spot_img

Darbhanga News: दरभंगा में मोबाइल पर महाभारत, दो गुटों में जमकर चले ईंट-पत्थर, पुलिस ने 5 को दबोचा

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News: दरभंगा में मोबाइल पर महाभारत, दो गुटों में जमकर चले ईंट-पत्थर, पुलिस ने 5 को दबोचा

Darbhanga News: कहते हैं न कि एक छोटी सी चिंगारी भी बड़े बवाल की वजह बन सकती है। दरभंगा के मदारपुर मोहल्ले में बुधवार देर रात कुछ ऐसा ही हुआ, जब एक मामूली सा विवाद देखते ही देखते पत्थरबाजी में तब्दील हो गया और पूरा इलाका रणक्षेत्र बन गया।

- Advertisement -

Darbhanga News: जानिए क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, विवाद की शुरुआत एक मोबाइल छीनने की घटना से हुई। कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के हरिनाही गांव के रहने वाले शिवाजी राय का नाबालिग बेटा, जो शहर के एक लॉज में रहकर पढ़ाई करता है, अपने दोस्तों के साथ कपड़े खरीदकर वापस लौट रहा था। आरोप है कि इसी दौरान मदारपुर मोहल्ले के कुछ युवकों ने नशे की हालत में छात्र से उसका मोबाइल फोन छीन लिया। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।

- Advertisement -

जब छात्र देर शाम अपना मोबाइल वापस मांगने गया, तो आरोपी युवकों ने अपने साथियों को इकट्ठा कर लिया और बहस शुरू कर दी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों की ओर से भयंकर रोड़ेबाजी होने लगी, जिसमें कई युवक घायल हो गए।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Madhubani -Darbhanga News: जयनगर-दरभंगा रेलखंड पर दो लाशें...बुजुर्ग और युवती ...दो मौतों से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

पुलिस ने संभाला मोर्चा, घायलों को पहुंचाया अस्पताल

घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। सदर एसडीपीओ राजीव कुमार और लहेरियासराय के प्रभारी थानाध्यक्ष शंभू प्रसाद सिंह तुरंत कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और उपद्रव कर रही भीड़ को तितर-बितर किया। इस पत्थरबाजी में घायल हुए कई लोगों को पुलिस ने अपनी गाड़ी से डीएमसीएच (दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल) पहुंचाया, जहां उनका इलाज करवाया गया। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

अन्य उपद्रवियों की तलाश जारी

पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद चांद, मोहम्मद इरशाद, मोहम्मद शहजाद और मोहम्मद नेहाल के रूप में हुई है। इन सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि वीडियो फुटेज और स्थानीय लोगों से पूछताछ के आधार पर इस रोड़ेबाजी में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Madhubani News: प्रसिद्ध कपलेश्वर स्थान मंदिर के विकास पर मधुबनी में बड़ा फैसला, श्रद्धालुओं को मिलेंगी ये सुविधाएं

कपलेश्वर मंदिर: मधुबनी के ऐतिहासिक कपलेश्वर स्थान मंदिर के कायाकल्प की तैयारी शुरू हो...

Jamui News: जमुई में सनसनीखेज Fake Kidnapping पुलिसकर्मियों ने रची ‘फर्जी अपहरण’ की साजिश, ऐसे हुआ पर्दाफाश!

Fake Kidnapping: बिहार के जमुई जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने...

Darbhanga News: शीशो में प्रेम और सद्भाव का संदेश गूंजा, मदन पांडेय बोले – ‘मानवता के लिए योगदान दें’

मानव एकता दिवस: सोचिए, एक ऐसा दिन जब हर तरफ बस प्यार और भाईचारे...