spot_img

Darbhanga के बिरौल में बस ठहराव पड़ाव पर ही कराने को लेकर मिली अधिकारियों को बड़ी जिम्मेदारी, रोस्टर वार मजिस्ट्रेट, पुलिस पदाधिकारी, पुलिस बल लगाएंं जाएंगें ड्यूटी पर, होगी बस संचालकों पर कड़ी कार्रवाई

spot_img
- Advertisement -

बिरौल, देशज टाइम्स। एसडीओ उमेश कुमार भारती ने बस परिचालन को नियमित स्थल से शुरू करने और निर्धारित स्थल पर ही उसके पड़ाव की व्यवस्था को अमली जामा पहनाने की कवायद को और तेज कर दी है। मंगलवार को इसको लेकर उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए रोस्टरवार उन्हें जवाबदेही सौंपी है। इसके तहत सुपौल बाजार के भगत सिंह चौक समेत सड़क पर यंत्र-तंत्र बसों का ठहराव नहीं हो इसको लेकर मजिस्ट्रेट, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल को प्रतिनियुक्त किया है।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में पत्रकारों के साथ हो रहा 'अत्याचार'! SSP जगुनाथ रेड्डी से मिलकर बताया दर्द, बोले- ' असहनीय है सर'

जानकारी के अनुसार, इससे पहले एसडीओ श्री भारती ने इसको लेकर थाना परिसर में विभिन्न विभाग के पदाधिकारियों के साथ एक बैठक की। इसमें एसडीओ ने सुपौल के डुमरी मोड़ अवस्थित बस पड़ाव ही बसों की ठहराव करने का बात कही।

- Advertisement -

उन्होंने प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट एवं पुलिस पदाधिकारी को यदि बस पड़ाव के अलावे सड़क पर  यंत्र तंत्र बस की ठहराव करते पाये जाते हैं, तो बस को जब्त कर थाना लाने का निर्देश दिया।

यह भी पढ़ें:  मयंक राज : दरभंगा के इस बेटे ने कर दिखाया कमाल! 10 लाख की फंडिंग से Droneman स्टार्टअप बिहार में लाएगा क्रांति

जानकारी के अनुसार, बस पड़ाव में बस की ठहराव को लेकर पिछले दिनों बस संचालकों के साथ एसडीओ ने बैठक की गयी। जहां हर हाल में बसों का ठहराव बस पड़ाव में ही करने को कहा गया था। इसके बाबजूद बस की ठहराव बस पड़ाव में नहीं कर सड़क पर यंत्र तत्र  किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:  प्रेरणा बने प्रतीश: दरभंगा के लाल का कमाल! 70वीं BPSC में बनें RDO | दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग

कई बसों को जब्त कर प्रशासन की ओर से जुर्माना वसूली की गयी। परंतु बस संचालकों की मनमानी जारी है। इसको देखते हुए एसडीओ श्री भारती की कड़ा रुख अख्तियार की है। उन्होंने इसको लेकर रोस्टर वार मजिस्ट्रेट, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल को प्रतिनियुक्त किया है।

इसमें सोमवार को मजिस्ट्रेट के रूप में प्रखंड कल्याण पदाधिकारी अभिनव कुमार, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी कामेश्वर नारायण, मंगलवार को बिरौल एमओ नेहा कुमारी, मनरेगा कनीय अभियंता गौरव राठौड़, बुधवार को कृषि समन्वयक शैलेन्द्र कुमार चावन, सहकारिता पदाधिकारी कुंदन कुमार एवं गुरुवार को गौड़ाबौराम एमओ कुमोद कुमार व प्रखंड कृषि समन्वयक संजय कुमार राम को प्रतिनियुक्त किया गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा DM का अल्टीमेटम: ‘दो दिन में दो, नहीं तो…’, राइस मिलरों पर गिरी गाज!

Bihar CMR Supply: दरभंगा के जिलाधिकारी कौशल कुमार ने राइस मिलरों और अधिकारियों को दो दिनों के भीतर शत-प्रतिशत सीएमआर आपूर्ति करने का सख्त निर्देश दिया है। यह फैसला खाद्यान्न प्रब#BiharCMRSupply,#DarbhangaNews,#FoodSecurityBihar

दरभंगा कोर्ट का बड़ा फैसला! बेटी के हत्यारे पिता समेत कई अपराधियों को नहीं मिली जमानत

Darbhanga News: दरभंगा की अदालतों ने हत्या, प्राणलेवा हमला और छेड़छाड़ जैसे गंभीर अपराधों के दर्जनों आरोपियों की जमानत याचिकाएं खारिज कर दी हैं। यह फैसला न्यायपालिका के सख्त रु#DarbhangaNews,#BiharJustice,#CourtOrder

बिहार में ‘एनकाउंटर’ पर सरकार का यू-टर्न! दबाव में झुकी, लिया ये बड़ा फैसला, उमड़ा जनसैलाब, ‘शहीद भारत नगर’ की मांग

Bihar Encounter: भोजपुर में भारत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में बिहार सरकार ने न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं। जनदबाव के बाद कैबिनेट ने यह फैसला लिया। जगदीशपुर SDPO राजेश कुमार शर#BiharEncounter,#BharatTiwari,#BhojpurNews

दरभंगा में DM का बड़ा ऐलान! हर पंचायत में लगेगा ‘जनता दरबार’, 30 हजार पेंशनभोगियों की समस्या होगी खत्म

Darbhanga News: दरभंगा के जिलाधिकारी कौशल कुमार ने जनता की समस्याओं के समाधान के लिए एक नई पहल की है। अब हर महीने की आखिरी रविवार को सभी पंचायतों में 'पंचायत विकास दिवस' आयोजित#DarbhangaNews,#BiharPanchayat,#JanataDarbar