spot_img

बिहार में आया बड़ा बदलाव! अब 9 समेत 31 जिलों में बनेंगे दिल्ली-मुंबई जैसे वर्ल्ड क्लास बस टर्मिनल, जानिए क्या-क्या मिलेगा

Bihar Bus Terminal: मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक में 9 जिलों के बस डिपो डिजाइन को मंजूरी मिली है। अब बिहार के यात्रियों को महानगरों जैसी आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी, जिससे यात्रा का अनुभव पूरी तरह बदल जाएगा।

spot_img
- Advertisement -

Bihar Bus Terminal: बिहार में अब दिल्ली और मुंबई जैसे महानगरों की तर्ज पर विश्वस्तरीय बस टर्मिनल यात्रियों की सुविधाओं को बढ़ाएंगे। इस महत्वपूर्ण योजना को धरातल पर उतारने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में हुई एक उच्चस्तरीय बैठक में 9 जिलों के बस डिपो के डिजाइन को अंतिम मंजूरी दे दी गई है।

- Advertisement -

बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (बीएसआरटीसी) ने जानकारी दी कि जिन 9 स्थानों के डिजाइन को हरी झंडी मिली है, उनमें मुजफ्फरपुर, गया, बिहारशरीफ, राजगीर, दरभंगा, पूर्णिया, मोतिहारी, तारापुर और मुंगेर जिले शामिल हैं। इस मंजूरी के बाद अब रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल (आरएफपी) तैयार करने का काम जल्द ही शुरू होगा, जिसके बाद निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

- Advertisement -

यात्रियों को मिलेंगी अत्याधुनिक सुविधाएं

इन नए बस टर्मिनलों को यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए अत्याधुनिक बनाया जाएगा। यहां वातानुकूलित प्रतीक्षालय, डिजिटल डिस्प्ले सूचना प्रणाली, स्वच्छ पेयजल और आधुनिक शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं होंगी। इसके अलावा, पर्याप्त पार्किंग, यात्री सहायता केंद्र और दिव्यांग व वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के साथ ही एटीएम, दीदी की रसोई और ई-वाहन चार्जिंग स्टेशन जैसी व्यवस्थाएं भी इन टर्मिनलों का हिस्सा होंगी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  कटिहार में दिनदहाड़े खूनी खेल! वकील को सड़क पर पटककर गोली मारकर हत्या

पांच मंजिला टर्मिनल में क्या-क्या मिलेगा?

प्रस्तावित पांच मंजिला टर्मिनलों का डिजाइन बहुआयामी है। ग्राउंड फ्लोर पर बसों की पार्किंग और वर्कशॉप की व्यवस्था की जाएगी। वहीं, ऊपरी तलों पर निगम का कार्यालय, कैफेटेरिया और विभिन्न प्रकार की दुकानें विकसित की जाएंगी। यात्रियों के लिए एसी और नॉन-एसी वेटिंग रूम की सुविधा होगी। बस चालकों और संवाहकों के लिए डॉर्मेटरी, गेस्ट रूम और महिला फीडिंग रूम भी बनाए जाएंगे। भविष्य में इन परिसरों में बैंक्वेट हॉल, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, होटल और एंटरटेनमेंट जोन भी विकसित किए जाएंगे, जिससे यह सिर्फ यात्रा का केंद्र नहीं, बल्कि एक मल्टीपर्पस हब बन जाएगा।

यह भी पढ़ें:  Bihar Rain Alert बिहार में आज से मौसम का नया मिजाज: आंधी-बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जानें 19 जिलों का हाल!

राज्य के 31 शहर हुए चिन्हित

यह परियोजना केवल 9 जिलों तक सीमित नहीं है, बल्कि राज्य के 31 महत्वपूर्ण शहरों को इस बड़े प्रोजेक्ट के लिए चिन्हित किया गया है। इन शहरों में पटना, मुजफ्फरपुर, गया, भागलपुर, पूर्णिया, दरभंगा, मुंगेर, जमुई, नवादा, सहरसा, पालीगंज, लहेरियासराय, मधुबनी, किशनगंज, मोतिहारी, छपरा, सुल्तानगंज, नौबतपुर, बरबीघा, मोकामा, चकाई, सीतामढ़ी, बिहारशरीफ, औरंगाबाद, आरा, जहानाबाद, संग्रामपुर, तारापुर और राजगीर शामिल हैं। इन सभी शहरों में भी चरणबद्ध तरीके से बस टर्मिनलों का विकास किया जाएगा, जिससे पूरे बिहार में परिवहन व्यवस्था में सुधार आएगा।

यह भी पढ़ें:  Voter List BIG NEWS| वोटर लिस्ट से नाम काटने पर जस्टिस भुइयां का सीधा हमला - बताया 'मनमाना'! CEC ज्ञानेश कुमार की मुश्किलें बढ़ीं | सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार, चुनाव आयोग समेत 6 लोगों को भेजा नोटिस

इन आधुनिक बस टर्मिनलों के निर्माण से राज्य में सार्वजनिक परिवहन का चेहरा बदल जाएगा, जिससे न केवल यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी गति मिलेगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार के दो युवक पाकिस्तान के लिए कर रहे थे जासूसी! असम पुलिस ने धर दबोचा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप

Bihar security: बिहार के दो युवकों को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में असम पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने गुवाहाटी से गिरफ्तार किया है। इन पर सुरक्षा से जुड़ी संवेदनशील #BiharSecurity,#AssamPolice,#PakistanSpying

Bihar Rain Alert बिहार में आज से मौसम का नया मिजाज: आंधी-बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जानें 19 जिलों...

Bihar Rain Alert: बिहार में अक्टूबर की शुरुआत में ही मौसम ने करवट ली है। आज पटना, गया सहित 19 जिलों में तेज हवा, गरज-चमक और वज्रपात के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी हुआ है। #BiharWeather,#RainAlert,#PatnaNews

सारण: 6 साल की मासूम से ‘बड़े पापा’ ने की दरिंदगी, वीडियो ने खोली दरिंदगी की पोल, परिवार हुआ सन्न

Saran POCSO Case: सारण के पानापुर में 6 साल की मासूम बच्ची के साथ उसके 65 वर्षीय 'बड़े पापा' ने दुष्कर्म किया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके #SaranPOCSO,#BiharCrime,#PanapurNews

बिहार की जेलों से आई बड़ी खबर! अब कैदी खुद बनाएंगे ये चीजें, सरकारी खर्च भी बचेगा

Bihar Jail Industry: बिहार की जेलों में बंद कैदियों के लिए बड़ी खबर! गृह विभाग ने भागलपुर और गयाजी केंद्रीय कारा में हवाई चप्पल व LED बल्ब बनाने की मंजूरी दी है, जिससे उन्हें रोजगार #BiharJail,#PrisonerRehabilitation,#MuktiBrand