spot_img

दरभंगा में क्षमा, दया, तप, त्याग, मनोबल के साथ विश्व कविता दिवस पर आत्मा के सौंदर्य शब्द रूप में अवतरित हुईं काव्य

spot_img
- Advertisement -

रभंगा, देशज टाइम्स न्यूज। नगर क्षेत्र के आदर्श मध्य विद्यालय लहेरियासराय में सोमवार को प्रधानाध्यापक संजीव कुमार मिश्र की अध्यक्षता में विश्व कविता दिवस का आयोजन किया गया।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

प्रधानाध्यापक संजीव कुमार मिश्र ने
विषय प्रवेश कराते हुए कहा कि कविता ही मनुष्य के हृदय को स्वार्थ सम्बन्धों के संकुचित मण्डल से ऊपर उठाकर लोक-सामान्य भाव-भूमि पर ले जाती है। जहां जगत की विविध गतियों के मार्मिक स्वरूप का साक्षात्कार और शुद्ध अनुभूतियों का संचार होता है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  पप्पू यादव को Darbhanga Court में पेश होना पड़ा! 2015 के इस मामले में अब 10 जुलाई को क्या होगा?
दरभंगा में क्षमा, दया, तप, त्याग, मनोबल के साथ विश्व कविता दिवस पर आत्मा के सौंदर्य शब्द रूप में अवतरित हुईं काव्य
दरभंगा में क्षमा, दया, तप, त्याग, मनोबल के साथ विश्व कविता दिवस पर आत्मा के सौंदर्य शब्द रूप में अवतरित हुईं काव्य

शिक्षक अरुण कुमार चौधरी ने कहा
कि कविता शब्दों का जादू है। कविता शब्दों का चित्रण ही नहीं, अपितु जीवन का दर्पण है। समस्त कविजनों और काव्य प्रेमियों को विश्व कविता दिवस पर बधाई। आत्मा के सौंदर्य का शब्द रूप है काव्य। कविता जीवन की अनेकानेक भावनाओं और संवेदनाओं को शब्द रूप में व्यक्त करने का सबसे सुकोमल माध्यम है।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में खुलेगा 385 एकड़ का नया औद्योगिक क्षेत्र! लाखों युवाओं को मिलेगी नौकरी, बदल जाएगी मिथिलांचल की तस्वीर

श्री चौधरी ने कहा, कविता समाज में नई क्रांति का सूत्रपात करती है। कविताएं समाज में क्रांति और प्रेम दोनों को ही जन्म देती हैं। स्कूली बच्चों ने कवि रामधारी सिंह दिनकर की कविता “शक्ति और क्षमा” का सस्वर पाठ किया।

दरभंगा में क्षमा, दया, तप, त्याग, मनोबल के साथ विश्व कविता दिवस पर आत्मा के सौंदर्य शब्द रूप में अवतरित हुईं काव्य
दरभंगा में क्षमा, दया, तप, त्याग, मनोबल के साथ विश्व कविता दिवस पर आत्मा के सौंदर्य शब्द रूप में अवतरित हुईं काव्य

प्रधानाध्यापक संजीव कुमार मिश्र ने क्षमा, दया, तप, त्याग, मनोबल, सबका लिया सहारा कविता पाठ में अव्वल दर्जे पर आए छात्राओं शबीना प्रवीण, कोमल कुमारी, राजनंदनी, दिव्यांजलि, छात्र संकल्प कुमार को कलम काॅपी देकर पुरस्कृत किया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga में पिता को मुखाग्नि देकर सीधे थाने पहुंचा बेटा! बोला- 'समय पर मदद मिलती तो पापा...', पढ़िए

मौके पर शिक्षक मो.साजिद हसन, शकिल अहमद सिद्धिकी, प्रेमलता, निर्मला, इंदु देवी, उषा, कल्याणी, रश्मि प्रिया, प्रशिक्षु शिक्षक एकांश, जवाहर, सौरभ, राजेश, चंदन, चंद्रकांत, अमरेन्द्र आदि मौजूद थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय में नई शिक्षा नीति लागू! VC लक्ष्मीनिवास पांडेय का कड़ा निर्देश, जानें छात्रों पर क्या होगा असर

Kameshwar Singh Darbhanga Sanskrit University: कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 लागू करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। कुलपति प्रो लक्ष्मीनिवास पांडेय ने नए#BiharEducation,#DarbhangaNews,#NEP2020

पटना IGIMS में ‘1700 बेड’ का अस्पताल! स्वास्थ्य सचिव कुमार रवि ने खुद संभाली कमान, अब मिलेगी बड़ी राहत

Bihar IGIMS: बिहार स्वास्थ्य विभाग के सचिव कुमार रवि ने शुक्रवार को पटना के इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (आईजीआईएमएस) में चल रहे 1700 बेड के अस्पताल और अन्य विस्तार कार#BiharHealth,#IGIMSPatna,#HospitalProject

Araria Smuggling: नेपाल बॉर्डर पर SSB का छापा! 288 किलो चाइनीज सेब पकड़ा

Araria Smuggling: अररिया के जोगबनी में सीमा सुरक्षा बल (SSB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 288 किलोग्राम तस्करी का चाइनीज सेब जब्त किया है। यह सेब नेपाल से भारत लाया जा रहा था।#ArariaNews,#SSBACTION,#SmugglingBihar

Bihar Tax: बिहार के गांवों में भी अब देना होगा नया टैक्स! हर घर पर ₹1200 का पड़ेगा बोझ?

Bihar Tax: बिहार के गांवों में अब शहरी तर्ज पर टैक्स लगेगा! 16वें वित्त आयोग की सिफारिश पर हर घर से सालाना औसतन 1200 रुपये वसूले जाएंगे. पंचायती राज विभाग के प्रस्ताव को व#BiharTax,#GramPanchayat,#BiharNews