spot_img

Darbhanga के केवटी में Dr. Richa Gargi ने कहा, स्वरोजगार, सामाजिक कार्य, हर क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव ला रही जीविका दीदी

spot_img
- Advertisement -

केवटी, देशज टाइम्स। जीविका के माध्यम से खिरमा-पथरा स्थित प्रखंड परियोजना क्रियान्वयन इकाई कार्यालय परिसर में शनिवार को दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजनान्तर्गत रोजगार-सह-मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया गया।

- Advertisement -

मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि जीविका जिला परियोजना प्रबंधक डॉ.ऋचा गार्गी, विशिष्ट अतिथि प्रमुख सोनी देवी, बीडीओ रुखसार, केवटी की प्रभारी थानाध्यक्ष अमृता सिंह, बीपीआरओ जय प्रकाश मंडल, रोजगार प्रबंधक राहुल कुमार बिल्टू व केवटी प्रखंड के बीपीएम मंतोष कुमार कुमार ने सयुंक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

- Advertisement -

पांच वर्षों की लंबी अवधि के बाद आयोजित इस रोजगार मेले में युवक-युवतियों की भीड़ उमड़ पड़ी। जिला परियोजना प्रबंधक ने जीविका दीदियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि जीविका दीदी सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारने में अग्रिम भूमिका निभा रहीं हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा में हर घर में मुफ्त बिजली, 'पीएम सूर्य घर' से रौशन होगा Darbhanga दो बड़े वादों के साथ.. विशेष लोन कैंप, 28 लोगों को मिलेगा लाभ

स्वरोजगार हो या कोई सामाजिक कार्य सभी क्षेत्रों में क्रांतिकारी बदलाव ला रहीं है। जीविका दीदीयां। कहा कि आज उससे भी दो कदम आगे बढ़कर जीविका दीदियों ने विभिन्न कंपनियों को एक ही मंच पर लाकर क्षेत्र के युवा-युवतियों को रोजगार का सुनहरा अवसर उपलब्ध करवाया है।

प्रमुख ने युवाओं एवं युवतियों से अपील करते हुए कहा कि वर्षों बाद आयोजित इस रोजगार – सह- मार्गदर्शन मेला का बढ़-चढ़ कर लाभ उठाएं। अपने सभी साथियों को भी रोजगार मेला की जानकारी तत्काल दें।

जिससे कोई साथी इस अवसर के लाभ से चूक न जाए और अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठाये। बीडीओ ने कहा कि जीविका की वजह से महिलाओं में जागृति आई है। इससे सरकार की योजनाओं का लाभ उन तक पहुंच रहा है।

बीपीआरओ ने कहा कि जिले के ग्रामीण क्षेत्रों मे महिलाओं के सामाजिक एवं आर्थिक बदलाव की वाहक बन रही जीविका अब रोजगार मेले का आयोजन कर युवाओं के लिए रोजगार का अवसर उपलब्ध करा कर उनका भविष्य उज्ज्वल बना रही है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: जोगियारा-कमतौल सड़क पर Big Accident लापरवाही का तांडव, 3 की मौत, सड़क पर खूनी खेल क्यों?

जीविका के संचार प्रबंधक राजा सागर ने कहा कि रोजगार मेला शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार मुहैया करवाने के साथ साथ इच्छुक उमीदवारों को रोजगार परक प्रशिक्षण उपलब्ध कराने व स्वरोजगार से जोड़ने का भी सशक्त माध्यम बन गया है।

रोजगार प्रबंधक ने रोजगार मेले पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा यह कि बेरोजगार युवाओं को उनके रुचि के अनुसार रोजगार उपलब्धता का मंच है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय में Senate Meeting चांसलर की अध्यक्षता में सीनेट बैठक, तैयारी अंतिम चरण में...आएंगे गवर्नर सैयद अता हसनैन

उन्होंने जानकारी दी कि मेले में कुल 630 युवाओं ने अपना निबंधन करवाया। वहीं कुल 14 कंपनियों ने अपना स्टॉल लगाया, जिसके अंतर्गत सीधी भर्ती के लिए कुल 411 अभ्यर्थियों व दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना में प्रशिक्षण हेतु कुल 40 अभ्यर्थियों का चयन किया गया।

मौके पर रश्मि कुमारी, आशीष कुमार, नरेश कुमार, संतोष चौधरी, ब्रजकिशोर गुप्ता, ब्रजेश कुमार, तृषा, एसी दिव्या कुमारी, शिशिर कुमार, सीसी अविनाश पासवान, रूपा कुमारी, प्रियंका कुमारी, डिंपल कुमारी, विकास कुमार, मुकेश कुमार, कैलाश झा, लाल बाबू, लेखापाल ब्रह्मदेव चौधरी सहित अन्य कई मौजूद थे।

इससे पहले मेले में आए अतिथियों का स्वागत मिथिला के परंपरा के अनुसार पाग व चादर एवं जल जीवन हरियाली का प्रतीक पौध प्रदान कर किया गया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Muzaffurpur News: मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा टला, PRS कक्ष में लगी आग, फिर क्या हुआ!

मुजफ्फरपुर आग: आज मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा टल गया। पैसेंजर रिजर्वेशन...

Araria News: अररिया में Bribery राजस्व कर्मचारी बर्खास्त, DM विनोद दूहन का कड़ा एक्शन, 15 हजार में चली गईं नौकरी!

Bribery: बिहार के अररिया से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां भ्रष्टाचार के...

Bihar Education News: पांचवीं तक के स्कूल का समय बदला, School Timing भीषण गर्मी के चलते DM ने लिया बड़ा फैसला, पढ़िए कब...

Patna School Timing: पटना में गर्मी ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है और...