spot_img

दरभंगा में खौफनाक हादसा! भैंस नहलाने गया – घर नहीं लौटा मासूम! बच्चे की गहरे गड्ढे में डूबने से मौत

Darbhanga News: जाले के नरौछ गांव में 21 अक्टूबर की दोपहर दर्दनाक हादसा हो गया। विजय यादव के 11 वर्षीय पुत्र कुसुम कुमार की जेसीबी से खोदे गए गड्ढे में डूबने से मौत हो गई, जिसके बाद पूरे गांव में मातम पसर गया है।

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News: बिहार के दरभंगा जिले के जाले प्रखंड से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। राढ़ी दक्षिणी पंचायत के नरौछ गांव में 21 अक्टूबर की दोपहर एक 11 वर्षीय बच्चे की गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक, नरौछ गांव के वार्ड सात निवासी विजय यादव के पुत्र कुसुम कुमार 21 अक्टूबर को अपने कुछ दोस्तों के साथ भैंस चराने गए थे। दोपहर के समय, सभी बच्चे अपनी-अपनी भैंसों को नहलाने के लिए जेसीबी द्वारा खोदे गए एक गहरे गड्ढे के पास ले गए। भैंसों को नहलाते हुए कुसुम भी अपने साथियों के साथ पानी में स्नान करने लगा था।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बेतिया में बड़ा हादसा! पुलिस की जिप्सी और कार में सीधी भिड़ंत, 7 लोग बुरी तरह जख्मी

घर नहीं लौटा मासूम, परिजनों में मचा कोहराम

स्नान के बाद सभी साथी अपनी भैंसों को लेकर घर लौट गए, लेकिन कुसुम घर नहीं पहुंचा। जब काफी देर तक बच्चा घर नहीं आया, तो परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने तुरंत उसकी तलाश शुरू कर दी। काफी खोजबीन के बाद परिजनों को नदी के पास पानी में उसका शव तैरता हुआ मिला। यह देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar MLC Chunav: मोकामा में चुनावी बवाल, जनसुराज और JDU कार्यकर्ता भिड़े! अनंत-नीरज समर्थकों में झड़प, पुलिस ने दबोचा|

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

स्थानीय लोगों की मदद से मासूम के शव को पानी से बाहर निकाला गया। इस दुखद घटना की सूचना मिलते ही जाले थाना की पुलिस और अंचल कर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। 11 वर्षीय कुसुम की मौत से उसके माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी मातम पसरा हुआ है और हर कोई इस घटना से स्तब्ध है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Crime रिश्तों की मर्यादा तार-तार! जाले में वृद्ध मां ने बेटी-दामाद पर लगाए 50 लाख के आभूषण चोरी और संपत्ति हड़पने के आरोप,...

Jale News: दरभंगा के जाले में एक वृद्ध महिला ने अपनी बेटी, दामाद और नातियों सहित 9 लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि उन्होंने 50 लाख के आभूषण चुराए और संपत #JaleNews,#BiharCrime,#PropertyDispute

Ishan Kishan : ईशान किशन न्यूजीलैंड T20 से बाहर, कौन लेगा जगह? | कोच सितांशु कोटक ने क्या कहा?

Ishan Kishan: भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले से बाहर हो गए हैं। उन्हें दाहिनी जांघ में खिंचाव आया है। #IshanKishan,#TeamIndia,#INDvsNZ

बिहार MLC चुनाव में मतदान के बीच अचानक बड़ा एक्शन! पटना से JDU के निष्कासित नेता छोटू सिंह को STF ने उठाया | पढ़िए...

Bihar MLC Election: बिहार विधान परिषद चुनाव के बीच एसटीएफ ने पटना से जदयू के निष्कासित नेता छोटू सिंह को हिरासत में लिया है। वोटिंग के दौरान हुई इस कार्रवाई से सियासी हलचल बढ़ गई ह #BiharMLCElection,#ChhotuSingh,#BiharPolitics

Gaya Encounter गया में दारोगा पुत्र के हत्यारों को पुलिस ने आधी रात गोली मारी! दो अपराधियों का Encounter

Gaya Encounter: गया में दारोगा पुत्र रानू सिंह हत्याकांड के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़ हुई है। देर रात हुई कार्रवाई में दो आरोपी गोली लगने से घायल हुए। #GayaNews,#BiharCrime,#PoliceEncounter