spot_img

Darbhanga Good News अब नहीं जाना पड़ेगा बाहर! DMCH दरभंगा में हेड इंजुरी का हाईटेक इलाज शुरू, ICU-OT तैयार

Bihar DMCH: दरभंगा सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में अत्याधुनिक न्यूरो सर्जरी ओटी और आईसीयू का शुभारंभ हुआ है। अब गंभीर हेड इंजुरी के मरीजों को बेहतर इलाज के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा, स्थानीय स्तर पर ही विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में उपचार मिलेगा।

spot_img
- Advertisement -

Bihar DMCH: दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (DMCH) के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में गंभीर मरीजों के लिए बड़ी सुविधा का शुभारंभ हो गया है। 07 सितंबर 2026 को अस्पताल के पाँचवें तल पर आधुनिक आईसीयू और न्यूरो सर्जरी ऑपरेशन थिएटर (OT) का उद्घाटन किया गया। इस नई सुविधा से अब सिर में गंभीर चोट (हेड इंजुरी) वाले मरीजों को स्थानीय स्तर पर ही अत्याधुनिक उपचार मिल सकेगा, जिससे उन्हें इलाज के लिए दरभंगा से बाहर जाने की मजबूरी खत्म हो जाएगी।

- Advertisement -

Darbhanga Good News अब नहीं जाना पड़ेगा बाहर! DMCH दरभंगा में हेड इंजुरी का हाईटेक इलाज शुरू, ICU-OT तैयार

- Advertisement -

दरभंगा प्रमंडल के आयुक्त और डीएमसीएच रोगी कल्याण समिति के अध्यक्ष हिमांशु कुमार राय तथा जिला पदाधिकारी व समिति के उपाध्यक्ष कौशल कुमार ने फीता काटकर इन सुविधाओं का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं का जायजा लिया और अधिकारियों-चिकित्सकों को मरीजों को गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं देने के निर्देश दिए।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  सर ...दरभंगा के मौरची पोखर के पास मैजिक से उतरने वाली है शराब! पहुंची SHO गौरव प्रसाद की टीम| 2088 बोतलें बरामद -तस्कर फरार!

सफल न्यूरो सर्जरी से मिली पहली राहत

आईसीयू और न्यूरो सर्जरी ओटी के शुभारंभ के अवसर पर ही एक मरीज को तत्काल राहत मिली। सड़क दुर्घटना में घायल नवटोल, घनश्यामपुर निवासी लक्ष्मण शर्मा (पिता नारायण शर्मा) की सफल न्यूरो सर्जरी की गई। डॉ. भूवनजी झा (विभागाध्यक्ष, न्यूरो सर्जरी विभाग) के नेतृत्व में डॉ. वहाज और डॉ. संजय कुमार की टीम ने यह जटिल ऑपरेशन सफलतापूर्वक पूरा किया। निश्चेतना विभाग से डॉ. (प्रो.) हरिदामोदर सिंह, डॉ. मनोज कुमार और डॉ. रविन्द्र कुमार झा ने इसमें महत्वपूर्ण सहयोग दिया। सफल ऑपरेशन के बाद मरीज को चिकित्सकीय निगरानी के लिए आईसीयू में शिफ्ट किया गया।

अस्पताल में आने वाले प्रत्येक मरीज को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। मरीजों को अनावश्यक रूप से रेफर नहीं किया जाए तथा अस्पताल में उपलब्ध संसाधनों एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाओं का अधिकतम उपयोग करते हुए मरीजों को यथासंभव स्थानीय स्तर पर ही बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जाए।
– श्री हिमांशु कुमार राय, आयुक्त, दरभंगा प्रमंडल

मरीजों के लिए आयुक्त के सख्त निर्देश

आयुक्त श्री हिमांशु कुमार राय ने अस्पताल प्रबंधन को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मरीजों के स्वास्थ्य में अपेक्षित सुधार सुनिश्चित हो, दवाओं का वितरण समय पर किया जाए और चिकित्सकों की ड्यूटी रोस्टर के अनुसार हो। ओपीडी का संचालन नियमित और सुचारू रूप से हो, साथ ही मरीजों के साथ आने वाले अटेंडेंट की सुविधाओं का भी विशेष ध्यान रखा जाए।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga EOU Raid दरभंगा में BDO के घर EOU का छापा, अफसर तो घर से ही फरार! पत्नी अकेली! मुजफ्फरपुर समेत 4 ठिकानों पर EOU | जानिए - 8 अधिकारियों की टीम और काली कमाई

