spot_img

Darbhanga मां श्यामा मंदिर परिसर के पूर्वी भाग का दीवार ढ़हा, तालाब में समाया, हो गया विसर्जित

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। मां श्यामा मंदिर परिसर के तालाब के पूर्वी भाग का दीवाल अचानक टूट कर तालाब में समा गया। लगभग पचास फिट की दूरी में यह दीवाल ध्वस्त हुआ। इसकी चपेट में दो मोटर वोट आ गए। संजोग है कि घटना सुबह पांच बजे घटी, जब मोटर वोट बंद था।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, तारा मंदिर परिसर का पानी वर्षों से जमा हो रहा था, जो दीवाल और परिसर के बीच की मिट्टीनुमा गली को गिला कर रहा था। पिछले तीन दिनों की भीषण बारिश के बाद इसकी नमी और बढ़ी। इस कारण वर्षों पुराना दीवाल ध्वस्त हो गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में मुहर्रम से पहले पुलिस का 'पावर मार्च', DM-SSP ने खुद संभाली कमान!

जानकारी के अनुसार, तत्कालीन महाराज रामेश्वर सिंह इस मंदिर में पूजन कर तालाब में जाते थे, जिस कारण यह गली थी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में रिश्ते हुए तार-तार! चाचा ने 2 भतीजों पर चाकू से किया हमला, एक की मौत से सनसनी

इस संबंध में श्यामा मंदिर के प्रबंधक चंद्रकांत झा की सूचना पर मंदिर न्यास समिति के अध्यक्ष एस एम झा, उपाध्यक्ष कमलाकांत झा, सह सचिव श्रीपति त्रिपाठी, सदस्य मधुबाला सिन्हा सहित संरक्षक सह विधायक संजय सरावगी स्थल पर पहुंचे।

मंदिर न्यास के सचिव सह जिलाधिकारी को भी इस संदर्भ की सूचना दी गयी। वहीं, तारा मंदिर एवं इसके दीवाल को बचाने के लिए तत्काल टूटे जगह पर मिट्टी की बोरियां डालने का निर्णय लिया गया। इस संबंध में तारा मंदिर की सुरक्षा के लिए प्रबंध सामिति ने आपात बैठक कर जिलाधिकारी को इस के लिए संचिका अग्रसारित किया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार में जमीन खरीदना हुआ बहुत महंगा! रजिस्ट्री शुल्क दोगुना, आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर?

Bihar Land Registry: बिहार में जमीन खरीदना अब महंगा हो गया है। राज्य सरकार ने नए सर्किल रेट लागू किए हैं, जिससे शहरी इलाकों में रजिस्ट्री शुल्क दोगुना और ग्रामीण क्षेत्रों में 60% ब#BiharLandRegistry,#CircleRateBihar,#BiharNews

बिहार के लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी! जुलाई में आएगा BPSC शिक्षक भर्ती का अधियाचन, 5 साल में 1 लाख शिक्षकों की होगी...

Bihar Teacher Recruitment: बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने शिक्षक भर्ती को लेकर बड़ी घोषणा की है। ट्रांसफर प्रक्रिया खत्म होते ही जुलाई के मध्य तक BPSC को रिक्तियों का अधियाचन भे#BiharTeacherRecruitment,#BPSC,#MithileshTiwari

भोजपुर एनकाउंटर में बड़ा मोड़! अब पिता-भाई नहीं होंगे आरोपी, पुलिस के इस फैसले से परिवार को मिली राहत, जानिए क्यों हटा FIR से...

Bhojpur Encounter News: बिहार के भोजपुर जिले में हुए भारत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में बड़ा अपडेट। 17 जून को हुए पुलिस मुठभेड़ के बाद दर्ज प्राथमिकी से मृतक भारत तिवारी के पिता और भा#BhojpurEncounter,#BiharPoliceFiring,#BharatTiwariCase

दरभंगा श्यामा मंदिर में नौकरी का सुनहरा अवसर! आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, जानें कब तक कर सकते हैं अप्लाई?

Darbhanga Shyama Mandir Recruitment: दरभंगा के श्यामा मंदिर में नौकरी के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 25 जून से बढ़ाकर 6 जुलाई कर दी गई है। प्रबंधक, पुजारी समेत कई पदों पर भर्ती का मौका।#DarbhangaNews,#ShyamaMandir,#BiharJobs