spot_img

Darbhanga News: ऐसे कैसे चलेगी क्लास ? जब नशे में धुत मिलेंगे मास्टर जी, साथ में…Fortuner Car, हो गया बवाल

spot_img
- Advertisement -

प्रभाष रंजन, दरभंगा | बहादुरपुर थाना क्षेत्र के एक्मी के पास रात्रि गश्त के दौरान पुलिस ने अवैध शराब के साथ दो व्यक्तियों को फॉरच्यूनर गाड़ी में गिरफ्तार किया है। इस संबंध में बहादुरपुर थाना कांड संख्या 464/24 के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह मामला बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम की धाराओं 30(a) और 37 के अंतर्गत दर्ज किया गया है।

- Advertisement -

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान 

गिरफ्तार अभियुक्तों में से एक कपलेश्वर मंडल (उम्र 50 वर्ष), पिता स्वर्गीय धनाई मंडल, निवासी बैंकर्स कॉलोनी, और दूसरा धनंजय गुप्ता (उम्र 24 वर्ष), पिता अन्देश्वर गुप्ता, निवासी गंगापट्टी हैं। दोनों अभियुक्तों के खिलाफ बहादुरपुर थाना, जिला दरभंगा में मामला दर्ज किया गया है।

- Advertisement -

शराब और वाहन की बरामदगी

गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से 180 ml की 5 बोतलें और 900 ml अंग्रेजी शराब बरामद की गई है। साथ ही, फॉरच्यूनर गाड़ी भी जब्त की गई है। गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा को नंबर-1 बनाने का संकल्प! प्रभारी मंत्री शैलेंद्र का डेवलपमेंट प्वाइंट, जानिए क्या होगा प्रशासनिक और पुलिस महकमे का बदलाव... मास्टरप्लान

शिक्षक की संलिप्तता पर सवाल

गिरफ्तार अभियुक्तों में कपलेश्वर मंडल, जो कि सरकारी शिक्षक हैं और उर्दू मध्य विद्यालय मौलागंज में कार्यरत हैं, की संलिप्तता से शिक्षा जगत में चिंता की स्थिति उत्पन्न हुई है। हाल के दिनों में यह देखा जा रहा है कि कुछ शिक्षक बच्चों को पढ़ाने के बजाय नशे के सेवन में लगे हुए हैं। कुछ दिन पहले फेकला थाना की पुलिस ने भी एक शराबी शिक्षक को गिरफ्तार किया था। सोमवार की रात शिक्षक कपलेश्वर मंडल को भी शराब के नशे में और शराब की बोतलों के साथ गिरफ्तार किया गया, जो शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़ा करता है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar IAS Promotion News: बिहार में बड़ा प्रशासनिक बदलाव: 16 BAS अधिकारी बने IAS, क्या बदलेगा राज्य का चेहरा?

बिहार सरकार ने 16 BAS अधिकारियों को IAS में पदोन्नति दी है। केंद्र सरकार और UPSC की मंजूरी के बाद ये अधिकारी 2025 बैच का हिस्सा होंगे। इस फैसले से राज्य के प्रश#BiharIAS,#IASPromotion,#BiharNews

Bihar E-Challan News: बड़ी राहत! बिहार में ई-चालान पर आधी छूट, जानें कब और कैसे होगा निपटारा

बिहार परिवहन विभाग सितंबर में सभी जिलों में वन-टाइम सेटलमेंट कैंप लगाएगा। लंबित ई-चालानों पर 50% तक की छूट मिलेगी, लेकिन सुनवाई सिर्फ चालान जारी करने वाले जिले#BiharEChallan,#TransportDepartment,#ChallanDiscount

Darbhanga News: दरभंगा में यूट्यूबर पर FIR! दरभंगा MLA- BJP अध्यक्ष और CM पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना पड़ा महंगा, ...

दरभंगा में एक यूट्यूबर ने मुख्यमंत्री और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पर अमर्यादित टिप्पणी कर वीडियो प्रसारित किया। पुलिस ने तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर ली है, जिससे आरोप#DarbhangaNews,#BiharPolitics,#YouTuberFIR

Bhagalpur Vikramshila Setu News: विक्रमशिला सेतु पर आवागमन को लेकर बड़ी खबर! क्या पुल सुरक्षित है? आईआईटी पटना ने दी जानकारी

भागलपुर के विक्रमशिला सेतु पर हल्के वाहनों के परिचालन को लेकर फैले भ्रम को दूर कर दिया गया है। आईआईटी पटना और पुल निर्माण निगम ने इसे सुरक्षित बताया है।#BhagalpurNews,#VikramshilaSetu,#BiharBridge