दरभंगा में होमगार्ड बहाली के दौरान बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। बायोमेट्रिक जांच में असली अभ्यर्थी और मैदान में दौड़ रहे युवक का मेल नहीं हुआ। बाद में पुलिस ने कुशेश्वरस्थान के विद्यासागर कुमार को गिरफ्तार कर लिया जो विकास कुमार को दौड़ में बैठाया था। पूरे मामले की 1 लाख रुपये में फर्जी दौड़ की डीलिंग हुई थी। सदर एसडीपीओ अमित कुमार ने पुष्टि की – लहेरियासराय थाना में मामला दर्ज करने के बाद लगातार पुलिस गिरोह के तह तक पहुंचने की कोशिश में है।@प्रभास रंजन, दरभंगा, देशज टाइम्स।
होमगार्ड बहाली में पकड़ा गया फर्जी अभ्यर्थी, असली दौड़ने वाला ‘मुन्ना भाई’ फरार
दरभंगा में बिहार में होमगार्ड बहाली (Home Guard Recruitment in Bihar) के दौरान एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। दरभंगा के बहाली स्थल पर एक अभ्यर्थी को बायोमेट्रिक जांच में गड़बड़ी के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके स्थान पर दौड़ में शामिल हुआ व्यक्ति फरार हो गया है।
बायोमेट्रिक जांच में हुआ खुलासा
सदर एसडीपीओ अमित कुमार ने जानकारी दी कि कुशेश्वरस्थान निवासी विद्यासागर कुमार ने विकास कुमार नामक युवक से सौदा कर एक लाख रुपये में बहाली परीक्षा दिलवाने की डील की थी। विकास ने विद्यासागर के बदले दौड़ और शारीरिक परीक्षण (Physical Test) में हिस्सा लिया और बाद में मैदान से फरार हो गया।
गिरफ्तारी और केस दर्ज
जांच में गड़बड़ी पाए जाने पर विद्यासागर को हिरासत में लिया गया और पूछताछ के बाद लहेरियासराय थाना में केस दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि फरार विकास कुमार की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है।
गिरोह का हो सकता है कनेक्शन
एसडीपीओ ने यह भी कहा कि फिलहाल किसी संगठित गिरोह की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन पूरे मामले की तहकीकात की जा रही है। विद्यासागर को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

















