spot_img

Darbhanga BIG News: उम्र कैद Life Sentence 27 साल पुराने हत्याकांड में दोषी को आजीवन कारावास

spot_img
- Advertisement -

Life Sentence: कहते हैं न्याय मिलने में भले ही देर हो, पर मिलता ज़रूर है। दरभंगा में 27 साल पुराने एक हत्याकांड में कोर्ट ने आख़िरकार एक दोषी को आजीवन कारावास की सज़ा सुनाई है। यह मामला बेनीपुर अनुमंडल के बहेड़ा थाना क्षेत्र से जुड़ा है, जहाँ एक शिक्षक की हत्या कर दी गई थी।

- Advertisement -

भूमि विवाद में शिक्षक की हत्या

दरभंगा जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश ऋषि गुप्ता की अदालत ने 27 साल पुराने हत्या के एक मामले में यह फ़ैसला सुनाया है। अपर लोक अभियोजक श्रीमती पूनम झा ने बताया कि बहेड़ा थाना क्षेत्र के महिनाम गांव में शिक्षक हरिश्चंद्र झा की हत्या एक पुराने Land Dispute में हुई थी। पड़ोसी ठक्को झा सहित अन्य व्यक्तियों ने लाठियों से पीट-पीटकर उनकी जान ले ली थी। यह घटना 26 नवंबर 1999 को हुई थी, जिसके बाद मृतक की पत्नी रीता देवी ने बहेड़ा थाना कांड संख्या 228/99 के तहत मामला दर्ज कराया था। इस मामले में कुल सात लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया था, जिनमें ठक्को झा, संजय कुमार झा, नरेश कुमार झा, सरोज कुमार झा, श्यामा देवी, अनिता कुमारी और अमृता कुमारी शामिल थीं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News जाले के किसानों पर दोहरी मार! बारिश गायब, बिजली गुल, अब 100 रुपये लीटर डीजल से कैसे होगी धान की रोपनी?

आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा: स्पा सेंटर में दिल्ली, गुजरात की लड़कियों का चल रहा था देह धंधा, चार युवती समेत छह धराए

क्या था पूरा मामला और आजीवन कारावास (Life Sentence) की सज़ा?

बहेड़ा थाना पुलिस द्वारा विस्तृत अनुसंधान के बाद 30 अप्रैल 2002 को ठक्को झा एवं श्यामा देवी के विरुद्ध आरोप पत्र दाखिल किया गया था। जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश द्वारा 17 अगस्त 2004 को आरोप तय किए गए, जिसमें इन दोनों के विरुद्ध संज्ञान लिया गया था। इस मामले में पुलिस और चिकित्सक के अलावा 6 गवाहों के बयान दर्ज किए गए। लंबी सुनवाई के बाद, पिछले 30 अप्रैल को श्यामा देवी को आरोप मुक्त कर दिया गया, जबकि ठक्को झा को दोषी करार दिया गया।

यह भी पढ़ें:  DARBHANGA BDO की पत्नी अमृता की मौत का रहस्य! दारोगा प्रेमिका भी गिरफ्तार, पुलिस के रडार पर अगला कौन? आखिर क्या हुआ था उस दिन? पढ़िए पूरी रिपोर्ट

सजा के बिंदु पर आज हुई सुनवाई में न्यायाधीश श्री गुप्ता ने ठक्को झा को Life Sentence की कठोर सजा सुनाई है। यह फैसला दशकों बाद न्याय की जीत के रूप में देखा जा रहा है।

आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

गयाजी मेंbBihar Assembly Training: विधान सभा का महामंथन, उपराष्ट्रपति और लोकसभा अध्यक्ष कब और क्यों आ रहे बिहार?

Bihar Assembly Training: बिहार विधानसभा के सदस्यों के लिए गयाजी में 11 और 12 जुलाई को दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित होगा। इसमें उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन और लोकसभा अध्यक्ष ओम बि#BiharAssembly,#GayaNews,#VPTraining

शादी की DJ पर डांस में MUDER! बवाल में दर्जनों को घोंपा चाकू, युवक की हत्या, बारातियों को बंधक बनाकर जमकर पीटा

Jehanabad Murder: जहानाबाद में डीजे पर डांस को लेकर हुए विवाद ने एक शादी समारोह को मातम में बदल दिया। चाकूबाजी में 18 वर्षीय नागेंद्र कुमार की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हैं। प#JehanabadMurder,#BiharCrime,#WeddingViolence

समस्तीपुर में सन्न कर देने वाली हत्या: पहले किशोर का अपहरण, फिर 10 फीट गहरे गड्ढे में दफनाई लाश, गला रेता, गोली भी मारी|...

Samastipur Crime News: समस्तीपुर में एक महीने से लापता 14 वर्षीय किशोर इशांत कुमार उर्फ छोटू का शव 10 फीट गहरे गड्ढे से बरामद हुआ है। हत्यारों ने गला रेतकर और गोली मारकर उसकी जान ली थ#SamastipurCrime,#BiharMurder,#IshantKumar

मुंगेर में EOU का बड़ा एक्शन: उत्पाद इंस्पेक्टर के घर बड़ी RAID मिले 1.20 करोड़ की संपत्ति के सुराग! क्या खुलासे होंगे?

Munger EOU Raid: मुंगेर में उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर अंकेश राज गौंड के ठिकानों पर आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने छापा मारा। टीम को 1.20 करोड़ के मकान सहित कई संपत्ति दस्तावेज मिले#MungerNews,#EOURaid,#BiharCorruption