spot_img

दरभंगा में सरकारी शिविरों का बुरा हाल! लोगों को लाभ नहीं, किसपर फूटा ठीकरा| जानिए – जब रतनपुर- कछुआ के शिविरों में उम्मीद से कम पहुंचे लोग…और यहां दिखी भीड़ यहां नहीं लगा शिविर?

Darbhanga Sarkar Yojana: जाले प्रखंड में सरकारी सहयोग शिविरों का बुरा हाल देखने को मिला। जलजमाव और अव्यवस्था के कारण लोग नहीं पहुंचे, जिस पर डीडीसी स्वप्निल ने प्रखंड स्तर पर सवाल उठाते हुए बीडीओ को दोषी ठहराया।

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga Sarkar Yojana: सरकारी योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से दरभंगा जिले के जाले प्रखंड में आयोजित सहयोग शिविरों की बदहाली सामने आई है। अगस्त माह के पहले मंगलवार को प्रस्तावित यह शिविर चेहल्लुम के कारण बुधवार को आयोजित किया गया था। लेकिन रतनपुर और कछुआ पंचायतों में लगे इन शिविरों में उम्मीद से बेहद कम लोग पहुंचे, जिससे सरकारी प्रयासों पर सवाल खड़े हो गए हैं।

- Advertisement -

दरभंगा में सरकारी शिविरों का बुरा हाल! लोगों को लाभ नहीं, किसपर फूटा ठीकरा| जानिए - जब रतनपुर- कछुआ के शिविरों में उम्मीद से कम पहुंचे लोग...और यहां दिखी भीड़ यहां नहीं लगा शिविर?

- Advertisement -

जिला विकास आयुक्त (डीडीसी) स्वप्निल ने कछुआ पंचायत के शिविर का निरीक्षण करने के बाद अधिकारियों पर जमकर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने शिविर स्थल पर जलजमाव देखकर प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) को अनुपयुक्त स्थल चयन के लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News 'सबूत लाओ, कार्रवाई होगी!' घनश्यामपुर नगर पंचायत में घूसखोरी के आरोप पर भड़कीं MLA मैथिली ठाकुर

रतनपुर शिविर में क्यों नहीं पहुंचे ग्रामीण?

रतनपुर पंचायत के प्लस टू उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में लगे शिविर में पूरे दिन में मात्र नौ आवेदन ही प्राप्त हुए। इनमें तीन आवेदन सामाजिक सुरक्षा पेंशन से संबंधित थे, जबकि छह खाद्य उपभोक्ता विभाग से जुड़े थे। डीडीसी स्वप्निल के निर्देश पर यहां सभी विभागों के काउंटर लगाए गए थे, लेकिन बीती रात हुई बारिश के कारण ग्रामीण धान की रोपनी और खेतों के अन्य कार्यों में व्यस्त रहे, जिस वजह से शिविर में उनकी उपस्थिति नगण्य रही। लोगों का आना करीब साढ़े 11 बजे के बाद ही शुरू हो सका।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga -कुशेश्वरस्थान में 'पुष्पा' स्टाइल में पुलिस का एक्शन! अंतर प्रदेश 18 चक्का ट्रक से पकड़ी गई लाखों की 12,356 बोतलों में पैक शराब| बरामद बाइक और मोबाइल से तस्करी नेटवर्क के खुलेंगे कड़ी!

कछुआ शिविर में जलजमाव और डीडीसी का बयान

उधर, कछुआ पंचायत के प्राथमिक विद्यालय कन्या परिसर में आयोजित सहयोग शिविर की स्थिति और भी खराब थी। विद्यालय परिसर में जलजमाव के कारण लोगों को विभिन्न काउंटरों तक पहुंचने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। रतनपुर में कम उपस्थिति की खबर मिलने पर डीडीसी स्वप्निल खुद कछुआ शिविर का निरीक्षण करने पहुंचे। वहां जलजमाव देखकर उन्होंने साफ शब्दों में कहा:

‘शिविर स्थल का चयन प्रखंड स्तर से किया जाता है तथा बीडीओ का प्रभार रहने के कारण अनुपयुक्त स्थल का चयन हुआ।’

