spot_img

दरभंगा CM College में हॉस्पिटैलिटी एंड कैटरिंग मैनेजमेंट कोर्स की पढ़ाई शुरू

spot_img
- Advertisement -
  • मुख्य बातें
    उद्घाटन समारोह में डॉ.फूलो, प्रो. विश्वनाथ, डॉ.चौरसिया, रामाशंकर, डॉ. ललित, प्रो. इंदिरा, डॉ.आशीष, डॉ.शैलेन्द्र, डॉ.मसरूर ने रखे महत्वपूर्ण विचार
  • वर्तमान विकास व उपभोक्तावादी युग में रोजी- रोजगार की दृष्टि से हॉस्पिटैलिटी एंड कैटरिंग मैनेजमेंट कोर्स की महत्ता अहम : डॉ: फुलो
  • कैरियर ओरिएंटेड कोर्स कर अपनी कुशलता, इमानदारी व मेहनत से धन कमाना राष्ट्रसेवा : प्रो. विश्वनाथ
    छात्र व्यावसायिक व तकनीकी ज्ञान प्राप्त कर अपनी कुशलता व कर्मठता से रोजगार दाता बनें : डॉ. आशीष
  • सी एम कॉलेज छात्रों को सिर्फ सपना ही नहीं दिखाता, बल्कि उसे पूरा कराने वाला संस्थान : डॉ.इंदिरा

    दरभंगा CM College में हॉस्पिटैलिटी एंड कैटरिंग मैनेजमेंट कोर्स की पढ़ाई शुरू
    दरभंगा CM College में हॉस्पिटैलिटी एंड कैटरिंग मैनेजमेंट कोर्स की पढ़ाई शुरू

रभंगा। सीएम कॉलेज, दरभंगा में कैरियर ओरिएंटेड प्रोग्राम के तहत संचालित हॉस्पिटैलिटी एंड कैटरिंग मैनेजमेंट कोर्स 2021-22 में नामांकित 40 छात्रों का (Hospitality and Catering Management course started in Darbhanga CM College) वर्गारंभ समारोह महाविद्यालय के सेमिनार हॉल में आयोजित किया गया।

- Advertisement -

 

- Advertisement -
दरभंगा CM College में हॉस्पिटैलिटी एंड कैटरिंग मैनेजमेंट कोर्स की पढ़ाई शुरू
दरभंगा CM College में हॉस्पिटैलिटी एंड कैटरिंग मैनेजमेंट कोर्स की पढ़ाई शुरू

पूर्व प्रधानाचार्य प्रो. विश्वनाथ झा की अध्यक्षता में
आयोजित समारोह का दीप प्रज्वलित कर प्रधानाचार्य डा फुलो पासवान ने उद्घाटन किया, जबकि अतिथियों का स्वागत महाविद्यालय में संचालित 7 सर्टिफिकेट कोर्सों के चीफ कोऑर्डिनेटर डॉ.आर एन चौरसिया ने किया।

- Advertisement -

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में हॉस्पिटैलिटी एंड कैटरिंग मैनेजमेंट के शिक्षक रामाशंकर पांडे, विशिष्ट वक्ता के रूप में ई-कॉमर्स के कोऑर्डिनेटर डॉ.ललित शर्मा, विषय प्रवेशक के रूप में हॉस्पिटैलिटी एंड कैटरिंग मैनेजमेंट के कोऑर्डिनेटर डॉ. आशीष कुमार बरियार, सम्मानित अतिथि के रूप में अंग्रेजी विभागाध्यक्ष प्रो. इंदिरा झा, एनसीसी पदाधिकारी डॉ. शैलेन्द्र श्रीवास्तव तथा पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान के कोऑर्डिनेटर डॉ. मसरूर सोगरा आदि ने महत्वपूर्ण विचार व्यक्त किए।

अंग्रेजी की प्राध्यापिका
प्रो. मंजू राय, डॉ. शिशिर कुमार झा, राजकुमार, प्रधान सहायक बिपिन कुमार सिंह, मुजफ्फरपुर से अभय कुमार चौधरी व काजल कुमारी, सत्यम कुमार, अमरजीत एवं एनसीसी कैडेट सहित 60 से अधिक व्यक्तियों ने भाग लिया।

दरभंगा CM College में हॉस्पिटैलिटी एंड कैटरिंग मैनेजमेंट कोर्स की पढ़ाई शुरू
दरभंगा CM College में हॉस्पिटैलिटी एंड कैटरिंग मैनेजमेंट कोर्स की पढ़ाई शुरू

प्रधानाचार्य डॉ.फुलो पासवान ने कहा
कि मिथिलांचल विकास के दौर में तेजी से उभर रहा है। आज यहां के खानपान, सिक्की कला, मिथिला पेंटिंग व आम-लीची आदि देश-विदेश में प्रसिद्ध हो रहे हैं, जिसमें रोजी- रोजगार की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने नव नामांकित छात्रों को बधाई एवं शुभकामना देते हुए कहा कि वर्तमान विकास व उपभोक्तावादी युग में रोजी- रोजगार की दृष्टि से हॉस्पिटैलिटी एंड कैटरिंग मैनेजमेंट कोर्स का अत्यधिक महत्व है।

अध्यक्षीय संबोधन में पूर्व प्रधानाचार्य प्रो. विश्वनाथ झा ने कहा
कि समय काफी कीमती होता है, जिसके एक-एक क्षण का सदुपयोग छात्र करें।पहले इन कोर्सों को करने के लिए उन्हें दूर प्रदेश या विदेश में जाना पड़ता था। जहां उन्हें अधिक पैसे एवं अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था, परंतु आज वे यहां कैरियर ओरिएंटेड कोर्स कर अपनी कुशलता, ईमानदारी व मेहनत के बदौलत धन कमाने के साथ ही राष्ट्रसेवा भी कर सकते हैं।

