Bihar Train News: अगले कुछ दिनों तक अगर आप बिहार से ट्रेन यात्रा की योजना बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। रेलवे ने वाराणसी मंडल के गोरखपुर कैंट-उनौला स्टेशनों के बीच महत्वपूर्ण पैच दोहरीकरण कार्य और रेल संरक्षा आयुक्त के निरीक्षण के चलते कई ट्रेनों के परिचालन में बड़ा बदलाव किया है। 31 अगस्त से 4 सितंबर, 2026 तक तीन पैसेंजर ट्रेनें रद्द रहेंगी, जबकि बिहार आने-जाने वाली 20 से अधिक एक्सप्रेस और स्पेशल ट्रेनों के मार्ग बदल दिए गए हैं या उन्हें पुनर्निर्धारित किया गया है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर जांच लें।
रद्द हुई ये पैसेंजर ट्रेनें
गोरखपुर कैंट-उनौला सेक्शन पर चल रहे एनआई कार्य के कारण रेलवे ने तीन पैसेंजर ट्रेनों को पूरी तरह से रद्द कर दिया है। यह ट्रेनें 31 अगस्त से 4 सितंबर, 2026 के बीच निरस्त रहेंगी।
- ट्रेन संख्या 55095 नरकटियागंज-गोरखपुर कैंट सवारी गाड़ी: नरकटियागंज से 31 अगस्त से 03 सितंबर, 2026 तक रद्द रहेगी।
- ट्रेन संख्या 55098 गोरखपुर कैंट-नरकटियागंज सवारी गाड़ी: गोरखपुर कैंट से 31 अगस्त से 03 सितंबर, 2026 तक रद्द रहेगी।
- ट्रेन संख्या 55097 नरकटियागंज-गोरखपुर कैंट सवारी गाड़ी: नरकटियागंज से 01 से 04 सितंबर, 2026 तक रद्द रहेगी।
बदले हुए मार्ग से चलेंगी ये एक्सप्रेस गाड़ियां
गोरखपुर कैंट-उनौला स्टेशनों के बीच दोहरीकरण कार्य के कारण कई महत्वपूर्ण एक्सप्रेस ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है। इन ट्रेनों का परिचालन अब बदले हुए रूट से होगा, जिससे यात्रियों को असुविधा हो सकती है। इन ट्रेनों के कुछ निर्धारित ठहराव भी रद्द कर दिए गए हैं।
- 15212 अमृतसर-दरभंगा जननायक एक्सप्रेस: अमृतसर से 01 एवं 02 सितंबर, 2026 को चलने वाली यह ट्रेन अब रोजा-लखनऊ-बाराबंकी-अयोध्या कैंट-वाराणसी जं.-छपरा ग्रामीण-मुजफ्फरपुर के रास्ते चलाई जाएगी। यह मैंगलगंज, सीतापुर सिटी, सीतापुर, बुढ़वल, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, कप्तानगंज, घुघुली, सिसवाबाज़ार, खड्डा, बगहा, हरिनगर, नरकटियागंज, चनपटिया, बेतिया, सगौली, बापूधाम मोतिहारी, पिपरा, चकिया, मेहसी एवं मोतीपुर स्टेशनों पर नहीं रुकेगी।
- 14674 अमृतसर-जयनगर शहीद एक्सप्रेस: अमृतसर से 01 सितंबर, 2026 को चलने वाली यह ट्रेन बाराबंकी-अयोध्या कैंट-वाराणसी जं.-वाराणसी सिटी-मऊ-भटनी के रास्ते चलेगी। यह जरवल रोड, गोंडा, मनकापुर, बभनान, बस्ती, खलीलाबाद, गोरखपुर एवं देवरिया सदर स्टेशनों पर नहीं रुकेगी।
- 14673 जयनगर-अमृतसर शहीद एक्सप्रेस: जयनगर से 02 एवं 03 सितंबर, 2026 को चलने वाली यह ट्रेन भटनी-मऊ-वाराणसी जं.-अयोध्या कैंट-बाराबंकी के रास्ते चलाई जाएगी। यह देवरिया सदर, गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, बभनान, मनकापुर, गोंडा एवं जरवल रोड स्टेशनों पर नहीं रुकेगी।
- 13020 काठगोदाम-हावड़ा बाघ एक्सप्रेस: काठगोदाम से 01 सितंबर, 2026 को चलने वाली यह ट्रेन बाराबंकी-अयोध्या कैंट-वाराणसी जं.-वाराणसी सिटी-मऊ-भटनी के रास्ते चलेगी। यह जरवल रोड, गोंडा, मनकापुर, बभनान, बस्ती, खलीलाबाद, गोरखपुर, चौरीचौरा एवं देवरिया सदर स्टेशनों पर नहीं रुकेगी।