कछुआ शिविर में कुल 10 आवेदन मिले, जिनमें सात विद्युत विभाग, दो सामाजिक सुरक्षा पेंशन और एक राजस्व विभाग से संबंधित थे। दोनों पंचायतों में खेती के कार्यों में व्यस्तता के चलते ग्रामीणों की भागीदारी अपेक्षा से काफी कम रही, जिससे सरकारी योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाने का उद्देश्य अधूरा रह गया।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा के डॉक्टर की हरियाणा में कार के अंदर संदिग्ध मौत, क्या है रहस्य? क्या मिला लाश के साथ, आखिर दो दिनों से क्यों खड़ी थी कार!

स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली ने बढ़ाई भीड़

रतनपुर शिविर में अन्य विभागों के काउंटरों पर जहां सन्नाटा पसरा रहा, वहीं स्वास्थ्य विभाग के काउंटर पर भारी भीड़ देखने को मिली। डॉ. अमरनाथ गुप्ता ने बताया कि शाम चार बजे तक 150 से अधिक लोगों का उपचार किया गया और उन्हें निःशुल्क दवाएं उपलब्ध कराई गईं। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर चिकित्सक के समय पर नहीं पहुंचने और दवाओं की अनुपलब्धता के कारण लोग शिविर में इलाज कराने को मजबूर हुए। यह स्थिति स्थानीय स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी को उजागर करती है, जिसके कारण सरकारी शिविरों पर अतिरिक्त दबाव पड़ा।

वार्ड 25 में सहयोग शिविर नहीं लगा

कार्यपालक पदाधिकारी व स्वच्छता कर्मियों की हड़ताल के कारण आयोजन स्थगित। कार्यपालक पदाधिकारी सहित स्वच्छता कर्मियों के हड़ताल पर रहने के कारण नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 25 में प्रस्तावित सहयोग शिविर का आयोजन नहीं हो सका. हड़ताल के चलते शिविर स्थगित रहने से वार्ड के लाभुकों को योजनाओं से संबंधित आवेदन व अन्य सेवाओं का लाभ नहीं मिल पाया.

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बांकीपुर हार के बाद BJP का बड़ा फैसला: CM सम्राट ने बांकीपुर के लिए दिया ये ‘मास्टर प्लान’!

Bihar BJP: बांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद बिहार BJP ने पटना में समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कार्यकर्ताओं को जनता के बीच सक्रिय रहने और जनसंपर्क मजबूत करन#BiharBJP,#BankiporeByElection,#SamratChaudhary

गंगा को मैला कर रहे निकायों पर NGT का डंडा! बिहार की गंगा नदी में गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा...

Bihar Ganga Pollution: NGT ने बिहार सरकार और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को गंगा में बिना उपचारित सीवेज बहाने वाले शहरी निकायों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। ट्रिब्यूनल ने एसटीपी की#BiharGangaPollution,#NGTBihar,#SewageTreatment

बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी का बड़ा ऐलान! TRE 4.0 और शिक्षकों के लिए खुशखबरी, अभ्यर्थियों को भरोसा | पढ़िए – रात 2...

Bihar Education Minister: बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने शिक्षकों के तबादले, रुके वेतन और TRE 4.0 भर्ती प्रक्रिया पर बड़ा आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि शिकायतें कम हुई हैं औ#BiharEducation,#MithileshTiwari,#TRE4.0

श्रावणी मेले में रेलवे का तोहफा: देवघर-बासुकीनाथ के लिए चलेंगी इतनी स्पेशल ट्रेनें, भीड़ से मिलेगी मुक्ति! | देखें पूरी लिस्ट और शेड्यूल

Bihar Shravani Mela: श्रावणी मेले में बाबा बैद्यनाथ धाम और बासुकीनाथ जाने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए भारतीय रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। जसीडीह, देवघर और बासुकीनाथ रूट पर दर्जनों#BiharShravaniMela,#DeogharSpecialTrains,#IndianRailways