दरभंगा CM College में हॉस्पिटैलिटी एंड कैटरिंग मैनेजमेंट कोर्स की पढ़ाई शुरू
दरभंगा CM College में हॉस्पिटैलिटी एंड कैटरिंग मैनेजमेंट कोर्स की पढ़ाई शुरू

प्रबंधन के शिक्षक रामाशंकर पांडेय ने कहा
कि इस कोर्स को कर छात्र उत्तम हॉस्पिटैलिटी के माध्यम से अतिथि मेहमानों को घर से दूर होने पर भी घर का अनुभव करवा सकते हैं और अपनी उत्तम सेवा से अधिकाधिक धन भी कमा सकते हैं। उन्होंने छात्रों को बेहतरीन कोर्स में नामांकन हेतु साधुवाद देते हुए स्वर्णिम भविष्य की कामना की।

विशिष्ट वक्ता डॉ. ललित शर्मा ने कहा
कि कुशल युवाओं की जरूरत हमेशा ही सब जगह रहती है। इन कोर्सों के माध्यम से युवा किसी भी मुकाम को प्राप्त कर सकते हैं। हॉस्पिटैलिटी के क्षेत्र में छात्र ‘अतिथि देवो भव’ जैसे पवित्र उपनिषदीय वाक्यों को चरितार्थ कर भरपूर कमाई भी कर सकते हैं।

कोर्स के कोऑर्डिनेटर डॉ. आशीष कुमार बरियार ने कहा
कि छात्र व्यावसायिक व तकनीकी ज्ञान प्राप्त कर अपनी कुशलता व कर्मठता से रोजगार दाता बन सकते हैं। हम छात्रों को सैद्धांतिक के साथ ही व्यावहारिक एवं मैनेजमेंट का ज्ञान भी देंगे। युवाओं के कुशल एवं हुनरमंद बनने से समाज में सकारात्मक बदलाव आएगा। उन्होंने छात्रों से सीखने की प्रवृत्ति से पूरी निष्ठा एवं कर्मठता के साथ कोर्स पूरा करने का सुझाव दिया।

दरभंगा CM College में हॉस्पिटैलिटी एंड कैटरिंग मैनेजमेंट कोर्स की पढ़ाई शुरू
दरभंगा CM College में हॉस्पिटैलिटी एंड कैटरिंग मैनेजमेंट कोर्स की पढ़ाई शुरू

अतिथियों का स्वागत करते हुए 7 सर्टिफिकेट कोर्सों के चीफ कोऑर्डिनेटर डॉ. आरएन चौरसिया ने बताया कि अभी क्रिएटिव राइटिंग एंड ट्रांसलेशन तथा फॉरेन ट्रेड में स्थान रिक्त हैं, जिसके लिए इच्छुक छात्र महाविद्यालय के बर्सर कक्ष या सामान्य विभाग में आकर अथवा 99054 37636 नंबर पर संपर्क कर नामांकन ले सकते हैं।

समारोह का प्रारंभ अतिथियों को पुष्पगुच्छ प्रदान कर किया गया, जबकि समापन राष्ट्रगान- जन गण मन.. के सामूहिक गायन से हुआ। महाविद्यालय के एनसीसी पदाधिकारी डॉ. शैलेन्द्र श्रीवास्तव के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान के कोऑर्डिनेटर डॉ. मसरूर सुगरा ने किया।

यह भी पढ़ें:  बाबा नागार्जुन की जयंती पर बिहार सरकार का बड़ा फैसला: युवाओं के लिए MLA विनय ने दिया ये खास संदेश ..'नवतुरिया आगा आबू' !
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बेगूसराय के BMP सिपाही का काला सच! पत्नी ने खोला राज, उत्पीड़न- जबरन गर्भपात और दबाव!

Gaya Ji Dowry Case: गया जी के महिला थाना में बेगूसराय में तैनात एक BMP सिपाही और उसके परिवार के सात सदस्यों पर दहेज उत्पीड़न, प्रताड़ना और गर्भपात के लिए दबाव बनाने का गंभीर आरोप ल#GayaJiNews,#DowryHarassment,#BiharPolice

सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ा झटका या राहत? 1 जुलाई आज से बिहार में बदल गए छुट्टी के नियम!

Bihar Government: बिहार सरकार ने 1 जुलाई से सभी सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए अवकाश लेने की प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल कर दिया है। अब ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं होंगे।#BiharGovernment,#HMRSLeave,#DigitalBihar

अब नहीं चलेगी धांधली! बिहार में जमीन की खरीद-बिक्री के नए नियम लागू, आपकी प्रॉपर्टी पर क्या होगा असर?

Bihar Land: बिहार सरकार ने भूमि मूल्यांकन और पंजीकरण में पारदर्शिता लाने के लिए नया भूमि वर्गीकरण सिस्टम लागू किया है। अब जमीन को चार प्रमुख क्षेत्रों और कई श्रेणियों में ब#BiharLand,#LandClassification,#CircleRateBihar

अरे कमाता तो कुत्ता भी है…! ‘कुत्ता’ के बयान पर मचा बवाल!

Bihar Politics: बिहार सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल ने राजगीर में एक कार्यक्रम के दौरान विपक्ष पर हमला बोलते हुए विवादित टिप्पणी की। उन्होंने 'कुत्ता' शब्द का इस्तेमाल किया और#BiharPolitics,#DilipJaiswal,#ControversialStatement