spot_img

Darbhanga के बेनीपुर में सात अवैध नर्सिंग होम सील, मरीजों को उठाकर किया गया शिफ्ट

spot_img
- Advertisement -

सतीश झा, बेनीपुर। स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव एवं दरभंगा के सिविल सर्जन के निर्देश पर बुधवार को स्थानीय स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अनधिकृत रूप से चलाए जा रहे फर्जी नर्सिंग होम पर छापामारी की एवं आधा दर्जन से अधिक कथित फर्जी नर्सिंग होम को सील किया।

- Advertisement -

इस दौरान नर्सिंग होम में भर्ती मरीजों को उठवा कर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, पिछले कई वर्षों से बेनीपुर अनुमंडल क्षेत्र में  फर्जी नर्सिंग होम एवं जांच क्लीनिक के साथ-साथ अल्ट्रासाउंड सेंटर बेरोकटोक संचालित हो रहे हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में मोहर्रम के बाद भड़की हिंसा! दुकानों-घरों में तोड़फोड़, 7 घायल; 6 गिरफ्तार, चौंकाने वाला खुलासा

जहां न तो मानक के अनुरूप ना कोई एमबीबीएस चिकित्सक उपलब्ध रहते हैं। और ना ही नर्सिंग होम एक्ट के अधिनियम का कोई अनुपालन किया जाता है।

इसके लिए स्वयंसेवी संस्था से लेकर विभिन्न राजनीतिक दल के कार्यकर्ताओं की ओर से धरना प्रदर्शन से लेकर उच्चाधिकारी तक को ज्ञापन देकर जांच किए जाने और बंद किए जाने की मांग किया जाता रहा है।

यह भी पढ़ें:  NH-27 पर धधका ट्रक! चौथी बार आग लगने से दहला दरभंगा, लाखों का तेल खाक

लेकिन कमोबेश प्रशासन की मिलीभगत से यह कथित नर्सिंग होम एवं जांच घर निर्बाध गति से संचालित हो रही है। लेकिन इस बीच अपर मुख्य सचिव के निर्देश पर स्थानीय स्वास्थ्य विभाग की टीम की ओर से भारती हेल्थ केयर, आरोग्य क्लीनिक, फैमिली हेल्थ केयर, न्यू आशीर्वाद, सवेरा सर्जिकल, आशा हॉस्पिटल एवं सिटी ऑर्थो सेंटर पर धावा बोला।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में शिक्षा क्रांति! बच्चों को मिलेगी केंद्रीय विद्यालय की वर्ल्ड क्लास पढ़ाई, सोमवार सुबह होगा नवनिर्मित 'केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक सं.-3' का भव्य उद्घाटन

जहां किसी भी नर्सिंग होम की ओर से कोई वैध कागजात नहीं दिखाई गई। फलत: इन सभी तथाकथित नर्सिंग होम को सील कर दिया गया। और, उन्हें वैध कागजात के साथ उपस्थित होने का निर्देश दिया गया।

इससे पूर्व इन सभी नर्सिंग होम में भर्ती मरीजों को अनुमंडल अस्पताल बेनीपुर में शिफ्ट कर दिया गया है।

इस जांच टीम में अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी उपाधीक्षक डॉ. कुमारी भारती, डॉ. प्रभात कुमार, डॉ. हरिशंकर ठाकुर, स्वास्थ्य प्रबंधक रीना कुमारी,बीसीएम राजीव रंजन शामिल थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बेनीपुर में खत्म हुई हड़ताल, फिर भी गंदगी का ढेर! क्यों नहीं हो रही सफाई?

Benipur Nagar Parishad: बेनीपुर नगर परिषद में सफाई कर्मियों की हड़ताल खत्म हुए एक सप्ताह बीत गया, लेकिन शहर में गंदगी का अंबार लगा है। स्थानीय विधायक की पहल भी बेअसर साबित हो रही है, ज#BenipurNews,#DarbhangaSanitation,#BiharLocalNews

दरभंगा में शिक्षा क्रांति! बच्चों को मिलेगी केंद्रीय विद्यालय की वर्ल्ड क्लास पढ़ाई, सोमवार सुबह होगा नवनिर्मित ‘केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक सं.-3’ का भव्य उद्घाटन

Darbhanga Kendriya Vidyalaya: दरभंगा में तीसरा केंद्रीय विद्यालय खुल गया है। हनुमाननगर प्रखंड के कोल्हंटा पटोरी में नवनिर्मित 'केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक सं.-3' का उद्घाटन हुआ, जिससे बच्चों#DarbhangaNews,#KendriyaVidyalaya,#BiharEducation

Bhagalpur News: बिहार में आम किसानों के लिए बड़ी खबर! कैसे बदलेगी खेती की तस्वीर?| समापन समारोह में नहीं पहुंच सके राज्यपाल और कृषि...

Bihar Mango Conclave: भागलपुर के बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर में दो दिवसीय राष्ट्रीय आम समागम का समापन हुआ। खराब मौसम के कारण राज्यपाल और कृषि मंत्री वीडियो कॉल से जुड़े, आम उत्पाद#BiharNews,#MangoConclave,#BhagalpurAgriculture

उड़ान भरते ही मौत का मंजर: सऊदी अरब में 14, फ्रांस में 11 लोगों की गई जान, दो बड़े विमान हादसे

Saudi Arabia Helicopter Crash: सऊदी अरब के रास तानुरा में हेलीकॉप्टर क्रैश में 14 लोगों की मौत हो गई। वहीं, फ्रांस में भी एक विमान हादसे में 11 लोगों ने अपनी जान गंवा दी। दोनों हादसों की जांच#SaudiArabiaCrash,#FrancePlaneCrash,#AviationTragedy