spot_img

Darbhanga News: मोबाइल के लिए दरभंगा में आधी रात को ‘महाभारत’, जमकर चले ईंट-पत्थर, पुलिस ने 4 उपद्रवियों को दबोचा

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News: देर रात दरभंगा का मदारपुर इलाका जंग के मैदान में तब्दील हो गया, जब एक मामूली सी बात पर दो गुटों के बीच जमकर पत्थरबाजी हुई। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी।

- Advertisement -

Darbhanga News: क्या था पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, यह पूरा बखेड़ा एक मोबाइल फोन को लेकर शुरू हुआ। लहेरियासराय थाना क्षेत्र के मदारपुर मोहल्ले में एक लॉज में रहकर पढ़ाई करने वाले छात्र का मोबाइल कुछ स्थानीय युवकों ने छीन लिया था। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक नशे में धुत थे। छात्र ने जब इसका विरोध किया तो दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते यह बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों तरफ से लोग जमा हो गए और पथराव शुरू कर दिया। अचानक हुई पत्थरबाजी से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में मुहर्रम से पहले पुलिस का 'पावर मार्च', DM-SSP ने खुद संभाली कमान!

इस हिंसक झड़प में एक व्यक्ति, जिसकी पहचान छोटू कुमार के रूप में हुई है, घायल हो गया। घायल छोटू ने बताया कि मोहल्ले के कुछ नशेड़ी युवकों ने ही इस उपद्रव को अंजाम दिया है। यह मोबाइल छीनने का विवाद इतना बढ़ जाएगा, किसी ने सोचा नहीं था। घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ राजीव कुमार के नेतृत्व में भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में मुहर्रम से पहले पुलिस का 'पावर मार्च', DM-SSP ने खुद संभाली कमान!

पुलिस ने की शांति की अपील

पुलिस के पहुंचते ही कई उपद्रवी गलियों और अपने घरों में छिप गए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके से चार उपद्रवियों को हिरासत में ले लिया है। वहीं, घायल छोटू कुमार को इलाज के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (DMCH) में भर्ती कराया गया है। लहेरियासराय के प्रभारी थाना प्रभारी शम्भू कुमार झा ने बताया कि यह दो पक्षों के बीच आपसी विवाद का मामला है, जिसे सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश नहीं की जानी चाहिए। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। प्रशासन ने लोगों से किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की है। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें https://deshajtimes.com/news/national/। देर रात तक इलाके में पुलिस बल की तैनाती की गई थी और फिलहाल स्थिति पूरी तरह से शांतिपूर्ण और नियंत्रण में है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दिल्ली भागने की फिराक में था भड़काऊ पोस्ट वाला, बक्सर स्टेशन पर दबोचा गया! |मुहर्रम से पहले सांप्रदायिक सौहार्द कायम

Nalanda Police: सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक और भड़काऊ पोस्ट साझा करने वाले माधव लाल कश्यप को बक्सर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया है। वह दिल्ली भागने की कोशिश कर रहा था।#NalandaPolice,#BuxarNews,#CommunalHarmony

भागलपुर में गर्मी से बेहाल लोगों को मिली राहत, बिहार ट्रॉली साउंड ने लगाया ठंडा पानी का शिविर

Bhagalpur News: भागलपुर में भीषण गर्मी के प्रकोप के बीच बिहार ट्रॉली साउंड संगठन ने पेयजल शिविर लगाकर लोगों को राहत पहुंचाई। राहगीरों और श्रद्धालुओं को मिला ठंडा पानी, समाज में#BhagalpurNews,#BiharHeatwave,#CommunityService

दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय में बड़ा फैसला! VC ने खुद दिया दो रिटायर कर्मियों को PPO, खुशी से झूमे कर्मचारी

Bihar Sanskrit University: दरभंगा के बिहार संस्कृत विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो लक्ष्मीनिवास पांडेय ने दो सेवानिवृत्त कर्मियों को खुद PPO सौंपा, जिससे उन्हें पेंशन भुगतान की तत्काल राहत#BiharSanskritUniversity,#DarbhangaNews,#PPO

भागलपुर यूनिवर्सिटी के VC को ABVP ने दी चूड़ियां, कहा- ‘कुर्सी छोड़ दें!’

Bhagalpur University: भागलपुर विश्वविद्यालय के कुलपति को ABVP ने चूड़ियां भेंट कर अनोखा विरोध दर्ज कराया है। छात्रों ने प्रशासनिक निष्क्रियता और भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कुलपति स#BiharNews,#BhagalpurUniversity,#ABVPProtest