spot_img

दरभंगा में बड़ा खुलासा! मेडिकल स्टोर में छिपा था ‘नशे का अड्डा’, नशीली कारोबार का भंडाफोड़, दवाओं का जखीरा बरामद

Darbhanga News: घनश्यामपुर पुलिस ने मठाही चौक स्थित एक मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में नशीली दवाएं मिलीं और संचालक को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। अब पुलिस इस अवैध नेटवर्क की जड़ तक पहुंचने की तैयारी में है।

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News: दरभंगा में बड़ा खुलासा! Big Breaking News में पढ़िए कैसे मेडिकल स्टोर में छिपा था ‘नशे का अड्डा’, कैसे हुआ नशीली कारोबार का भंडाफोड़, दवाओं का जखीरा बरामद होने के बाद पुलिस की आगे क्या है तैयारी। इस दौरान घनश्यामपुर पुलिस मेडिकल स्टोर के संचालक को भी दबोच लिया। अब आगे क्या!

- Advertisement -

बिहार के दरभंगा जिले में नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। यहां एक मेडिकल स्टोर की आड़ में चल रहे नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़ हुआ है। घनश्यामपुर पुलिस ने मठाही चौक स्थित एक मेडिकल स्टोर पर छापा मारकर 130 नशीली दवाएं बरामद की हैं। इस कार्रवाई के दौरान दुकान संचालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, इलाके में आस-पास यह खबर थी कि एक मेडिकल स्टोर की आड़ में नशे का काला कारोबार फल-फूल रहा है। इसके बाद घनश्यामपुर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी। सूचना की पुष्टि होते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की योजना बनाई।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा के जांबाजों ने कर दिखाया कमाल! बिहार कप कराटे में जीते 8 मेडल, लहराया परचम |प्रेयांश, मोहित, असफंद, निशांत, साचिका, तनु, जयदीप और अंश चमके

मेडिकल स्टोर पर छापा, नशीली दवाओं का जखीरा बरामद

गुरुवार,को जानकारी मिली कि घनश्यामपुर पुलिस ने मठाही चौक स्थित उस संदिग्ध मेडिकल स्टोर पर अचानक छापेमारी की। पुलिस टीम जब दुकान के अंदर दाखिल हुई तो वहां नशीली दवाओं का एक बड़ा जखीरा देखकर हैरान रह गई। दुकान से कुल 130 नशीली दवाएं बरामद की गईं, जिनका इस्तेमाल नशे के लिए किया जा रहा था।

बाहर से आम मेडिकल स्टोर, लेकिन अंदर चल रहा था नशे का काला कारोबार। गुप्त सूचना पर जब घनश्यामपुर थाना पुलिस ने मठाही चौक स्थित एक मेडिकल स्टोर में छापेमारी की तो वहां से नशीली दवाओं का जखीरा बरामद हुआ। कार्रवाई के दौरान दुकान संचालक को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तारी के बाद नेटवर्क की तलाश में पुलिस

पुलिस ने मौके से ही मेडिकल स्टोर के संचालक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित से पूछताछ जारी है ताकि इस अवैध धंधे के पीछे के पूरे नेटवर्क का खुलासा हो सके। घनश्यामपुर पुलिस अब इस अवैध कारोबार की तह तक पहुंचने में जुट गई है, ताकि इस धंधे से जुड़े अन्य लोगों और सप्लायरों को भी पकड़ा जा सके। यह कार्रवाई नशे के खिलाफ पुलिस की सक्रियता को दर्शाती है और युवाओं को इससे बचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। बने रहिए देशज टाइम्स के साथ। बहुत जल्द बड़ा खुलासा पढ़िए

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार का कश्मीर बदलने को तैयार! ककोलत जलप्रपात के पास होमस्टे से खुलेगा रोजगार, मिलेगा 10 लाख तक लोन, जानें पूरा प्लान

Nawada Tourism: बिहार सरकार ने नवादा जिले के ककोलत जलप्रपात को मुख्यमंत्री होमस्टे प्रोत्साहन योजना के तहत चुना है। इस पहल से स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा और क्षेत्र की संस्क#NawadaTourism,#BiharHomestay,#KakolatWaterfall

दरभंगा में खौफनाक वारदात! क्या – पोते ने की दादा की हत्या? खेत में मिला शव, विरोध में बवाल, लहेरियासराय- समस्तीपुर पथ पर सड़क...

Bihar Crime: दरभंगा में 60 वर्षीय व्यक्ति का शव ढैंचा के खेत से बरामद हुआ है। परिजनों ने पोते पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। इस घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम#BiharCrime,#DarbhangaMurder,#FamilyCrime

रात में अकेले ट्रैवल करते हैं? दरभंगा पुलिस का ये अलर्ट आपके लिए है! ऐसे बचें फर्जी रैपिडो से

Bihar Passenger Safety: दरभंगा के एसडीपीओ बासुकीनाथ झा ने रात में हवाई अड्डे, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड से यात्रा करने वालों के लिए बड़ा सुरक्षा अलर्ट जारी किया है। उन्होंने फर्जी रैपि#BiharPassengerSafety,#DarbhangaNews,#TravelAdvisory

दरभंगा पर मंडराया बाढ़ का खतरा! कोसी-कमला उफान पर, कौन-कौन से इलाके प्रभावित? आपका गांव तो नहीं है लिस्ट में?

Darbhanga Flood: नेपाल में लगातार बारिश से दरभंगा के कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड में कोसी और कमला बलान नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। चार पंचायतों पर बाढ़ का खतरा मंडरा रह#DarbhangaFlood,#BiharRain,#KoshiKamla