spot_img

दरभंगा में पुलिस का चला डंडा! केस वापस लेने के दबाव में मारपीट, 7 पर FIR , जमीन विवाद में हिंसक झड़प

Darbhanga Crime News: कमतौल थाना क्षेत्र में जमीन विवाद और केस वापस लेने के दबाव में हुई हिंसा के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। दो अलग-अलग घटनाओं में कुल 2 आरोपी पकड़े गए हैं और 7 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज हुई है।

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga Crime News: बिहार के दरभंगा जिले में पुलिस ने अपराध पर नकेल कसते हुए ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। कमतौल थाना क्षेत्र में हुई मारपीट की दो अलग-अलग घटनाओं में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इसके अलावा, एक अन्य मामले में सात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

- Advertisement -

केस वापस लेने के दबाव में मारपीट, 7 पर FIR

कमतौल थाना क्षेत्र के टेकटार गांव में बीते रविवार रात एक मारपीट की घटना सामने आई थी। इस मामले में टेकटार निवासी अशोक कुमार लाल ने गांव के पवन लाल कर्ण, सुमन कुमार कर्ण और मारुति कुमार कर्ण सहित कुल सात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़ित अशोक कुमार लाल ने पुलिस को बताया कि दरभंगा न्यायालय में उनका एक टाइटिल सूट चल रहा है। आरोप है कि इसी केस को वापस लेने का दबाव बनाने के लिए नामजद आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में अब 87 जांचें मुफ्त! घर बैठे रिपोर्ट भी सीधे मोबाइल पर | 'हब एवं स्पोक' मॉडल पर काम करेगा PHC सदर

कमतौल थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर सातों नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले की जांच अवर निरीक्षक (अ.नि.) अख्तर अंसारी कर रहे हैं। पुलिस टीम अब इन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

- Advertisement -
16e9e6ce-f9d6-46a7-922f-5a746543f06f

जमीन विवाद में हिंसक झड़प, दो आरोपी भेजे गए जेल

दूसरी ओर, कमतौल थाना पुलिस ने थाना कांड संख्या 186/26 के एक प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस सब इंस्पेक्टर (पीएसआई) मुन्ना कुमार ने ततैला गांव निवासी संतोष शर्मा को गिरफ्तार किया। संतोष शर्मा स्वर्गीय किशुन शर्मा के पुत्र हैं।

पुलिस सब इंस्पेक्टर मुन्ना कुमार ने ततैला गांव निवासी संतोष शर्मा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा। यह गिरफ्तारी भूमि विवाद में हुई हिंसक झड़प के बाद हुई है।

जानकारी के अनुसार, बीते रविवार सुबह भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक मारपीट हुई थी। इस घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ काउंटर केस दर्ज कराए थे। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पहले पक्ष से कैलाश सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा था। अब दूसरे पक्ष के तीन नामजद अभियुक्तों में से एक संतोष शर्मा को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा में खूनी वारदात: युवक की चाकू गोदकर हत्या, 2.5 लाख लूटे, भड़के लोग, रैयाम-मुरिया मुख्य मार्ग पर लाश रखकर 4 घंटे सड़क जाम!

Darbhanga Murder: दरभंगा के केवटी में 22 वर्षीय युवक मो. रेहान की निर्मम हत्या और 2.5 लाख रुपये की लूट के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। बुधवार को रैयाम-मुरिया मुख्य मार्ग को#DarbhangaNews,#BiharCrime,#KewatiMurder

हंसती-खेलती बच्ची की अचानक मौत! रात में टीवी देखते पापा के साथ सोई थी, सुबह सांप का जहर बना काल| बांका से भागलपुर रेफर,...

Banka Snakebite Death: बांका के छतार गांव में टीवी देखते-देखते सोई 14 वर्षीय बच्ची आदित्य कुमारी को सांप ने डंसा। सुबह हाथ में जलन की शिकायत के बाद उसे भागलपुर ले जाया गया, लेकिन अस्प#BankaNews,#SnakebiteDeath,#BiharTragedy

पटना में छात्रों के गुस्से का शिकार हुए BJP MLA विनय बिहारी! गाड़ी तोड़ी, बवाल, विधानसभा की सुरक्षा बढ़ी, मुख्य गेट बंद

Bihar Student Protest: पटना में छात्र आंदोलन ने उग्र रूप ले लिया, जहां बीजेपी विधायक विनय बिहारी की गाड़ी पर हमला हुआ। इस घटना के बाद विधानसभा में भारी हंगामा हुआ और कार्यवाही स्थगित#BiharStudentProtest,#PatnaNews,#VidhanSabha

Bihar Diesel Subsidy सूखे से परेशान किसानों के लिए CM सम्राट का बड़ा तोहफा! अब डीजल पर मिलेगी सब्सिडी, मिलेगा 12 घंटे बिजली

Bihar Diesel Subsidy: बिहार के किसानों के लिए बड़ी खबर! मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सूखे की आशंका के बीच खरीफ फसलों की सिंचाई के लिए डीजल अनुदान का ऐलान किया है। साथ ही 12 घंटे बिजली#BiharDieselSubsidy,#SamratChoudhary,#FarmersRelief