- 13019 हावड़ा-काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस: हावड़ा से 02 सितंबर, 2026 को चलने वाली यह ट्रेन छपरा-वाराणसी जं.-अयोध्या कैंट-बाराबंकी के रास्ते चलाई जाएगी। यह कोपासम्होता, दाउदपुर, एकमा, चैनवा, दुरौंधा, सीवान, जीरादेई, मैरवा, बनकटा, भाटपाररानी, भटनी, देवरियासदर, चौरीचौरा, गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, बभनान, मनकापुर, गोंडा एवं जरवलरोड स्टेशनों पर नहीं रुकेगी।
- 14617 पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस: पूर्णिया कोर्ट से 02 एवं 03 सितंबर, 2026 को चलने वाली यह ट्रेन छपरा-वाराणसी जं.-अयोध्या कैंट-बाराबंकी-लखनऊ-रोजा के रास्ते चलेगी। यह एकमा, दुरौंधा, सीवान, मैरवा, भटनी, देवरिया सदर, गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, बुढ़वल, सीतापुर एवं मैंगलगंज स्टेशनों पर नहीं रुकेगी।
- 15565 ललितग्राम-नई दिल्ली वैशाली एक्सप्रेस: ललितग्राम से 03 सितंबर, 2026 को चलने वाली यह ट्रेन छपरा-वाराणसी जं.-अयोध्या कैंट-बाराबंकी के रास्ते चलाई जाएगी। यह सीवान, देवरिया सदर, गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती एवं गोंडा स्टेशनों पर नहीं रुकेगी।
- 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस: कटिहार से 01 एवं 02 सितंबर, 2026 को चलने वाली यह ट्रेन छपरा-औंड़िहार-जौनपुर-अयोध्या कैंट-बाराबंकी के रास्ते चलेगी। यह एकमा, सीवान, मैरवा, देवरिया सदर, गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, मनकापुर, गोंडा एवं करनैलगंज स्टेशनों पर नहीं रुकेगी।
- 12565 दरभंगा-नई दिल्ली बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस: दरभंगा से 03 सितंबर, 2026 को चलने वाली यह ट्रेन छपरा-वाराणसी जं.-बनारस-प्रयागराज जं.-कानपुर सेंट्रल के रास्ते चलाई जाएगी। यह सीवान, देवरिया सदर, गोरखपुर, गोंडा, बादशाहनगर, ऐशबाग एवं उन्नाव स्टेशनों पर नहीं रुकेगी।
- 15904 चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस: चंडीगढ़ से 02 सितंबर, 2026 को चलने वाली यह ट्रेन लखनऊ-सुलतानपुर-वाराणसी जं.-छपरा के रास्ते चलेगी। यह गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, देवरिया सदर एवं सीवान स्टेशनों पर नहीं रुकेगी।
- 19725 खातीपुरा-दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस: खातीपुरा से 01 एवं 02 सितंबर, 2026 को चलने वाली यह ट्रेन बाराबंकी-अयोध्या कैंट-शाहगंज-मऊ-भटनी-सीवान-थावे-कप्तानगंज के रास्ते चलाई जाएगी। यह गोंडा एवं गोरखपुर स्टेशनों पर नहीं रुकेगी।
- 02563 बरौनी-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल: बरौनी से 03 सितंबर, 2026 को चलने वाली यह ट्रेन छपरा-औंड़िहार-वाराणसी जं.-बनारस-प्रयागराज जं.-कानपुर सेंट्रल के रास्ते चलाई जाएगी। यह सीवान, देवरिया सदर, गोरखपुर, बस्ती एवं ऐशबाग स्टेशनों पर नहीं रुकेगी।
