spot_img

दरभंगा में जीएनएम छात्र की मौत, दरभंगा – समस्तीपुर रेलवे ट्रैक पर मिली लाश -सिर धड़ से अलग! क्या पत्नी की ‘रील’ ने ली जान?

Darbhanga Train Accident: दरभंगा में सैदनगर के एक निजी कॉलेज के होनहार जीएनएम छात्र राजकुमार राम की रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक मौत हो गई। उनकी शादी को सिर्फ तीन महीने हुए थे और परिवार में पत्नी के मोबाइल रील बनाने की आदत को लेकर अक्सर विवाद होता था, जिससे वह तनाव में थे।

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga Train Accident: बिहार के दरभंगा में एक होनहार जीएनएम छात्र की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत हो गई। शहर के मध्य दरभंगा-समस्तीपुर रेलखंड स्थित 22 नंबर रेलवे फाटक के निकट सोमवार देर रात राजकुमार राम का क्षत-विक्षत शव मिला। मृतक राजकुमार राम बेंता थाना क्षेत्र के रघेपुरा वार्ड नंबर नौ के रहने वाले थे और सैदनगर के एक निजी कॉलेज में जीएनएम नर्सिंग कोर्स के सत्र 2024-27 के छात्र थे। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है, वहीं पुलिस ने प्रथमदृष्टया इसे खुदकुशी का मामला बताया है।

- Advertisement -

रेलवे ट्रैक पर मिला शव, सिर धड़ से अलग

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। मंगलवार को पोस्टमार्टम के दौरान मृतक के बड़े भाई राम कुमार राम ने बताया कि सोमवार रात राजकुमार बेंता चौक पर नाश्ता कर घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी दी, जिसके बाद परिवार के लोग आनन-फानन में 22 नंबर रेलवे गुमटी पर पहुंचे। वहां रेलवे ट्रैक पर राजकुमार का शव मिला, जिसका सिर धड़ से अलग हो चुका था। इस भयावह दृश्य को देखकर लोग सहम उठे और हत्या या खुदकुशी की आशंका जताने लगे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  गया-पटना NH-22 पर बड़ा हादसा! डिवाइडर से टकराई बाइक, डायल 112 के ASI की मौत

पत्नी की ‘रील’ बनाने की आदत बनी विवाद की जड़

राजकुमार की मौत के पीछे की वजह पारिवारिक उलझनें बताई जा रही हैं। उनकी शादी मात्र तीन महीने पहले काजल नामक युवती से हुई थी। परिवारजनों के अनुसार, राजकुमार की पत्नी काजल को मोबाइल पर रील बनाने की बेहद आदत थी, जिसके चलते राजकुमार और काजल के बीच अक्सर कहासुनी होती रहती थी। सोमवार शाम भी पत्नी की रील देखकर राजकुमार तनाव में आ गए और घर से बाहर निकल गए थे। इसके बाद देर रात उनका शव रेलवे ट्रैक पर पाया गया।

बेंता थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्रा ने इस मामले पर जानकारी देते हुए कहा, ‘प्रथमदृष्टया मामला खुदकुशी का प्रतीत होता है। आगे की कार्रवाई मृतक के स्वजन द्वारा आवेदन दिए जाने पर की जाएगी।’

- Advertisement -

परिवार में मातम, होनहार बेटे की मौत से सदमे में परिजन

राजकुमार राम के निधन से उनका पूरा परिवार सदमे में है। मंगलवार को डीएमसीएच के पोस्टमार्टम कक्ष के पास स्थानीय लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। राजकुमार की मां प्रमिला देवी और बहनों के चीत्कार से पूरा माहौल गमगीन हो गया। उनके पिता मदन राम पीएचईडी से सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं। दो भाइयों और चार बहनों में सबसे छोटे राजकुमार पूरे परिवार के चहेते और बेहद होनहार थे। उनकी असामयिक मौत ने परिवार को गहरा सदमा पहुंचाया है। पुलिस इस मामले की गहराई से छानबीन कर रही है ताकि मौत के असली कारणों का पता चल सके।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Crime इंस्टाग्राम पर देसी कट्टा दिखाकर बन रहे थे ‘हीरो’, DARBHANGA की सिंहवाड़ा पुलिस ने धर दबोचा, शराब का बड़ा जखीरा भी मिला...

Darbhanga Police: दरभंगा पुलिस ने इंस्टाग्राम पर देशी कट्टा लहराने वाले 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया। सोशल मीडिया वीडियो से मिली जानकारी के बाद हुई इस कार्रवाई में भारी मात्रा में #DarbhangaPolice,#BiharCrime,#IllegalWeapons

बिहार के नौजवानों के लिए सबसे बड़ी खबर! CM Samrat बोले- अब परदेश में मजदूरी नहीं, बड़ी नौकरी यहीं मिलेगी

Bihar Jobs: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सासाराम में बिहार के नौजवानों के लिए बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि अब युवाओं को मजदूरी के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा, बल्कि बिहार #BiharJobs,#SamratChoudhary,#BiharDevelopment

अररिया के दो लाल ने किया कमाल! बिहार अंडर-19 क्रिकेट टीम में मिली जगह, अब दिखाएंगे राष्ट्रीय स्तर पर जलवा

Bihar Cricket: अररिया के दो युवा क्रिकेटर अमन राज और शिवम झा का चयन बिहार की अंडर-19 क्रिकेट टीम में हुआ है। दोनों खिलाड़ी प्रतिष्ठित वीनू मांकड़ ट्रॉफी में बिहार का प्रतिनिधि #BiharCricket,#ArariaNews,#VinooMankadTrophy

गया-पटना NH-22 पर बड़ा हादसा! डिवाइडर से टकराई बाइक, डायल 112 के ASI की मौत

Gaya Patna NH-22: गया-पटना NH-22 पर बेलागंज के पास दर्दनाक हादसा हो गया। सोमवार देर रात डिवाइडर से बाइक टकराने के कारण डायल 112 के एएसआई सुनील चौधरी की मौके पर ही मौत हो गई। #BiharAccident,#GayaNews,#RoadSafety