spot_img

दरभंगा में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा: स्पा सेंटर में दिल्ली, गुजरात की लड़कियों का चल रहा था देह धंधा, चार युवती समेत छह धराए

Darbhanga Crime: लहेरियासराय के जीएन गंज में पंजाब नेशनल बैंक के सामने स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार, क्राइम ब्रांच ने तीन महीने पुराने धंधे का किया भंडाफोड़।

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga Crime: बिहार के दरभंगा शहर में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। क्राइम ब्रांच की टीम ने लहेरियासराय थाना क्षेत्र के जीएन गंज स्थित एक स्पा सेंटर पर छापा मारा। इस दौरान आपत्तिजनक स्थिति में चार युवतियों और तीन युवकों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है।

- Advertisement -

पुलिस ने सभी गिरफ्तार लोगों को वन स्टॉप सेंटर में रखा है। पकड़ी गई युवतियां दिल्ली, गुजरात समेत अन्य राज्यों की रहने वाली हैं, जबकि दो युवक दरभंगा शहर के ही निवासी बताए जा रहे हैं। इसमें एक ग्राहक और एक प्रबंधक है।

- Advertisement -

स्पा सेंटर का प्रबंधक भी पुलिस की गिरफ्त में है, जो पकड़े गए एक युवक की दवा दुकान के कारोबार से भी जुड़ा था। यह स्पा सेंटर करीब तीन महीने पहले ही खुला था।

यह भी पढ़ें:  मुजफ्फरपुर में भोपाल पुलिस का चौंकाने वाला खुलासा! इंजीनियर का छपरा में चलता था 'ATM लूट का ट्रेनिंग कैंप', पढ़िए - कैसे पकड़ा गया मास्टरमाइंड!

स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार का धंधा

क्राइम ब्रांच के डीएसपी उदय शंकर ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि लहेरियासराय थाना क्षेत्र के जीएन गंज स्थित पंजाब नेशनल बैंक के सामने स्पा सेंटर में बड़े पैमाने पर देह व्यापार का धंधा चल रहा था। इस सूचना के आधार पर टीम गठित कर छापेमारी की गई।

- Advertisement -

छापेमारी के दौरान स्पा सेंटर से कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार युवकों में से एक दवा दुकान चलाता है और वह मालिश कराने के बहाने स्पा सेंटर आया था, जहां उसे आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया। स्पा सेंटर का मुख्य संचालक फिलहाल फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

यह भी पढ़ें:  चौंका देंगे भागलपुर संग्रहालय के ये सदियों पुराने छिपे प्राचीन जीवन ! दिखेंगी संग्रहालय में छिपा सदियों पुराना रहस्य! मिट्टी की ये चीजें खोलती हैं पुरखों की जिंदगी के राज

मोबाइल में मिलते थे लड़कियों के फोटो, होटलों में रुकती थीं युवतियां

जांच में यह भी सामने आया है कि प्रबंधक और एक युवती के मोबाइल फोन में कई लड़कियों के फोटो मिले हैं। ग्राहक आने पर उन्हें ये फोटो दिखाए जाते थे और पसंद आने पर लड़कियों को स्पा सेंटर में बुलाया जाता था। पकड़ी गई युवतियों को शहर के अलग-अलग होटलों में ठहराया जाता था और ग्राहक की मांग पर स्पा सेंटर लाया जाता था।

यह भी पढ़ें:  Muzaffarpur Crime मुजफ्फरपुर में ख़ौफ : स्वर्ण व्यवसायी को गोली मारी, डेढ़ लाख लूटे, क्या सुरक्षित हैं आप?

डीएसपी उदय शंकर ने बताया कि लहेरियासराय थाना क्षेत्र में स्पा सेंटर पर इस तरह की यह पहली बड़ी कार्रवाई है। एफएसएल (फोरेंसिक साइंस लैब) की टीम को बुलाकर मौके से सैंपल भी इकट्ठा करवाए गए हैं। एफएसएल की जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस छापामारी दल में डीएसपी उदय शंकर के साथ लहेरियासराय थानाध्यक्ष अमित कुमार, महिला थानाध्यक्ष पुष्प लता कुमारी, दरोगा अर्चना सिंह, पीयूष कुमार, संजीव कुमार रजक और कांति कुमारी सहित कई पुलिस पदाधिकारी शामिल थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

मुजफ्फरपुर में भोपाल पुलिस का चौंकाने वाला खुलासा! इंजीनियर का छपरा में चलता था ‘ATM लूट का ट्रेनिंग कैंप’, पढ़िए – कैसे पकड़ा...

Bihar ATM Fraud: बिहार में एटीएम धोखाधड़ी के एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। मास्टरमाइंड सीनियर इंजीनियर अभिषेक कुमार को मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार किया गया है, जिसने छपरा में ठगी#BiharATMFraud,#MuzaffarpurCrime,#EngineerArrested

समस्तीपुर RPF की बड़ी चूक: हवालात से शराब तस्कर फरार, विभाग ने लिया एक्शन, 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड!

Samastipur RPF: समस्तीपुर में रेलवे सुरक्षा बल की बड़ी चूक सामने आई है। हाजत में बंद दो शराब तस्कर छत का एल्बेस्टस तोड़कर फरार हो गए। इस गंभीर लापरवाही के बाद एक सब-इंस्पेक्टर#SamastipurNews,#BiharPolice,#RPFSuspension

Vietnam Boat Accident वियतनाम में बड़ा हादसा: नाव पलटने से 15 भारतीयों की दर्दनाक मौत, 21 बचे सुरक्षित

Vietnam Boat Accident: वियतनाम के फु-क्वोक द्वीप के पास भारतीय पर्यटकों को ले जा रही एक नाव पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में 15 भारतीय पर्यटकों की मौत हो गई, जबकि 21 को बचाया गया। इनमें स#VietnamBoatAccident,#IndianTourists,#PhuQuocIsland

बड़ी खबर! बिहार में अब 75 साल से ऊपर के बुजुर्ग घर बैठे करा सकेंगे अपनी जमीन की रजिस्ट्री, CM सम्राट ने किया ऐलान

Bihar Digital Land Registration: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वैशाली में 'डिजिटल निबंधन प्रणाली' का शुभारंभ किया। अब 75 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग घर बैठे जमीन का निबंधन करा सकेंगे, जिससे प्रक्#BiharNews,#DigitalBihar,#SamratChoudhary