संजय कुमार राय, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो प्रमुख। बीतते समय के साथ सब कुछ बदल रहा है। पुराने दौर को छोड़कर नए दौर का अगर आप हिस्सा नहीं बनते हैं तो परिवार में कलह की संभावना बढ़ जाती है। और ऐसा ही हुआ हैं झारखंड में पदस्थापित पुलिस इंस्पेक्टर सुधीर कुमार पोद्दार के साथ। पढ़िए क्या हुआ इंस्पेक्टर सुधीर के साथ।
पत्नी की बातों को दरकिनार करना इंस्पेक्टर सुधीर पोद्दार को महंगा पड़ा है। उनके विरुद्ध उनकी पत्नी ने कई आरोप लगाते हुए लहेरियासराय थाना में मामला दर्ज कराया है।






जानकारी के अनुसार, झारखंड में कार्यरत पुलिस इंस्पेक्टर सुधीर कुमार पोद्दार पर उनकी पत्नी ने जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में उनकी पत्नी लहेरियासराय थाना की सैदनगर निवासी संगीता पोद्दार की ओर से लहेरियासराय थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है।
उनका कहना है कि उनके पति झारखंड में पुलिस इंस्पेक्टर हैं। एक जुलाई को सैदनगर स्थित आवास पर आए। तीन जुलाई की सुबह बोलने लगे कि उनकी पुत्री की शादी उनकी मर्जी से होगी। इसपर पीड़िता ने कहा कि उनकी पुत्री बालिग है।
दिल्ली में नौकरी करती है। अपनी मर्जी से अपने विभाग में कार्यरत युवक से शादी करना चाहती है। इसमें कोई हर्ज नहीं है। इसी बात पर उनके पति ने उन्हें मारना शुरु कर दिया। जान मारने की नीयत से पाइप से मारने लगे। बैडमिंटन के रैकेट से मारने पर उनकी हाथ की हड्डी टूट गयी। इसपर भी वह नहीं रुके।
जान से मारने की नीयत से वाइपर से मारने लगे। पीड़िता का कहना है कि उसके पति बेरहमी से उसे मारते रहे, जिससे वह बेहोश होकर नीचे गिर गई। होश में आने के बाद अपने भाई को फोन किया। वे उन्हें इलाज के लिए चिकित्सक के यहां ले गये। वहां उनके हाथ पर प्लास्टर किया गया।
उन्होंने अपने साथ अपनी दोनों पुत्री की जान की सुरक्षा की मांग करते हुए विधि सम्मत कार्रवाई की मांग थानाध्यक्षसे की हैं। उनका कहना है कि घटना के समय का सीसीटीवी फुटेज भी उनके पास है। इस संबंध में लहेरियासरायस थाना के थानाध्यक्ष मदन प्रसाद ने कहा कि मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।