उन्होंने मरीजों के बेडशीट और तकिया कवर प्रतिदिन बदलने, स्वच्छ पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था रखने और पौष्टिक व गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए। आयुक्त ने साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था, पर्याप्त सुरक्षा गार्ड की उपलब्धता और वर्षा के दौरान जलजमाव की समस्या के समाधान पर भी जोर दिया। बीएमएसआईसीएल के माध्यम से दवाओं की समय पर आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया गया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Murder जाले में वृद्धा मां की गला रेतकर हत्या पर फूट पड़े हरियाणा से पहुंचे बेटे बिगनेश ! FIR के बाद क्राइम एंगल तलाश रही पुलिस!

जल्द शुरू होगा कार्डियोलॉजी कैथलैब

डीएमसीएच अधीक्षक ने बताया कि कार्डियोलॉजी विभाग में कैथलैब के संचालन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। जल्द ही कैथलैब में भी कार्य शुरू हो जाएगा, जिससे हृदय रोग से संबंधित गंभीर मरीजों को भी बिहार के इस प्रमुख अस्पताल में चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी। आईसीयू, न्यूरो सर्जरी ओटी और आगामी कैथलैब जैसी सुविधाओं का संचालन दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सुपर स्पेशियलिटी स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

इस अवसर पर सहायक समाहर्ता श्रीमती कल्पना रावत, दरभंगा मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. (प्रो.) उमेश चन्द्र झा, डीएमसीएच अधीक्षक डॉ. (प्रो.) जगदीश चन्द्र, क्षेत्रीय अपर निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं, क्षेत्रीय उप निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं, सिविल सर्जन डॉ. अरुण कुमार सहित रेडियोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. (प्रो.) संजय कुमार झा, मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. के.के. झा, नेत्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. आसिफ शाहनवाज, स्त्री एवं प्रसव रोग विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. पूजा महासेठ, ऑर्थो विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. रामआशिष यादव, कार्डियोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. प्रवीण कुमार झा, उपाधीक्षक डॉ. अमित कुमार झा और डॉ. कमरूद्दीन अंसारी समेत कई वरीय व कनीय चिकित्सक, मातृकाएं, परिचारिकाएं और स्वास्थ्य प्रबंधक उपस्थित थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा में कर्ज नहीं चुकाया तो खैर नहीं! इस तारीख तक है आखिरी मौका, नहीं तो होगा एक्शन

Darbhanga Loan Recovery Camp: दरभंगा में मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक रोजगार, NMDFC टर्म लोन और शिक्षा ऋण योजना के कर्जदारों के लिए आखिरी चेतावनी जारी की गई है। 14 से 19 सितंबर तक विशेष वसूली शिवि#DarbhangaNews,#BiharLoan,#LoanRecovery

पटना में EOU का फर्जी अफसर बन इंजीनियर से मांगी रंगदारी, बोला- नौकरी खा जाऊंगा! |पढ़िए – फिर क्या हुआ?

Bihar EOU Fake Officer: पटना में EOU का फर्जी अफसर बनकर एक इंजीनियर को जान से मारने और नौकरी खत्म करने की धमकी दी गई. पैसों की मांग न पूरी होने पर दी गई धमकी, जिसके बाद पुलिस ने दो लोग#BiharNews,#EOUFraud,#PatnaCrime

620 करोड़ के चंदे पर Bihar BJP प्रदेश उपाध्यक्ष अनामिका पासवान का फूटा गुस्सा: ‘मुझे फंसाया जा रहा है, होगी बड़ी कार्रवाई!’

Anamika Paswan: बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष अनामिका पासवान ने आम जनमत पार्टी को मिले 620 करोड़ रुपये के चंदे से खुद को अलग बताया है। उन्होंने कहा कि उन्हें इस मामले में फंसाया जा र#AnamikaPaswan,#AamJanmatParty,#BiharPolitics

दरभंगा में बंपर CNC ऑपरेटर के 50 पदों पर नौकरी का मौका! 17 सितंबर को जॉब कैंप, पाएं 19 हजार सैलरी

Darbhanga Job Camp: दरभंगा में युवाओं के लिए आया बड़ा मौका! 17 सितंबर 2026 को जिला नियोजनालय में लगेगा जॉब कैंप, जहां CNC ऑपरेटर के 50 पदों पर 19,000 रुपये मासिक वेतन पर भर्ती होगी#DarbhangaJobCamp,#BiharEmployment,#CNCJobs