने-बेचने वालों के लिए आई खुशखबरी! चिन्हित 76 मौजों में भूमि लेन-देन पर लगी पाबंदी हटी ● Bihar Politics| जेडीयू में 'आशीर्वाद' पर बखेड़ा: ललन सिंह पर नीरज कुमार के बयान से हड़कंप, संजय झा ने बताई सच्चाई! ● बड़ी खबर! अनंत सिंह को सुप्रीम कोर्ट से तगड़ा झटका, 1 दिसंबर तक करना होगा सरेंडर ● सारण में खौफनाक वारदात: शिव चर्चा करने वाले पुजारी के कनपटी में मारी गोली, ईंटों के ढेर के पास मिली लाश ● बिहार शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला: 10 हजार कर्मचारियों के लिए अब नया नियम, कहीं आपका नाम तो नहीं? ● Samastipur Crime खेत में मिली युवती की अर्धनग्न लाश! समस्तीपुर में क्या हुआ था उस रात? ● दरभंगा में पुलिस की नाव डुबोई! RAID मारने गई थी टीम, फिर जो हुआ? - पढ़िए ● मां को संपत्ति के लिए कमरे में बंद किया, बदबू से खुला राज! रक्सौल में पूर्व पार्षद की पत्नी आभा पांडेय और बेटी की साजिश! ● Samastipur Police Encounter समस्तीपुर में पुलिस से भिड़ा टॉप-10 अपराधी, गोलियों की आवाज से दहला इलाका, एक पैर से लंगड़ा! ● पटना में बड़ा बवाल! दारोगा भर्ती रद्द होते ही सड़कों पर उतरे हजारों अभ्यर्थी, बेली रोड पर महिला की हत्या | पढ़िए -ठंड भी गरम ● Bihar Assistant Professor: बिहार के विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने की तैयारी कर रहे हजारों शोधार्थियों के लिए बड़ी खबर!| पढ़िए -9560 पदों पर शीघ्र भर्ती पर Big Update ● Begusarai Road Accident बेगूसराय में दिल दहला देने वाला हादसा! महिला का हाथ शरीर से अलग, पति ने जो किया, जानकर आंखें नम हो जाएंगी ● मुजफ्फरपुर जेल में आधी रात हड़कंप! DM-SSP ने 150 जवानों संग मारा छापा, फिर क्या हुआ? ● Darbhanga Election Result दरभंगा में 60 घंटे बाद आया बड़ा फैसला! RJD के अनिल झा ने NDA सर्वेश कुमार को 4,010 वोटों से हराया, जानें पूरे आंकड़े ● Darbhanga News अंडर-17 बालक वर्ग में ऐतिहासिक जीत ! मधेपुरा में दरभंगा के लाल आदित्य आनंद ने जीता GOLD🥇, बिहार टेबल टेनिस में लहराया परचम! ● चुनावी जंग के बाद जीतते ही अनिल झा ने किया कुछ ऐसा, देखकर हर कोई रह गया हैरान! वीडियो वायरल ● मोतिहारी में शिक्षक की घिनौनी करतूत: नाबालिग छात्रा को नेपाल ले जाने की कोशिश, फिर जो हुआ... ● Bhagalpur News : 2.49 करोड़ मंजूर, फिर भी नगर पंचायत 'बेघर'! डेढ़ साल से अटका भवन ● Bihar Politics | JDU खत्म होने वाली है! तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार की पार्टी पर क्यों किया सबसे बड़ा हमला? ● हैरान करने वाली खबर! हाजीपुर में वकील के पास से AK-47, NIA ने किया गिरफ्तार, नागालैंड से जुड़ा तार ● Muzaffarpur Land Registry मुजफ्फरपुर में जमीन खरीदने-बेचने वालों के लिए आई खुशखबरी! चिन्हित 76 मौजों में भूमि लेन-देन पर लगी पाबंदी हटी ● Bihar Politics| जेडीयू में 'आशीर्वाद' पर बखेड़ा: ललन सिंह पर नीरज कुमार के बयान से हड़कंप, संजय झा ने बताई सच्चाई! ● बड़ी खबर! अनंत सिंह को सुप्रीम कोर्ट से तगड़ा झटका, 1 दिसंबर तक करना होगा सरेंडर ● सारण में खौफनाक वारदात: शिव चर्चा करने वाले पुजारी के कनपटी में मारी गोली, ईंटों के ढेर के पास मिली लाश ● बिहार शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला: 10 हजार कर्मचारियों के लिए अब नया नियम, कहीं आपका नाम तो नहीं? ● Samastipur Crime खेत में मिली युवती की अर्धनग्न लाश! समस्तीपुर में क्या हुआ था उस रात? ● दरभंगा में पुलिस की नाव डुबोई! RAID मारने गई थी टीम, फिर जो हुआ? - पढ़िए ● मां को संपत्ति के लिए कमरे में बंद किया, बदबू से खुला राज! रक्सौल में पूर्व पार्षद की पत्नी आभा पांडेय और बेटी की साजिश! ● Samastipur Police Encounter समस्तीपुर में पुलिस से भिड़ा टॉप-10 अपराधी, गोलियों की आवाज से दहला इलाका, एक पैर से लंगड़ा! ● पटना में बड़ा बवाल! दारोगा भर्ती रद्द होते ही सड़कों पर उतरे हजारों अभ्यर्थी, बेली रोड पर महिला की हत्या | पढ़िए -ठंड भी गरम ● Bihar Assistant Professor: बिहार के विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने की तैयारी कर रहे हजारों शोधार्थियों के लिए बड़ी खबर!| पढ़िए -9560 पदों पर शीघ्र भर्ती पर Big Update ● Begusarai Road Accident बेगूसराय में दिल दहला देने वाला हादसा! महिला का हाथ शरीर से अलग, पति ने जो किया, जानकर आंखें नम हो जाएंगी ● मुजफ्फरपुर जेल में आधी रात हड़कंप! DM-SSP ने 150 जवानों संग मारा छापा, फिर क्या हुआ? ● Darbhanga Election Result दरभंगा में 60 घंटे बाद आया बड़ा फैसला! RJD के अनिल झा ने NDA सर्वेश कुमार को 4,010 वोटों से हराया, जानें पूरे आंकड़े ● Darbhanga News अंडर-17 बालक वर्ग में ऐतिहासिक जीत ! मधेपुरा में दरभंगा के लाल आदित्य आनंद ने जीता GOLD🥇, बिहार टेबल टेनिस में लहराया परचम! ● चुनावी जंग के बाद जीतते ही अनिल झा ने किया कुछ ऐसा, देखकर हर कोई रह गया हैरान! वीडियो वायरल ● मोतिहारी में शिक्षक की घिनौनी करतूत: नाबालिग छात्रा को नेपाल ले जाने की कोशिश, फिर जो हुआ... ● Bhagalpur News : 2.49 करोड़ मंजूर, फिर भी नगर पंचायत 'बेघर'! डेढ़ साल से अटका भवन ●