spot_img

Darbhanga News: कथावाचक ने नाबालिग शिष्या से किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर कराया गर्भपात, महंत ने बंद कमरे में करवा दी शादी, पढ़िए

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News: धर्म की चादर जब दागदार हो जाए तो आस्था का धागा टूटना लाजिमी है। दरभंगा में एक बार फिर मानवता शर्मसार हुई है, जहां ज्ञान और भक्ति का पाठ पढ़ाने वाले एक कथावाचक पर ही एक नाबालिग के भविष्य को अंधेरे में धकेलने का गंभीर आरोप लगा है। मामला लहेरियासराय थाना क्षेत्र के श्री राम जानकी मंदिर पचाढ़ी छावनी से जुड़ा है, जहां के कथावाचक श्रवण दास महाराज पर एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है।

- Advertisement -

Darbhanga News: क्या है पूरा मामला?

पीड़ित नाबालिग की मां द्वारा महिला थाने में दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार, बिरौल थाना क्षेत्र के पड़री गांव निवासी कथावाचक श्रवण दास ठाकुर ने उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर और शादी का झांसा देकर लगभग एक साल तक अपनी हवस का शिकार बनाया। आरोपी कथावाचक, पीड़िता के घर में ही किराए पर रहता था और जब घर में कोई नहीं होता था, तो वह इस घिनौनी वारदात को अंजाम देता था। इस दौरान पीड़िता गर्भवती हो गई, तो आरोपी ने उसकी इज्जत और जान की परवाह किए बिना दो बार गर्भपात की दवा खिला दी, जिससे अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उसकी हालत गंभीर हो गई। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के बाद उसकी जान बच सकी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा श्यामा मंदिर में नौकरी का सुनहरा अवसर! आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, जानें कब तक कर सकते हैं अप्लाई?

पीड़िता की माँ ने बताया कि आरोपी श्रवण दास ने नाबालिग से दुष्कर्म के दौरान उसके कुछ अश्लील वीडियो और तस्वीरें भी बना ली थीं। वह इन तस्वीरों और वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर लगातार ब्लैकमेल कर रहा था और किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी भी देता था।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga में बैंक से निकलते ही CSP संचालक के ₹1,70,000 गायब, जानिए

महंत मौनी बाबा की भूमिका और वायरल वीडियो का सच

इस पूरे प्रकरण में मंदिर के महंत राम उदित दास उर्फ मौनी बाबा की भूमिका भी सवालों के घेरे में है। पीड़िता की मां के अनुसार, जब उन्होंने इस घटना की जानकारी महंत मौनी बाबा को दी, तो उन्होंने कार्रवाई करने के बजाय मामले को दबाने की कोशिश की। उन्होंने आश्वासन दिया कि लड़की के बालिग होते ही दोनों की शादी करवा देंगे। इतना ही नहीं, 29 नवंबर 2023 को महंत मौनी बाबा ने अपने भतीजे कथावाचक श्रवण दास की शादी पीड़िता से एक बंद कमरे में करवा दी। इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हुआ है।

शादी करवाने के बाद महंत ने परिवार पर मामला दर्ज न करने का दबाव बनाया और कहा कि दोनों को उनका आशीर्वाद मिल गया है। उन्होंने अपनी पहुंच का रौब दिखाते हुए कहा कि उनके दरबार में आम नागरिक से लेकर बड़े-बड़े नेता और अधिकारी तक आशीर्वाद लेने आते हैं। पीड़िता के परिवार का आरोप है कि श्रवण दास और मौनी बाबा अपने 8-10 लोगों के साथ आकर उन्हें लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे थे। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में रिश्ते हुए तार-तार! चाचा ने 2 भतीजों पर चाकू से किया हमला, एक की मौत से सनसनी

पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

इस मामले में स्थानीय पुलिस की कार्यशैली पर भी गंभीर सवाल उठ रहे हैं। पीड़िता की मां ने बताया कि वह लगभग 15 दिन पहले अपनी बेटी के साथ महिला थाना पहुंची थीं और तत्कालीन प्रभारी मधुबाला कुमारी को पूरी घटना की मौखिक जानकारी दी थी, लेकिन उस समय कोई आवेदन नहीं लिया गया। अगर पुलिस نے उसी समय सक्रियता दिखाई होती तो शायद आरोपी कथावाचक फरार नहीं हो पाता। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें: https://deshajtimes.com/news/national/

वर्तमान महिला थानाध्यक्ष मनीषा कुमारी ने बताया कि वह छुट्टी पर थीं और वापस लौटने के बाद 19 दिसंबर को उन्हें आवेदन मिला। आवेदन मिलते ही आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं, आरोपी कथावाचक श्रवण दास फरार चल रहा है, लेकिन उसने सोशल मीडिया के माध्यम से एक बयान जारी कर खुद को निर्दोष बताते हुए फंसाए जाने की बात कही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भागलपुर में बच्चों का मैदान छीनने की साजिश? हाईटेक पार्क के नाम पर हो रहा कुछ और, फूटा लोगों का गुस्सा

Bhagalpur TNB Maidan: भागलपुर के टीएनबी कॉलेजिएट मैदान में अमृत 2.0 योजना के तहत पार्क बनाने का स्थानीय लोगों और पूर्व छात्रों ने कड़ा विरोध किया है। उनका आरोप है कि हाईटेक के नाम पर#BhagalpurNews,#TNBCollegiateMaidan,#AmritYojana

मोहर्रम से पहले भागलपुर में हाई अलर्ट! DM-SSP ने खुद संभाली सुरक्षा की कमान, जानिए क्या हैं तैयारी

Bihar Moharram: मोहर्रम पर्व को लेकर भागलपुर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। जिलाधिकारी अलंकृता पांडे और वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने संवेदनशील मार्गों का निरीक्षण#BiharMoharram,#BhagalpurSecurity,#LawAndOrder

श्रावणी मेला से पहले रेलवे का मास्टरप्लान: भागलपुर में शंटिंग लाइन, सुल्तानगंज में 5 मिनट ज्यादा रुकेंगी ट्रेनें, जानें आपको क्या फायदा?

Shravani Mela Bihar: श्रावणी मेला से पहले बिहार में रेलवे ने तैयारियां तेज कर दी हैं। भागलपुर स्टेशन पर शंटिंग लाइन का काम जुलाई तक पूरा होगा, सुल्तानगंज में ट्रेनों का ठहराव 5 मिनट#ShravaniMelaBihar,#BhagalpurRailway,#SultanganjStation

भागलपुर में जलजमाव से मिलेगा छुटकारा? नगर निगम ने दिए 24 घंटे में समाधान के कड़े निर्देश!

Bhagalpur News: भागलपुर में जलजमाव और निर्माणाधीन पुलों के कार्यों में लापरवाही पर नगर निगम सख्त हो गया है। नगर आयुक्त ने रेलवे और पुल निर्माण निगम को 24 घंटे में समस्या सुलझान#BhagalpurNews,#BhagalpurWaterlogging,#BiharDevelopment