Mumbai Crime News: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में खुद को प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) का अधिकारी बताकर घूम रहे एक शख्स को बंदूक के साथ गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में कुल दो लोगों की गिरफ्तारी हुई है, जिन पर फर्जी पहचान पत्र का इस्तेमाल कर हथियार के साथ एक मॉल में जबरन घुसने का आरोप है। घटना को लेकर शुरुआत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम स्थल के पास से संदिग्धों को पकड़े जाने की बात सामने आई थी, हालांकि पुलिस ने बाद में इसका खंडन किया।
PMO का फर्जी अधिकारी बताकर घूम रहा था आरोपी
मुंबई पुलिस के हवाले से शुरुआती रिपोर्ट में बताया गया था कि दो लोगों को उस जगह से हिरासत में लिया गया, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक कार्यक्रम में शामिल होना था। इनमें से एक व्यक्ति के पास बंदूक मिली। मुंबई पुलिस ने बीकेसी स्थित नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर से एक शख्स को हिरासत में लिया था, जिसकी उम्र 24 साल बताई गई। वह खुद को प्रधानमंत्री कार्यालय का अधिकारी बता रहा था और उसके साथ एक बॉडीगार्ड भी था, जिसके पास बंदूक थी। मुंबई क्राइम ब्रांच ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की थी, जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें 11 सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।
पुलिस ने पीएम मोदी के कार्यक्रम से संबंध नकारा
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोहन पारेख और दिलीप राजा कुंडे (49) के तौर पर हुई है। रोहन के पास पीएमओ का एक फर्जी आईकार्ड भी मिला है। हालांकि, बताया गया कि मुंबई पुलिस ने इस घटना का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम से संबंध होने से इनकार किया है। जानकारी के अनुसार, बीकेसी स्थित शॉपिंग मॉल से हथियार लेकर घुसने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था।
जियो वर्ल्ड प्लाजा में जबरन घुसने का मामला
मुंबई पुलिस के हवाले से बताया कि तीन लोगों ने कथित तौर पर एक संदिग्ध सरकारी पहचान पत्र का इस्तेमाल किया और हथियार लेकर जबरदस्ती मॉल की सिक्योरिटी को पार करते हुए बीकेसी के जियो वर्ल्ड प्लाजा में घुस गए। बीकेसी थाने में सरकारी कर्मचारी होने का नाटक करने और हथियार के साथ गैर-कानूनी तरीके से घुसने समेत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि क्राइम ब्रांच आगे की जांच कर रही है। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है और हथियार लाइसेंसी पाया गया है। पुलिस के मुताबिक, यह घटना बीते दिन हुई थी।
मुंबई पुलिस के हवाले से कहा गया, ‘तीन लोगों ने कथित तौर पर एक संदिग्ध सरकारी पहचान पत्र का इस्तेमाल किया और हथियार लेकर जबरदस्ती मॉल की सिक्योरिटी को पार करते हुए बीकेसी के जियो वर्ल्ड प्लाजा में घुस गए। बीकेसी थाने में सरकारी कर्मचारी होने का नाटक करने और हथियार के साथ गैर-कानूनी तरीके से घुसने समेत बीएनएस की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। क्राइम ब्रांच आगे की जांच कर रही है। हथियार लाइसेंसी पाया गया है और इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ध्यान दें कि यह घटना कल हुई थी।’
मुंबई में फर्जी PMO अधिकारी बनकर हथियार के साथ मॉल में घुसने की यह घटना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है। क्राइम ब्रांच इस मामले की गहनता से जांच कर रही है ताकि यह पता चल सके कि आरोपियों का मकसद क्या था और इस तरह की घटना को अंजाम देने के पीछे कौन लोग शामिल हैं।