- 02569 दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल: दरभंगा से 03 सितंबर, 2026 को चलने वाली यह ट्रेन छपरा-औंड़िहार-वाराणसी जं.-बनारस-प्रयागराज जं.-कानपुर सेंट्रल के रास्ते चलाई जाएगी। यह सीवान, देवरिया सदर, गोरखपुर, बस्ती एवं ऐशबाग स्टेशनों पर नहीं रुकेगी।
समय बदलकर चलेंगी कई महत्वपूर्ण ट्रेनें
ट्रैक दोहरीकरण कार्य के कारण कुछ ट्रेनों को अपने निर्धारित समय से देर से चलाया जाएगा। यात्रियों को इन ट्रेनों के लिए अतिरिक्त इंतजार करना पड़ सकता है।
- 55040 बढ़नी-नरकटियागंज सवारी गाड़ी: बढ़नी से 30 अगस्त से 03 सितंबर, 2026 तक 240 मिनट (4 घंटे) पुनर्निर्धारित कर चलाई जाएगी।
- 15274 आनंद विहार टर्मिनल-रक्सौल सत्याग्रह एक्सप्रेस: आनंद विहार टर्मिनल से 31 अगस्त, 2026 को 60 मिनट (1 घंटा) पुनर्निर्धारित कर चलाई जाएगी।
- 15027 सम्बलपुर-गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस: सम्बलपुर से 02 सितंबर, 2026 को 300 मिनट (5 घंटे) पुनर्निर्धारित कर चलाई जाएगी।
- 19038 बरौनी-बान्द्रा टर्मिनस अवध एक्सप्रेस: बरौनी से 03 सितंबर, 2026 को 300 मिनट (5 घंटे) पुनर्निर्धारित कर चलाई जाएगी।
- 12557 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार सप्तक्रांति एक्सप्रेस: मुजफ्फरपुर से 03 सितंबर, 2026 को 240 मिनट (4 घंटे) पुनर्निर्धारित कर चलाई जाएगी।
- 19037 बान्द्रा टर्मिनस-बरौनी अवध एक्सप्रेस: बान्द्रा टर्मिनस से 31 अगस्त, 2026 को 120 मिनट (2 घंटे) पुनर्निर्धारित कर चलाई जाएगी।
- 15705 कटिहार-दिल्ली चम्पारण हमसफर एक्सप्रेस: कटिहार से 03 सितंबर, 2026 को 75 मिनट (1 घंटा 15 मिनट) पुनर्निर्धारित कर चलाई जाएगी।
नियंत्रित कर चलाई जाने वाली ट्रेनें
कुछ ट्रेनों को वाराणसी और लखनऊ मंडल में नियंत्रित (रोककर) चलाया जाएगा, जिससे वे अपने गंतव्य पर देरी से पहुंचेंगी।
- 19726 दरभंगा-खातीपुरा अमृत भारत एक्सप्रेस: दरभंगा से 03 सितंबर, 2026 को चलने वाली यह ट्रेन वाराणसी मंडल पर 45 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।
- 15655 कामाख्या-श्रीमाता वैश्णो देवी कटरा एक्सप्रेस: कामाख्या से 31 अगस्त, 2026 को चलने वाली यह ट्रेन वाराणसी मंडल पर 45 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।
- 15274 आनंद विहार-रक्सौल सत्याग्रह एक्सप्रेस: आनंद विहार टर्मिनल से 31 अगस्त एवं 04 सितंबर, 2026 को चलने वाली यह ट्रेन लखनऊ मंडल (पूर्वोत्तर रेलवे) पर 60 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।
- 19037 बान्द्रा टर्मिनस-बरौनी अवध एक्सप्रेस: बान्द्रा टर्मिनस से 30 अगस्त, 2026 को चलने वाली यह ट्रेन उत्तर रेलवे पर 30 मिनट एवं लखनऊ मंडल (पूर्वोत्तर रेलवे) पर 45 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।
यह बदलाव यात्रियों को होने वाली असुविधा को कम करने और रेलवे के आधारभूत संरचना के सुदृढ़ीकरण के लिए किए गए परिचालन संबंधी सुधारों का हिस्सा है। यात्रियों से अपील की गई है कि वे अपनी यात्रा शुरू करने से पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या NTES ऐप पर ट्रेनों की वर्तमान स्थिति अवश्य जांच लें ताकि किसी भी प्रकार की परेशानी से बचा जा सके।







