spot_img

Darbhanga के बिरौल में अभिभावकों में जगने लगी आस, छात्रों में बढ़ा आत्मविश्वास, ऐसे होती रही पढ़ाई, जग जीत लेंगे बच्चे

spot_img
- Advertisement -

उत्तम सेन गुप्ता, बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। कहते हैं, अधिकारी चाह लें तो राज्य के सभी सरकारी विभाग सिस्टम सही से संचालित होने लगेगा। फिलहाल, शिक्षा विभाग की बात करें तो अपर मुख्य सचिव केके पाठक के पदभार ग्रहण करने के बाद से कुछेक को छोड़ कर अधिकांश विद्यालय धीरे-धीरे पटरी पर आने लगा है। इसको लेकर बच्चों के अभिभावक काफी उत्साहित है।

- Advertisement -

हालांकि, कई विद्यालय ऐसे हैं, जो पूर्व से ही अपने सिस्टम में संचालित हो रहे हैं। चूंकि उन विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिका का एक मात्र उद्देश्य है उनके अधिन पढ़ रहे छात्र-छात्राओं को शिक्षित करना।

- Advertisement -

इनमें से एक मध्य विद्यालय नगर पंचायत बिरौल खेबा है। यहां के छात्र विशाल कुमार, रोहित कुमार, गौतम कुमार, रितुराज कुमार छात्रा लक्ष्मी कुमारी, आरती कुमारी, रोशनी कुमारी तथा सोनी कुमारी ने बताया कि पहले की अपेक्षा वर्तमान समय में कुछ बदलाव देखने को मिल रहा है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  NH-27 पर धधका ट्रक! चौथी बार आग लगने से दहला दरभंगा, लाखों का तेल खाक

पहले मध्याह्न भोजन के बाद छात्रों की संख्या में कुछ कमी रहती थी। लेकिन, अब सुबह 9 से लेकर 3 बजे तक छात्र-छात्राओं की अच्छी खासी उपस्थिति रहती है। कक्षा आठ की छात्रा लक्ष्मी कुमारी, आरती कुमारी ने बताया कि इनके विद्यालय में भवन की घोर अभाव रहने के बावजूद हमलोग रविवार को छोड़ प्रति दिन पढ़ने आते हैं।

यह भी पढ़ें:  आप भी हो सकते हैं शिकार! दरभंगा में BJP अध्यक्ष आदित्य नारायण मन्ना का WhatsApp हैक!, साइबर अपराधियों ने मांगे पैसे; पुलिस ने दिया अलर्ट, पढ़िए

स्थानीय गणमान्य लोगों में गणेश झा, सेवानिवृत्त सैनिक सुशील झा, राजकुमार अग्रवाल, मो.इम्तियाज, राधारमण चौधरी, यतींद्र महतो, प्रो.राधे श्याम मिश्र, प्रो.सुनील झा सहित कई लोगों ने बताया कि शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने जब से जिम्मेदारी संभाली है। विभाग और जिला से लेकर प्रखंड शिक्षा कार्यालय में बदलाव देखने को मिल रहा है। अपर मुख्य सचिव की कार्यशैली से खासकर छात्र-छात्राओं के अभिभावकों में खुशी है।उन लोगों ने बताया कि लगता है बिहार की शिक्षा व्यवस्था अब पटरी पर आ जाएगी।

प्रधानाध्यापक नित्यानंद ने पूछने पर बताया कि इनके विद्यालय में नामांकित 483 में से 255 छात्र-छात्रा उपस्थित रहते हैं। 23 में से एक शिक्षिका एकल विद्यालय में प्रतिनियुक्त हैं। शेष 22 शिक्षक-शिक्षिका उपस्थित हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा DM Kaushal Kumar ने दिखाया कड़ा तेवर! पूजा के बाद बड़ा फैसला, कुशेश्वरस्थान के अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर होंगे बंद |पढ़िए – धर्म स्वास्थ...

Darbhanga DM: दरभंगा के जिलाधिकारी कौशल कुमार ने कुशेश्वरस्थान में बाबा भोलेनाथ का रुद्राभिषेक करने के बाद पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की और अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर तत्#DarbhangaDM,#BiharNews,#PolioCampaign

बिजली संकट खत्म! बिहार में NTPC का बड़ा प्लान, अब घर-घर पहुंचेगी सस्ती और ग्रीन एनर्जी

Bihar NTPC: एनटीपीसी बिहार के बरौनी में 800 मेगावाट की नई अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल थर्मल पावर यूनिट लगाने पर विचार कर रहा है। यह परियोजना राज्य की बिजली क्षमता को बढ़ाएगी और इस#BiharNTPC,#BarauniPowerPlant,#EnergyStorageBihar

सीवान में पुलिस पर पथराव! 70 साल के बुजुर्ग की मौत के बाद भड़के ग्रामीण, 3 पुलिसवाले घायल

Bihar Police Attack: सीवान में एक सड़क हादसे के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा. भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया, जिसमें एक ASI समेत 3 पुलिसकर्मी घायल हो गए. मौके पर भारी बल तैनात ह#BiharPoliceAttack,#SiwanNews,#RoadAccident

बिहार के शिक्षकों की बल्ले-बल्ले! अब घर बैठे मनचाही जगह होगा ट्रांसफर, नहीं काटने पड़ेंगे चक्कर |7 विशेष श्रेणियों में होगा स्थानांतरण

Bihar Teacher Transfer Policy: बिहार के लाखों शिक्षकों को बड़ी राहत मिली है। शिक्षा विभाग ने 'बिहार राज्य शिक्षक स्थानांतरण नियमावली, 2026' लागू की है। अब ऑनलाइन आवेदन से घर बैठे ट्रांसफर होग#BiharTeacherTransfer,#ShikshakNiyamawali,#BiharEducation