संजय कुमार राय, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। पीएफआई से जुड़े तीन लोगों की तालाश में दरभंगा पुलिस कई जगहों पर छापेमारी की, लेकिन इनमें से किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई।
ये सभी अपने घर से फरार थे। पटना में तीन संदिग्ध की गिरफ्तारी के बाद दरभंगा से उसके तार जुड़े होने के बाद यह कार्रवाई की गई है। दरभंगा पुलिस की बेचैनी बढ़ी हुई है।
पुलिस ने इसे चुनौती मानते हुए कई बिंदुओं पर जांच शुरु कर दी है। पटना पुलिस के निर्देश पर काम कर रही है। दरभंगा पुलिस लगातार पटना पुलिस के संपर्क में है। और जिले के तीन लोगों को ढूढ़ने के लिए छापेमारी कर रही है।






शनिवार को सदर एसडीपीओ कृष्णनंदन कुमार और सिंहवाड़ा थानाध्यक्ष मनीष कुमार के नेतृत्व में अलग-अलग छापेमारी की गई। एसडीपीओ ने लहेरियासराय थाना की पुलिस के साथ शहर के उर्दू बाजार में नूरुद्दीन जंगी के घर छापेमारी की हैं, लेकिन उसका कोई अता-पता नहीं चल सका। उसके घर पर जो परिजन मिले वो कुछ भी बताने से इंकार कर दिया।
परिजनों ने कहा कि नूरुद्दीन कहां रहता है और क्या करता है यह उन्हें पता नहीं है। हालांकि पुलिस ने घर की तलाशी ली लेकिन कुछ भी हाथ नहीं लगा। इधर, दरभंगा पुलिस को जानकारी मिली कि लखनऊ में वह गिरफ्तार हो गया है।
इधर सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव में मुस्तकिन और सनाउल्लाह उर्फ आकिब के घर भी छापेमारी की गई, लेकिन यहां भी कोई सफलता नही मिली। पुलिस ने दोनों के परिजनों से पूछ ताछ की हैं । जानकारी के अनुसार सनाउल्लाह के पिता मो. शमशीर गांव में ही दवा दुकान चलाता हैं और मां शिक्षिका है।
वह अक्सर गांव में ही रहता है और बकरीद पर्व के दौरान भी गांव में ही था। उसके बाद से गायब है। मुस्तकिम के पिता मो जाकिर का कहना है कि उनका बेटा दूसरे प्रदेश में मजदूरी करता है। वह अक्सर बाहर ही रहता है। इस छापेमारी से उर्दू मुहल्ला और शंकरपुर में तरह तरह की चर्चा हो रही है।
बता दे कि पूर्व में भी यहां ईडी की छापेमारी हुई थी। स्थानीय लोगों और मुखबिरो से भी पुलिस जानकारी जुटाने में लगी हुई है। इस संबंध में एसएसपी अवकाश कुमार का कहना है कि पटना पुलिस मामले की अनुसंधान कर रही है। पटना एसएसपी से वें लगातार संपर्क में है।
इस मामले में और भी किसी के शामिल होने की बात पर एसएसपी ने कहा कि पटना पुलिस के अनुसंधान में ही खुलासा हो पाएगा। डीएसपी कृष्ण नन्दन कुमार ने कहा कि तीनों संदिग्ध की तालाश जारी हैं। इधर सूचना मिल रही हैं कि एटीएस की टीम ने लखनऊ से वकील नूरुद्दीन जंगी को गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी श्री कुमार ने कहा कि उन्हें भी इस बात की जानकारी मिली हैं।









You must be logged in to post a comment.