spot_img

दरभंगा में प्यार की आड़ में 4 साल तक करता रहा गंदा काम…दूसरी से शादी की थी तैयारी फिर…पढ़िए

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा से रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। एक युवक ने शादी का झूठा वादा कर एक युवती के साथ चार साल तक लगातार शारीरिक संबंध बनाए और जब दूसरी लड़की से शादी करने की तैयारी की तो पीड़िता ने पुलिस का दरवाजा खटखटाया। महिला थाना की तत्परता से होने वाली शादी रुक गई, लेकिन आरोपी अभी भी फरार है।

- Advertisement -

प्यार की आड़ में 4 साल तक शारीरिक शोषण

पूरी घटना मनीगाछी थाना क्षेत्र की है। पीड़िता युवती ने महिला थाने में दिए आवेदन में बताया कि आरोपी संदीप मुखिया, जो बहेड़ा थाना क्षेत्र के रमोली स्टाइल चौक का रहने वाला है, उससे साल 2022 में मिला था। संदीप ने शादी का वादा किया और धीरे-धीरे शारीरिक संबंध बनाने लगा। यह सिलसिला चार साल तक चला। इस दौरान संदीप ने युवती के अश्लील फोटो और वीडियो भी बना लिए।

- Advertisement -

आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में मुहर्रम से पहले पुलिस का 'पावर मार्च', DM-SSP ने खुद संभाली कमान!

कमाई हड़पी, फिर दी जान से मारने की धमकी

युवती के अनुसार, संदीप और उसकी बहन उसे उत्तर प्रदेश के गुड़गांव ले गए और एक कोठी में काम पर लगवा दिया। युवती को काम के बदले जो भी पैसे मिलते थे, संदीप उन्हें अपने पास रख लेता था। जब युवती के पिता उसे वापस लाने गए, तो संदीप और उसकी बहन ने उन्हें आश्वस्त किया कि वे साथ रहेंगे और कोई दिक्कत नहीं होगी। लेकिन 18 जनवरी 2026 को संदीप ने युवती को अधिक पैसे लाने के लिए गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और अपने पास से भगा दिया। जब युवती के पिता ने संदीप से इस बारे में बात की, तो उसने शादी से साफ इनकार कर दिया।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में मुहर्रम से पहले पुलिस का 'पावर मार्च', DM-SSP ने खुद संभाली कमान!

संदीप मुखिया ने युवती को शादी का झांसा देकर लगातार शोषण किया था। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

पैसों की मांग और जान से मारने की धमकी के बाद युवती को पता चला कि संदीप 26 अप्रैल 2026 को किसी दूसरी लड़की से शादी करने जा रहा है। इसके बाद उसने महिला थाना में न्याय की गुहार लगाई।

महिला थानाध्यक्ष पुष्प लता कुमारी ने बताया कि पीड़िता के आवेदन पर तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी संदीप मुखिया के घर और उसकी होने वाली ससुराल, दोनों जगह शनिवार और रविवार को छापेमारी की गई।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में मुहर्रम से पहले पुलिस का 'पावर मार्च', DM-SSP ने खुद संभाली कमान!

छापेमारी के दौरान आरोपी फरार हो गया, लेकिन उसके होने वाले ससुराल में शादी की पूरी तैयारी थी, बाजे बज रहे थे। पुलिस के पहुंचते ही सब बंद हो गया।

थानाध्यक्ष ने लड़की वालों को संदीप के बारे में पूरी सच्चाई बताई, जिसके बाद उन्होंने उससे शादी करने से इनकार कर दिया। अब संदीप की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।

पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल जांच भी कराया है और मामला दर्ज कर लिया है। दरभंगा दुष्कर्म का यह मामला समाज में गंभीर चिंता का विषय बन गया है। महिला थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी ताकि पीड़िता को न्याय मिल सके। शादी का झांसा देकर किए गए अपराधों पर लगाम लगाना अत्यंत आवश्यक है।

देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें: https://deshajtimes.com/news/national/

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दिल्ली भागने की फिराक में था भड़काऊ पोस्ट वाला, बक्सर स्टेशन पर दबोचा गया! |मुहर्रम से पहले सांप्रदायिक सौहार्द कायम

Nalanda Police: सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक और भड़काऊ पोस्ट साझा करने वाले माधव लाल कश्यप को बक्सर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया है। वह दिल्ली भागने की कोशिश कर रहा था।#NalandaPolice,#BuxarNews,#CommunalHarmony

भागलपुर में गर्मी से बेहाल लोगों को मिली राहत, बिहार ट्रॉली साउंड ने लगाया ठंडा पानी का शिविर

Bhagalpur News: भागलपुर में भीषण गर्मी के प्रकोप के बीच बिहार ट्रॉली साउंड संगठन ने पेयजल शिविर लगाकर लोगों को राहत पहुंचाई। राहगीरों और श्रद्धालुओं को मिला ठंडा पानी, समाज में#BhagalpurNews,#BiharHeatwave,#CommunityService

दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय में बड़ा फैसला! VC ने खुद दिया दो रिटायर कर्मियों को PPO, खुशी से झूमे कर्मचारी

Bihar Sanskrit University: दरभंगा के बिहार संस्कृत विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो लक्ष्मीनिवास पांडेय ने दो सेवानिवृत्त कर्मियों को खुद PPO सौंपा, जिससे उन्हें पेंशन भुगतान की तत्काल राहत#BiharSanskritUniversity,#DarbhangaNews,#PPO

भागलपुर यूनिवर्सिटी के VC को ABVP ने दी चूड़ियां, कहा- ‘कुर्सी छोड़ दें!’

Bhagalpur University: भागलपुर विश्वविद्यालय के कुलपति को ABVP ने चूड़ियां भेंट कर अनोखा विरोध दर्ज कराया है। छात्रों ने प्रशासनिक निष्क्रियता और भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कुलपति स#BiharNews,#BhagalpurUniversity,#ABVPProtest