Darbhanga News। Chaitanya India Fin Credit में रोजगार का सुनहरा मौका, जॉब कैंप 30 को| जहां, 30 सितंबर (सोमवार) को संयुक्त (Job camp in Darbhanga on 30th September) श्रम भवन के कार्यालय परिसर में जॉब कैंप का आयोजन किया जाएगा। 30 सितंबर (सोमवार) को विश्वविद्यालय नियोजन सूचना एवं मार्गदर्शन केंद्र दरभंगा एलएनएमयु कैंपस नरगौना पैलेस में इसका आयोजन होगा।






जानकारी के अनुसार, दरभंगा के नियोजन पदाधिकारी, अवर प्रादेशिक नियोजनालय मृणाल कुमार चौधरी ने बताया कि श्रम संसाधन विभाग, बिहार सरकार के तत्वावधान में अवर प्रादेशिक नियोजनालय, दरभंगा के माध्यम से 30 सितंबर (सोमवार) को आईटीआई, रामनगर के निकट संयुक्त श्रम भवन, लहेरियासराय के कार्यालय परिसर में एवं विश्वविद्यालय नियोजन सूचना एवं मार्गदर्शन केंद्र दरभंगा में Chaitanya India Fin Credit Pvt Ltd की अेार से पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक जॉब कैंप का आयोजन किया गया है। जिसमें मैट्रिक अभ्यार्थी को बहाली की जाएगी।
उन्होंने कहा कि कस्टमर रिलेशनशिप एग्जीक्यूटिव पद हेतु अभ्यर्थी की उम्र सीमा 18 से 28 वर्ष है निर्धारित है। उन्होंने कहा कि कुल 50 पदों पर नियुक्ति के लिए साक्षरता का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि नियोजक की ओर से चयनित बीएम पद हेतु अभ्यर्थियों को 11,080/-रुपये वेतन सहित मुफ्त आवास, प्रतिमाह दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि नियोजक की ओर से चयनित कस्टमर रिलेशनशिप एग्जीक्यूटिव पद के लिए अभ्यर्थियों को नियुक्ति किया जाना है।
उन्होंने बताया कि नियोजक की ओर से चयनित अभ्यर्थियों को उत्तर बिहार जिले में रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि रोजगार के लिए अभ्यर्थी के पास दो पहिया वाहन एवं चालक लाइसेंस होना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि सभी वांछित अभ्यर्थी उक्त मेला में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर रोजगार के अवसर का लाभ उठा सकते हैं। उक्त जॉब कैंप में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों के लिए नियोजनालय निबंधन अनिवार्य है।
इसी प्रकार विश्वविद्यालय नियोजन सूचना एवं मार्गदर्शन केंद्र दरभंगा ने बताया गया कि श्रम संसाधन विभाग, बिहार सरकार के तत्वावधान में विश्वविद्यालय नियोजन सूचना एवं मार्गदर्शन केंद्र दरभंगा ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय कैंपस नरगोना पैलेस के माध्यम से 30 सितंबर (सोमवार) को विश्वविद्यालय नियोजन सूचना एवं मार्गदर्शन केंद्र दरभंगा में Chaitanya India Fin Credit Pvt Ltd की ओर से पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक जॉब कैंप का आयोजन किया गया है। जिसमें मैट्रिक अभ्यार्थी को बहाली की जाएगी।
उन्होंने कहा कि कस्टमर रिलेशनशिप एग्जीक्यूटिव पद के लिए अभ्यर्थी की उम्र सीमा 18 से 28 वर्ष है निर्धारित है। उन्होंने कहा कि कुल 50 पदों पर नियुक्ति के लिए साक्षरता का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि नियोजक की ओर से चयनित बीएम पद के लिए अभ्यर्थियों को 12,500/- रुपए वेतन सहित अन्य भत्ते प्रतिमाह दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि नियोजक की ओर से चयनित कस्टमर रिलेशनशिप एग्जीक्यूटिव पद के लिए अभ्यर्थियों को नियुक्ति किया जाना है। उन्होंने बताया कि नियोजक की ओर से चयनित अभ्यर्थियों को सम्पूर्ण बिहार में रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।
उन्होंने कहा कि इच्छुक अभ्यर्थी भारत सरकार के NCS Protal (www.ncs.gov.in) पर जाकर खुद से या इस नियोजनालय में आकर निबंधन करा सकते हैं।
उन्होंने कहा कि अभ्यर्थी अपना बायोडाटा, सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, 05 रंगीन फोटो, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक एवं अन्य प्रमाण पत्र के साथ जॉब कैंप में भाग ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि जॉब कैम्प में भाग लेना पूर्णतः निःशुल्क है।








